Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहरोड में पुलिस ने होटल में गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा एक दर्जन से अधिक को लिया हिरासत में बहरोड में पुलिस ने होटल में गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा एक दर्जन से अधिक को लिया हिरासत में
Pradeep Santoriya
बहरोड में पुलिस ने होटल में गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा एक दर्जन से अधिक को लिया हिरासत में बहरोड में पुलिस ने होटल में गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा एक दर्जन से अधिक को लिया हिरासत में
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Om Parkash1
- .....आज होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन सोडावास. सोडावास के समीप चिरूनी गांव बस स्टैंड आस्था का प्रतीक माने जाने वाले हनुमान मंदिर आश्रम पर सोमवार को शोभा यात्रा और कलश यात्रा मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में निकाली गई। कार्यक्रम के शुभारंभ का आगाज आश्रम के प्रांगण में हवन यज्ञ, शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। आश्रम के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में महाराज सुखमई नाथ व बालक नाथ की अध्यक्षता की गई। प्रातः काल की बेला में आश्रम के प्रांगण में यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य आयोजन ग्रामीणो की देखरेख में हुआ। कलश यात्रा व शोभायात्रा बस स्टैंड चिरूनी से चिरूनी गांव के मुख्य रास्ते से होकर निकाली गई।डीजे की धुन पर श्रद्धालुओ ने धमाल मजाया। इस दौरान बाबा हनुमान जी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लेकर पुण्य की प्राप्ति की। .....5 मई को होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, नितिन सागवान चेयरमेन सरस डेयरी, ललित यादव विधायक मुंडावर, मनजीत चौधरी पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता प्रधान काळूका, इंद्र यादव समाज सेवी, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरूनी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन चिरूनी के ग्रामीणों के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार रामानंद सांगी एन्ड पार्टी, मुस्कान शर्मा झज्जर, मधुर शर्मा भिवानी सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करेंगे।1
- 46 डिग्री की भीषण गर्मी में संत की तपस्या बनी आस्था का केंद्र रसगन गांव में 41 दिवसीय धूनी तपस्या के 28वें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 📝 मुंडावर (अलवर), संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर क्षेत्र के रसगन गांव में चल रही 41 दिवसीय दिव्य धूनी तपस्या इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। तपस्या के 28वें दिन श्रीमद् जगतगुरु बालकादेवाचार्य जी महाराज की कठोर साधना ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है। भीषण गर्मी के इस दौर में, जब तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महाराज श्री लगातार तप में लीन रहकर सनातन धर्म, त्याग और आत्मबल का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जहां एक ओर लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराज की यह कठिन साधना श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित और प्रेरित कर रही है। तपस्या स्थल पर श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना हुआ है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धाम पर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस महान धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और महाराज श्री के प्रति श्रद्धा और भावनाएं और भी प्रगाद होती जा रही हैं।1
- भाजपा पुरुषार्थी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेवक लालवानी एवं किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल लखानी सहित कई व्यापारियों ने नतीजों के रूझान आते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। सेवक लालवानी ने कहा कि 15 सालो की गुंडागर्दी से जनता को छुटकारा मिला, अब बंगाल भी विकास की राह पर चलेगा। इस अवसर पर मुकेश सेठी, नीरज चौधरी, मधु सैनी, सुखविंदर सिंह, कालू महावर, अनीश खंडेलवाल, रवि खंडेलवाल, धर्मदास नावानी, घनश्याम अग्रवाल सहित अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।1
- Post by Devkaran Gurjar1
- Post by Bolti Awaaz news1
- औद्योगिक शहर भिवाड़ी एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की घटना से दहल उठा, जहां साथियों के साथ बाबा मोहन राम मंदिर जा रहे युवकों पर बीच सड़क हमला कर दिया गया। फेज-3 थाना क्षेत्र में 2 मई की शाम करीब 7:40 बजे हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित नरेश कुमार के अनुसार, उनका बेटा नवीन अपने साथी—निशांत, यश, कुनाल और पत्नी के साथ बाबा मोहनराम मंदिर जा रहा था। रास्ते में पटेल मेडिकल के पास यूआईटी सेक्टर-6 रोड पर एक कार (HR30AE9730) बीच सड़क खड़ी मिली। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी जब रास्ता नहीं मिला, तो कार सवार युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद उस समय हिंसक हो गया जब निशांत ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तभी एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा और हमला शुरू कर दिया। कुछ ही देर में योगेश अधाना, भानू और उनके 6-7 साथी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व कथित हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में नवीन के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वारदात के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते और धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का पक्ष: फेज-3 थाना प्रभारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की कार को जब्त कर लिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रदीप ने कहा कि हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावरों के पास वास्तव में हथियार थे या नहीं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।3
- बंगाल में चुनाव बीजेपी जीतने पर खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाट कर खुशी मनाई सोडावास. बंगाल चुनाव जीत के बाद सोडावास में सोमवार साय : 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी व लड्डू बांट दी बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ चुनाव आगाज। भाजपा कार्यकर्ता भीमराज यादव करणीकोट, सम्मी चौधरी पूर्व प्रधान पिपली, मनोज जांगिड़ पिपली, देवेंद्र सिंह चौहान ठेकेदार बर्दोड, सुभाष भारत गुप्ता सोडावास, सुमन वीरेंद्र चौधरी, राव वीरेंद्र यादव सोडावास,पूर्ण जोशी, इंद्र यादव कृष्ण नगर,बलराम चंदेला आलनपुर, नीतू गुप्ता बिजवाड़ चौहान, मिंटू चौधरी टोल जागीवाडा, अनिल शर्मा सरपंच पदमाडा कैलाश ख्याली छाबड़ी शामदा सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- योगी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि 4 मई के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर लगाते दिखेंगे! वहीं अखिलेश यादव का रिकॉर्ड कायम दिल्ली मे केजरीवाल, हरियाणा मे कांग्रेस, बिहार मे तेजस्वी के बाद बंगाल मे ममता का किया प्रचार सब के सब हारे!1