Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालचक्र ने खोली पोल एक ऐसे संगठन की जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सब एक ही जगह रहकर संगठन चलाते हैं
KRANTKARI Khabar
कालचक्र ने खोली पोल एक ऐसे संगठन की जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सब एक ही जगह रहकर संगठन चलाते हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी. भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम शनिवार की दोपहर चार बजे सासनी के हाइवे की सड़कों पर देखने को मिला, जब महेंद्र बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पांच सौ किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा का शुभारंभ हरिगढ़ से किया। यह यात्रा केवल शारीरिक बल की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विश्वास की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। इस पावन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर भक्तों और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। महेंद्र बाबा के इस कठिन संकल्प में हाथ बटाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए युवाओं की एक विशेष टोली साथ चल रही है। यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले बजरंगी, पवन बजरंगी, विशाल बजरंगी, गणेश बजरंगी, सचिन बजरंगी, करन बजरंगी और गौरव बजरंगी आदि सेवादार मौजूद रहे। इन सभी युवाओं ने बाबा की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है। मोहित गौड़ ने बताया की दंडवत यात्रा में श्रद्धालु लेटकर, जमीन को स्पर्श करते हुए और रेखा खींचकर आगे बढ़ते हैं। पांच सौ किलोमीटर की यह दूरी तय करने में कई महीनों का समय लग सकता है। महेंद्र बाबा का लक्ष्य मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाना है। महेंद्र बाबा की इस तपस्या को देख मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के लोग भी दंग हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि आज के आधुनिक युग में इस तरह की कठिन साधना सनातन धर्म के प्रति युवाओं के जुड़ाव को दर्शाती है।4
- अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ महानगर स्थित श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार दोपहर छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होली खेलने के बाद कॉलेज परिसर से बाहर निकले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र आशू को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल छात्र पृथ्वी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज गेट के आसपास का क्षेत्र सील कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। मृतक और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच1
- विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान मेले के अंतर्गत जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026' और निर्णायक मंडल को 'प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026' देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4
- बड़ी खबर: 'राधे-राधे' की गूंज से महकी धर्मनगरी; रंगभरनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने लगाई परिक्रमा वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में आज रंगभरनी एकादशी के पावन पर्व पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वसंत ऋतु के रंगों और भक्ति के उल्लास में सराबोर होकर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने अटूट श्रद्धा के साथ सप्तदेवालयों सहित पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। भक्ति के रंगों में डूबी कान्हा की नगरी सुबह से ही यमुना स्नान के बाद भक्तों का रेला परिक्रमा मार्ग की ओर उमड़ पड़ा। "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" और "राधे-राधे" के जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने राधारानी के साथ होली खेलने की शुरुआत की थी, इसी भाव से भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए परिक्रमा कर रहे हैं। प्रमुख आकर्षण और व्यवस्थाएं अबीर-गुलाल की वर्षा: परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह भक्तों पर गुलाल डालकर उनका स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम: भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सेवा शिविर: स्थानीय निवासियों और संस्थाओं द्वारा परिक्रमाथियों के लिए जगह-जगह शरबत, फल और जलपान की व्यवस्था की गई। मंदिरों में विशेष दर्शन विश्वप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर और इस्कॉन मंदिर में आज विशेष झांकियां सजाई गई हैं। रंगभरनी एकादशी से ही ब्रज में होली का आधिकारिक और भव्य स्वरूप शुरू हो जाता है, जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगा।1
- सुहागरात पर दूल्हे को दिखाया चाकू, अगले दिन चाचा संग दुल्हन हुई फूर्र, सदमे में ससुराल वाले हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं.1
- मकान में लगी आग l पास की मस्जिद में मुस्लिम रोजेदार तरावीह पढ़ रहे थे, जैसे ही चीखपुकार शुरू हुई। नमाजियों ने तरावीह बीच में छोड़ी और मकान में लगी भीषण आग बुझाने में जुट गए। यह घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की है। यह हृदयस्पर्शी मामला मोहल्ला फैसलाबाद का है, जहाँ ललित लोधी के घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई थी। पास की मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने चीख-पुकार सुनते ही इबादत बीच में ही छोड़ दी और पाइप व पानी की मदद से आग बुझाने और परिवार की जान बचाने में जुट गए। मुस्लिम समाज की हमदर्दी से ललित लोधी का परिवार भावुक है..!1
- अलीगढ़ थाना जवा के गांव मिर्जापुर सिया में जिहादियों द्वारा गाय को काट दिया गया पुलिस बल मौके पर जांच में जुटी1
- सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी वैज्ञानिक कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की। विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग जैसे तमाम मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मेले में जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। साथ ही अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान और निर्णायक मंडल को प्रेरक शिक्षक सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।2
- हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इश्क में अंधी बताई जा रही युवती मोनिका ने अपने ही ससुराल को निशाना बनाया। 21 फरवरी को सुनील कुमार से शादी करने वाली मोनिका ने शादी के तीसरे दिन, 25 फरवरी को पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद बेहोश कर दिया और घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4–5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, सुहागरात की पहली ही रात उसने अपने पति पर चाकू से हमला किया और धमकी दी थी। मामला चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा का है, और इस घटना से पूरे परिवार में डर और सदमा फैल गया है।1