Shuru
Apke Nagar Ki App…
विनोद राजभर जी गंगौली गाजीपुर उत्तर प्रदेश यृपी जनता का सेवा ही मेरा परम धर्म है विनोद राजभर जी गंगौली गाजीपुर उत्तर प्रदेश यृपी जनता का सेवा ही मेरा परम धर्म है मेरा यही कर्तव्य जनता खुश सब खुश जय हिंद जय भारत
Vinod rajbhar ji media patraka
विनोद राजभर जी गंगौली गाजीपुर उत्तर प्रदेश यृपी जनता का सेवा ही मेरा परम धर्म है विनोद राजभर जी गंगौली गाजीपुर उत्तर प्रदेश यृपी जनता का सेवा ही मेरा परम धर्म है मेरा यही कर्तव्य जनता खुश सब खुश जय हिंद जय भारत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।3
- बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।2
- सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ4
- आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।4
- हजरत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालुमाती इनामी मुकाबला : गाजीपुर की टीम ने जीता खिताब, प्रो. सिराजुद्दीन अजमली का हुआ सम्मान खबर सिकंदरपुर से, नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित दरगाह हज़रत सैयद शाहवली कादरी के प्रांगण में हज़रत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालूमाती इनामी मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरआन पाक से हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और ज्ञानवर्धक सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि चांदनी चौक की टीम द्वितीय और अंजुमन अकमल अजमल की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में नेशनल अवार्ड के लिए नामित डॉ. इफ्तेखार खान मुख्य अतिथि और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली विशेष अतिथि एवं निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। विजेता टीमों को प्रो. अजमली ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, एएमयू के उर्दू विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली को दरगाह की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी फैजी अंसारी ने भी उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सैयद कमर अजमली ने किया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नजरुल बारी उर्फ बबलू मास्टर और इरशाद मास्टर ने निभाई। समापन पर दरगाह के मुतवल्ली डॉ. मिनहाजुद्दीन अजमली ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1
- चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।1
- फेफना में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी पर 5 वारदातों के आरोप थम्हनपुरा में 18 वर्षीय ऋषिकांत दुबे पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर। स्थानीय लोगों का आरोप—आरोपी पूर्व में भी करीब पांच वारदात कर चुका है, रिकॉर्ड पुलिस के पास होने का दावा। कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल। #UPPolice #BalliaPolice #DGP #YogiAdityanath1
- चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।1