*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर, 02 मई 2026।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, राजस्व, पुलिस, विकास विभाग, आपूर्ति, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 31, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग की 5 तथा पूर्ति विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ता को पुनः अपनी समस्या लेकर न आना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें तथा शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार सृजित निगम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर, 02 मई 2026।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना
और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, राजस्व, पुलिस, विकास विभाग, आपूर्ति, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 31, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग
की 5 तथा पूर्ति विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर
निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ता को पुनः अपनी समस्या लेकर न आना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें तथा शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी
ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने भी संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार सृजित निगम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by User50284
- शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना पुवायाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने दर्ज अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को ग्राम नाहिल निवासी वीरेन्द्र शुक्ला की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों व रायफल से फायरिंग कर उनके भाई को घेरने तथा घर में घुसकर पिता पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन किया गया। पुलिस टीम ने 1 मई 2026 की रात करीब 10:50 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायाँ गेट के पास से नामजद अभियुक्त शिवम शुक्ला (28) निवासी ग्राम नाहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र तिवारी व कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच6
- शाहजहाँपुर में सियासी बयानबाजी तेज: सपा नेता लखपत सिंह लखन प्रताप ने भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर पर बोला हमला1
- शाहजहांपुर के पुवायाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमले के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, नाहिल गांव निवासी वीरेन्द्र शुक्ला ने फरवरी माह में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनके भाई को घेरकर फायरिंग की और घर में घुसकर उनके पिता पर जानलेवा हमला किया। मामले में कई लोगों को नामजद किया गया था। इसी क्रम में पुवायाँ पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शिवम शुक्ला (28) को थाना गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र तिवारी व कांस्टेबल अरुण कुमार की प्रमुख भूमिका रही।1
- Post by Asha Rani1
- Post by User50281
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- आगामी उपचुनाव की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कटरा स्थित काकोरी शहीद इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय कटरा में बनाए गए मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों के बाहर छाया हेतु टेंट, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील तिलहर स्थित विकासखंड कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह सुरक्षित रहें तथा सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों की लगातार तैनाती कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।1