अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश गरियाबंद, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने विभागीय कार्यों के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, कार्यालयों में व्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं साफ-सफाई बनाए रखने और अनुपयोगी सामग्री को चिन्हांकित कर नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहने की भी हिदायत दी गई। 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाने पर जोर कलेक्टर श्री शर्मा ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के शत-प्रतिशत वय वंदन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सहयोग लेने तथा मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने को कहा। उन्होंने शासन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गिरदावरी में सावधानी बरतने के निर्देश कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में विशेष सावधानी बरतते हुए किसानों की फसलों का सही रिकॉर्ड दर्ज करने कहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड सही होने से पात्र किसानों को धान बिक्री में परेशानी नहीं होगी और अपात्र व्यक्ति धान विक्रय नहीं कर सकेंगे। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने के निर्देश भी दिए। ई-ऑफिस को प्राथमिकता कलेक्टर ने शासकीय कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं संस्थानों के लिए उपयुक्त स्थल पर भूमि चयन करने तथा नेशनल हाईवे चौड़ीकरण कार्य में पोल शिफ्टिंग और पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए योजनाओं का प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश गरियाबंद, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने विभागीय कार्यों के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, कार्यालयों में व्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं साफ-सफाई बनाए रखने और अनुपयोगी सामग्री को चिन्हांकित कर नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहने की भी हिदायत दी गई। 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाने पर जोर कलेक्टर श्री शर्मा ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के शत-प्रतिशत वय वंदन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सहयोग लेने तथा मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने को कहा। उन्होंने शासन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने और सभी
विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गिरदावरी में सावधानी बरतने के निर्देश कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में विशेष सावधानी बरतते हुए किसानों की फसलों का सही रिकॉर्ड दर्ज करने कहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड सही होने से पात्र किसानों को धान बिक्री में परेशानी नहीं होगी और अपात्र व्यक्ति धान विक्रय नहीं कर सकेंगे। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने के निर्देश भी दिए। ई-ऑफिस को प्राथमिकता कलेक्टर ने शासकीय कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं संस्थानों के लिए उपयुक्त स्थल पर भूमि चयन करने तथा नेशनल हाईवे चौड़ीकरण कार्य में पोल शिफ्टिंग और पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए योजनाओं का प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
- कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।1
- 🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।1
- 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।1
- TET की अनिवार्यता के खिलाफ बालोद जिले मे शिक्षकों ने निकाली TET मुक्ति रैली छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता जिले में "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा। टेट की अनिवार्यता से आक्रोशित जिले के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मांगों पर बैनर, झंडा, टोपी के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली।1
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।1
- ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद 25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की। 24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- खैरझिटी के किसानों ने धान की राशि नहीं मिलने का लगाया आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार धमतरी। खैरझिटी क्षेत्र के किसानों ने धान बेचने के बाद भी राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने इस संबंध में शिकायत आवेदन सौंपकर मामले की जांच और उनकी बकाया राशि दिलाने की मांग की है।3