logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिखी प्रतिभा, विद्यार्थियों को मिला सम्मान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान मेले के अंतर्गत जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026' और निर्णायक मंडल को 'प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026' देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

18 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिखी प्रतिभा, विद्यार्थियों को मिला सम्मान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल

की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के

महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान मेले के अंतर्गत जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी

किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026' और निर्णायक मंडल को 'प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026' देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ठाकुर G
    1
    Post by ठाकुर G
    user_ठाकुर G
    ठाकुर G
    Farmer सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सासनी गांव गदाखेडा में लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए विद्युत विभगा ने गांव में विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की ओर से गांव में एक और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। एसडीओ आशीष रत्न के अनुसार गांव में पहले से ही 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आबादी और बिजली के उपकरणों की बढ़ती संख्या के कारण यह पर्याप्त नहीं था। आए दिन होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान थे। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा विभाग से समस्या के निदान की गुहार लगाई। और समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। गांव में नया ट्रांसफार्मर रखने का कार्य आसान नहीं था। गांव की चलती मुख्य सडक और तकनीकी अड़चनों के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार टीम ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने में सफल रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए आपूर्ति भी बाधित रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दूसरे ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव का लोड अब विभाजित हो जाएगा। इससे न केवल फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों की समस्या खत्म होगी, बल्कि ग्रामीणों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस दौरान टीजी-2 ललित सेंगर, लाइनमैंन भूपेन्द्र कुमार, सुधरी कुमार अजयकांत पाठक, विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
    4
    सासनी गांव गदाखेडा में लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए विद्युत विभगा ने गांव में विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की ओर से गांव में एक और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। 
एसडीओ आशीष रत्न के अनुसार गांव में पहले से ही 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आबादी और बिजली के उपकरणों की बढ़ती संख्या के कारण यह पर्याप्त नहीं था। आए दिन होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान थे। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा विभाग से समस्या के निदान की गुहार लगाई। और समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। गांव में नया ट्रांसफार्मर रखने का कार्य आसान नहीं था। गांव की चलती मुख्य सडक और तकनीकी अड़चनों के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार टीम ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने में सफल रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए आपूर्ति भी बाधित रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दूसरे ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव का लोड अब विभाजित हो जाएगा। इससे न केवल फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों की समस्या खत्म होगी, बल्कि ग्रामीणों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस दौरान टीजी-2 ललित सेंगर, लाइनमैंन भूपेन्द्र कुमार, सुधरी कुमार अजयकांत पाठक, विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​सासनी. भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम शनिवार की दोपहर चार बजे सासनी के हाइवे की सड़कों पर देखने को मिला, जब महेंद्र बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पांच सौ किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा का शुभारंभ हरिगढ़ से किया। यह यात्रा केवल शारीरिक बल की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विश्वास की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। ​इस पावन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर भक्तों और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। महेंद्र बाबा के इस कठिन संकल्प में हाथ बटाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए युवाओं की एक विशेष टोली साथ चल रही है। ​यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले बजरंगी, पवन बजरंगी, विशाल बजरंगी, गणेश बजरंगी, सचिन बजरंगी, करन बजरंगी और गौरव बजरंगी आदि सेवादार मौजूद रहे। इन सभी युवाओं ने बाबा की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है। ​​मोहित गौड़ ने बताया की दंडवत यात्रा में श्रद्धालु लेटकर, जमीन को स्पर्श करते हुए और रेखा खींचकर आगे बढ़ते हैं। पांच सौ किलोमीटर की यह दूरी तय करने में कई महीनों का समय लग सकता है। महेंद्र बाबा का लक्ष्य मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाना है। ​महेंद्र बाबा की इस तपस्या को देख मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के लोग भी दंग हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि आज के आधुनिक युग में इस तरह की कठिन साधना सनातन धर्म के प्रति युवाओं के जुड़ाव को दर्शाती है।
    4
    ​सासनी. भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम शनिवार की दोपहर चार बजे सासनी के हाइवे की सड़कों पर देखने को मिला, जब महेंद्र बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पांच सौ किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा का शुभारंभ हरिगढ़ से किया। यह यात्रा केवल शारीरिक बल की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विश्वास की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। ​इस पावन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर भक्तों और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। महेंद्र बाबा के इस कठिन संकल्प में हाथ बटाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए युवाओं की एक विशेष टोली साथ चल रही है।
​यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले बजरंगी, पवन बजरंगी, विशाल बजरंगी, गणेश बजरंगी, सचिन बजरंगी, करन बजरंगी और गौरव बजरंगी आदि सेवादार मौजूद रहे। इन सभी युवाओं ने बाबा की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है।
​​मोहित गौड़ ने बताया की दंडवत यात्रा में श्रद्धालु लेटकर, जमीन को स्पर्श करते हुए और रेखा खींचकर आगे बढ़ते हैं। पांच सौ किलोमीटर की यह दूरी तय करने में कई महीनों का समय लग सकता है। महेंद्र बाबा का लक्ष्य मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाना है। ​महेंद्र बाबा की इस तपस्या को देख मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के लोग भी दंग हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि आज के आधुनिक युग में इस तरह की कठिन साधना सनातन धर्म के प्रति युवाओं के जुड़ाव को दर्शाती है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुहागरात पर दूल्हे को दिखाया चाकू, अगले दिन चाचा संग दुल्हन हुई फूर्र, सदमे में ससुराल वाले हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं.
    1
    सुहागरात पर दूल्हे को दिखाया चाकू, अगले दिन चाचा संग दुल्हन हुई फूर्र, सदमे में ससुराल वाले
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं.
    user_Himanshu Jaiswal
    Himanshu Jaiswal
    Yuva neta Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अलीगढ़ में होली के त्योहार से पहले युवक की गोली मारकर हत्या, होली मिलन समारोह में शामिल होकर कॉलेज से लौट रहा था युवक।
    1
    अलीगढ़ में होली के त्योहार से पहले युवक की गोली मारकर हत्या, होली मिलन समारोह में शामिल होकर कॉलेज से लौट रहा था युवक।
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ महानगर स्थित श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार दोपहर छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होली खेलने के बाद कॉलेज परिसर से बाहर निकले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र आशू को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल छात्र पृथ्वी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज गेट के आसपास का क्षेत्र सील कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। मृतक और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच
    1
    अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
अलीगढ़ महानगर स्थित श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार दोपहर छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होली खेलने के बाद कॉलेज परिसर से बाहर निकले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र आशू को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल छात्र पृथ्वी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज गेट के आसपास का क्षेत्र सील कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
मृतक और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Mohit kumar
    1
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी वैज्ञानिक कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग जैसे तमाम मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेले में जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। साथ ही अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान और निर्णायक मंडल को प्रेरक शिक्षक सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    2
    सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी वैज्ञानिक कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग जैसे तमाम मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेले में जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। साथ ही अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान और निर्णायक मंडल को प्रेरक शिक्षक सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.