दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत, बच्ची गंभीर परिवार में माता कोहराम* रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी *दुबियाना अंडरपास के पास हाईवे पर हुआ हादसा* शिवराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दुबियाना अंडरपास के पास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित किया सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद 45 वर्षीय विनोद निषाद, 52 वर्षीय रामनारायण निषाद और 11 वर्षीय पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। तिलक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बिठूर बाकरगंज निवासी विनोद निषाद अपने बहनोई सुरेश के यहां बिल्हौर के कल्लू पुरवा गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी रामनारायण निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ विनोद की बेटी दीक्षा और रिश्तेदार का बेटा पीयूष भी बाइक पर सवार था। झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक शिवराजपुर क्षेत्र में दुबियाना गांव के सामने ओवरब्रिज पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के मुताबिक तिलक कार्यक्रम में जागरण रखा गया था, जिसमें सभी लोग रातभर जागते रहे। ऐसे में पुलिस और लोगों ने आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक विनोद निषाद खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू और चार बेटियां रुचि शीबू शालिनी उर्फ दीक्षा और वर्षा हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है। पत्नी मंजू रोते हुए बार बार यही सवाल कर रही है कि अब बेटियों का सहारा कौन बनेगा वहीं रामनारायण निषाद भी किसान थे। उनके परिवार में पत्नी नन्हकी एक बेटा विशाल और पांच बेटियां नेहा प्रीति मुस्कान शिवानी और खुशी हैं। बड़ी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत, बच्ची गंभीर परिवार में माता कोहराम* रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी *दुबियाना अंडरपास के पास हाईवे पर हुआ हादसा* शिवराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दुबियाना अंडरपास के पास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित किया सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद 45 वर्षीय विनोद निषाद, 52 वर्षीय रामनारायण निषाद और 11 वर्षीय पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर
रूप से घायल 10 वर्षीय दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। तिलक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बिठूर बाकरगंज निवासी विनोद निषाद अपने बहनोई सुरेश के यहां बिल्हौर के कल्लू पुरवा गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी रामनारायण निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ विनोद की बेटी दीक्षा और रिश्तेदार का बेटा पीयूष भी बाइक पर सवार था। झपकी आने से डिवाइडर से
टकराई बाइक शिवराजपुर क्षेत्र में दुबियाना गांव के सामने ओवरब्रिज पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के मुताबिक तिलक कार्यक्रम में जागरण रखा गया था, जिसमें सभी लोग रातभर जागते रहे। ऐसे में पुलिस और लोगों ने आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार
मच गई परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक विनोद निषाद खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू और चार बेटियां रुचि शीबू शालिनी उर्फ दीक्षा और वर्षा हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है। पत्नी मंजू रोते हुए बार बार यही सवाल कर रही है कि अब बेटियों का सहारा कौन बनेगा वहीं रामनारायण निषाद भी किसान थे। उनके परिवार में पत्नी नन्हकी एक बेटा विशाल और पांच बेटियां नेहा प्रीति मुस्कान शिवानी और खुशी हैं। बड़ी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
- Post by Aman Jatav Mistri1
- आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा बिठूर तिराहा, पनकी रोड चौकी, थाना कल्याणपुर क्षेत्र का निरीक्षण/चेकिंग किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ई-रिक्शा में लगाए जा रहे क्यूआर कोड सिस्टम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिन शराब की दुकानों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, उन्हें निर्धारित समयावधि का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खुले में शराब सेवन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई। यातायात व्यवस्था को लेकर मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अवैध स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाकर पंजीकरण करते हुए कार्यवाही की गई, जिसमें तीन व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए हैं। अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- लखनऊ में भीषण आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- Post by Ramadhar Kumar1
- ग्राम अहिरानी से रनिया जाने वाले मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ट्रैक्टर पलट2
- 14 अप्रैल स्पेशल कैप्शन ✨ आज के ये सभी वीडियो 14 अप्रैल के हैं। हम अपने घर से 1800 किलोमीटर दूर रहकर भी अपने महापुरुष B. R. Ambedkar जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाए। हमने यह संदेश भी दिया कि — 👉 “आधी रोटी कम खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाना।” क्योंकि बाबा साहेब ने कहा था — “शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो।” 🙏 यही हमारी असली श्रद्धांजलि है 🙏 #AmbedkarJayanti #JaiBhim #EducateOrganizeAgitate #14April #BabaSaheb #SocialAwareness4
- bandrahiya banjaran purva gaav hardoi up1
- कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण1