शाहजहांपुर: पुवायाँ पुलिस ने हमले के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर के पुवायाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमले के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, नाहिल गांव निवासी वीरेन्द्र शुक्ला ने फरवरी माह में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनके भाई को घेरकर फायरिंग की और घर में घुसकर उनके पिता पर जानलेवा हमला किया। मामले में कई लोगों को नामजद किया गया था। इसी क्रम में पुवायाँ पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शिवम शुक्ला (28) को थाना गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र तिवारी व कांस्टेबल अरुण कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

- Post by HS TV1
- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा, आकाश गुप्ता, राजाराम गिरी, आगा खां, वसीम खां, महेश चंद्र गौतम सहित सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्ष और सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच6
- Post by User50284
- शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।1
- शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार1
- Post by Asha Rani1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच7