सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विद्यार्थियों को मिला सम्मान, सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी वैज्ञानिक कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग जैसे तमाम मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेले में जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। साथ ही अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान और निर्णायक मंडल को प्रेरक शिक्षक सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विद्यार्थियों को मिला सम्मान, सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी वैज्ञानिक कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और
रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग जैसे तमाम मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेले में जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। साथ ही अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान और निर्णायक मंडल को प्रेरक शिक्षक सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान मेले के अंतर्गत जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026' और निर्णायक मंडल को 'प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026' देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4
- हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इश्क में अंधी बताई जा रही युवती मोनिका ने अपने ही ससुराल को निशाना बनाया। 21 फरवरी को सुनील कुमार से शादी करने वाली मोनिका ने शादी के तीसरे दिन, 25 फरवरी को पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद बेहोश कर दिया और घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4–5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, सुहागरात की पहली ही रात उसने अपने पति पर चाकू से हमला किया और धमकी दी थी। मामला चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा का है, और इस घटना से पूरे परिवार में डर और सदमा फैल गया है।1
- Post by Mohit kumar2
- क्रिकेटर रिंकू सिंह की दर्द भरी दास्तां1
- प्रार्थना पत्र (शिकायत पत्र) सेवा में, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, थाना - हसायन, तहसील - सिकन्दराराऊ, जनपद - हाथरस (उत्तर प्रदेश)। विषय: विपक्षी विकास द्वारा जाति-सूचक गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं अजय, निवासी ग्राम - सीधामई, विकास खण्ड - हसायन, तहसील - सिकन्दराराऊ, जनपद - हाथरस, आपका ध्यान एक अत्यंत गंभीर मामले की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। यह कि विपक्षी विकास आए दिन मेरे साथ गाली-गलौज करता है और मुझे मेरी जाति को लेकर अपमानित करने वाले (जाति-सूचक) शब्दों का प्रयोग करता है। यह कि विपक्षी की इन हरकतों से मेरे और मेरे परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुँची है और हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कि इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी शिकायत संख्या (Complaint ID) 92614400004495 है। यह कि मेरे पास इस पूरी घटना का एक वीडियो सबूत (Video Evidence) भी मौजूद है, जिसमें विपक्षी को साफ़ तौर पर जाति-सूचक गालियाँ देते हुए सुना और देखा जा सकता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त वीडियो साक्ष्य के आधार पर विपक्षी विकास के विरुद्ध SC/ST एक्ट एवं अन्य उचित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी: अजय मोबाइल नंबर: 7668736125 हस्ताक्षर (Sign): ___________ दिनांक (Date): 14-02-20261
- गोली लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र आशू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल छात्र पृथ्वी का इलाज जारी है। फायरिंग करने वाले आरोपी हवाई गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शहर में इस घटना के बाद दहशत का माहौल1
- सासनी के गांव गदाखेड़ा में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का अब समाधान हो गया है। बिजली विभाग द्वारा गांव की विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए एक नया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। ग्रामीण काफी समय से लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती से परेशान थे, जिससे न केवल घरेलू काम बल्कि बच्चों की पढ़ाई और खेती-किसानी पर भी बुरा असर पड़ रहा था। इस समस्याके लिए ग्रामीणों ने विभाग से गुहार लगाई थी। जिसे एसडीओ आशीष रत्न ने ग्रामीणों की मांग और बिजली विभाग की सक्रियता के बाद, पुरानी मशीनरी को अपग्रेड करते हुए इस नए ट्रांसफार्मर को रखा गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से गांव में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। नया ट्रांसफार्मर लगने से गदाखेड़ा के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें रात के अंधेरे और वोल्टेज की लुका-छिपी से छुटकारा मिलेगा इस दौरान टीजी2 ललित सेंगर लाइन मैन भूपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, अजयकांत पाठक, विजय कुमार का विषेश सहयोग रहा।3
- कालचक्र ने खोली पोल एक ऐसे संगठन की जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सब एक ही जगह रहकर संगठन चलाते हैं1
- जिला अस्पताल बिलासपुर मे डिलीवरी के बाद पैसे मांग करते नर्स, वायरल होने के बाद दो नर्स निलंबित, जिला अस्पताल बिलासपुर मे डिलीवरी के बाद पैसे मांग करते नर्स, वायरल होने के बाद दो नर्स निलंबित । जिला अस्पताल बिलासपुर बिलासपुर अस्पताल वायरल वीडियो डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का मामला नर्स सस्पेंड बिलासपुर छत्तीसगढ़ अस्पताल घोटाला Bilaspur Hospital Viral Video Nurse suspended after viral video Government Hospital corruption India Delivery hospital corruption Chhattisgarh news today Bilaspur breaking news CG hospital news Hospital viral news chhattisgarh reelsviral shortsviral hindinews india cgnews bilaspur exclusive1