कैमूर/बिहार, हिन्दी हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र : जिला पदाधिकारी कैमूर समाहरणालय में गरिमामयी ढंग से मनाया गया हिंदी दिवस, सरकारी कामकाज में सरल एवं मानक हिंदी के प्रयोग पर जिला पदाधिकारी ने दिया जोर कैमूर। समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी महज संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण सूत्र है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी इस्तेमाल की आवश्यकता है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन के दौरान सरल, सुगम एवं मानक हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक उनकी सहज समझ वाली भाषा में पहुंचनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में भाषा बाधा न बने। आपको बताते हुए चलें कि उन्होंने कार्यालयी टिप्पणियों, पत्राचार एवं प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही अत्यधिक कठिन तत्सम शब्दावली के स्थान पर ऐसी लोकप्रचलित और मानक हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया, जिसे आम जनता आसानी से समझ सके। वही इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। आपको बता दें कि समारोह में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, सरकारी कामकाज में इसके प्रयोग तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने में हिंदी की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वही समारोह का मुख्य संदेश यही रहा कि सरकारी कार्यालयों में सरल और सहज हिंदी का प्रयोग बढ़ाकर प्रशासन एवं आम जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कैमूर/बिहार, हिन्दी हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र : जिला पदाधिकारी कैमूर समाहरणालय में गरिमामयी ढंग से मनाया गया हिंदी दिवस, सरकारी कामकाज में सरल एवं मानक हिंदी के प्रयोग पर जिला पदाधिकारी ने दिया जोर कैमूर। समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं
अन्य लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी महज संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण सूत्र है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी इस्तेमाल की आवश्यकता है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन के दौरान सरल, सुगम एवं मानक हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक उनकी
सहज समझ वाली भाषा में पहुंचनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में भाषा बाधा न बने। आपको बताते हुए चलें कि उन्होंने कार्यालयी टिप्पणियों, पत्राचार एवं प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही अत्यधिक कठिन तत्सम शब्दावली के स्थान पर ऐसी लोकप्रचलित और मानक हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया, जिसे आम जनता आसानी से समझ सके। वही इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके संवर्धन के
लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। आपको बता दें कि समारोह में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, सरकारी कामकाज में इसके प्रयोग तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने में हिंदी की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वही समारोह का मुख्य संदेश यही रहा कि सरकारी कार्यालयों में सरल और सहज हिंदी का प्रयोग बढ़ाकर प्रशासन एवं आम जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
- दिल्ली में BRICS Summit 2026: कौन-कौन आया? भारत को क्या फायदा होगा? | BRICS Explained नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आयोजन हो रहा है। इस बैठक में भारत के साथ रूस, चीन, ईरान समेत BRICS के सदस्य देशों के नेता शामिल हो रहे हैं। आखिर BRICS क्या है? इसमें कौन-कौन से देश हैं? दिल्ली में क्या चर्चा हो रही है और इस बैठक से भारत को क्या फायदा हो सकता है? इस वीडियो में जानिए BRICS Summit 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में। Awaaz-e-Bharat को Subscribe करें और ऐसी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें। #BRICS #BRICSSummit2026 #BRICS2026 #Delhi #India #NarendraModi #XiJinping #Putin #Iran #MasoudPezeshkian #AwaazEBharat #IndiaNews #BreakingNews #GlobalPolitics1
- ट्रक के डाले में लोहे की चादर काटकर बनाया था गुप्त चैंबर, 147 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 चक्का ट्रक में बने गुप्त चैंबर से 13 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार जा रही खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार चन्दौली। बिहार में शराबबंदी के बीच सीमा पार तस्करी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। जनपद चन्दौली की स्वाट, सर्विलांस और थाना कन्दवा पुलिस की संयुक्त टीम ने बैरियर चेकिंग के दौरान 12 चक्का ट्रक से 1354.8 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को दबोच लिया, जबकि शराब तस्करी के लिए ट्रक के डाले में विशेष रूप से लोहे का गुप्त चैंबर तैयार कराया गया था। बैरियर देख ट्रक मोड़कर भाग रहा था चालक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कन्दवा पुलिस और स्वाट टीम ने थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान कतार में चल रहा 12 चक्का ट्रक (UP60BT9648) पुलिस बैरियर देखकर अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और ट्रक को मय चालक पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाले में लोहे की चादर से बने सीक्रेट चैंबर में छिपाई गई 147 पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी एक नज़र में कुल शराब: 147 पेटी (1354.8 लीटर, कीमत लगभग ₹13 लाख) वैरायटी: 85 पेटी ब्लू लाइम (देशी मसाला), 45 पेटी 8 PM, 16 पेटी किंगफिशर बीयर और 1 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड जब्त सामान: 12 चक्का ट्रक, ₹1,000 नकद व 1 कीपैड मोबाइल सस्ता खरीद बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का सिंडिकेट पकड़े गए चालक रिंकू चौहान (निवासी हिनौता, अहरौरा, मिर्जापुर) ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक मालिक हरिशंकर यादव (निवासी बलिया) और स्थानीय शराब दुकान के सेल्समैन की मिलीभगत से कन्दवा क्षेत्र से शराब लोड करता था। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर इस खेप को वहां भारी मुनाफे पर बेचा जाना था। पुलिस ने ट्रक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, थाना कन्दवा में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सिंडिकेट के अन्य नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- काकादेव में हुए कारोबारी हत्याकांड में एक हत्यारोपी का हुआ एनकाउंटर शातिर अपराधी संजय ढाबा की हुई पुलिस से मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में संजय ढाबा के पैर में लगी गोली। 05 सितम्बर थाना काकादेव क्षेत्र में अमित कुमार नामक व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिनकी उपचार के दौरान दिनांक को मृत्यु हो गई। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए, जिसके आधार पर 04 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। मुख्य अभियुक्त संजय ढाबा, जिसके विरुद्ध 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 04 टीमें लगातार प्रयासरत थीं। आज पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा एक पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर स्वयं को निर्दोष बताते हुए वीडियो प्रसारित करने की सलाह दिए जाने की बात बताई गई है। उक्त तथ्य की भी विवेचना की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। बाइट-अतुल श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल1
- चंदौली के धानापुर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-सैयदराजा विधायक सुशील सिंह1
- पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा1
- समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह में आए कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए सदर विधायक जय किशन साहू। आज 13 सितंबर 2026 को विधानसभा सदर गाजीपुर में बूथ, सेक्टर, जोनल, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा व जनपद के वरिष्ठ नेतागण का सम्मान समारोह कार्यक्रम शहनाई पैलेस गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक सदर के विधायक श्री जैकिशन साहू जी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पेन व डायरी देकर स्वागत व सम्मान किया करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पीडीए समाज के अधिकारों ,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। सम्मान समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा ,पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री रामधारी यादव श्री सुदर्शन यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, मुन्नन यादव, आमिर अली, सीमा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह, आत्मा, सदानंद, राजेश, रमेश, सुशील जायसवाल, कमलेश, सूरज रामबिंद, परशुराम बिंद, विभा पाल, बिंदु वाला बिन्द, पुनीता सिंह, शौर्या सिंह, रीना रीता विश्वकर्मा सुषमा बिन्द, धनु, राकेश यादव फेकन राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव, फेकू यादव, अजय, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर संतोष देवेंद्र, महेंद्र बिंद, शिशु रजनीकांत, पंकज जिला पंचायत, भीम यादव, धर्मदेव, रमेश गोड़, राहुल निषाद, जगत मोहन एडवोकेट, विजय शंकर एडवोकेट, गोपाल एडवोकेट, बचनू, अमन, बाबी चौधरी, असलम खान, तिलक प्रधान, सरदार प्रधान, प्रदीप प्रधान, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ, सेक्टर, जोनल के पदाधिकारी उपस्थितरहे। Neelam Express रियोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- #BiharFlood #FloodFreeBihar #FloodInBihar #awaazebharat #viralreels1
- भारत मे यूजीसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- भारतीय जन जागरण समिति की बैठक संपन्न: एमएलसी चुनाव में 'बेनी माधव' होंगे प्रत्याशी; उदारवादी विचारधारा और शिक्षा में सुधार के संकल्प के साथ उतरेगी समिति वाराणसी: जन जागरण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी स्नातक और शिक्षक एमएलसी (MLC) चुनावों को लेकर गंभीर रणनीति और तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। इस बैठक में समिति ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में बेनी माधव जी के नाम की घोषणा की। बैठक में मुख्य रूप से जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर सहमति बनी।चर्चा के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और रणनीति तय की गई:प्रत्याशी बेनी माधव जी के व्यक्तित्व पर चर्चा: चुनाव में उतारे गए प्रत्याशी बेनी माधव जी एक बेहद सरल स्वभाव के शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने अपने शैक्षणिक करियर में हजारों छात्रों का भविष्य संवारा है। अब वे एमएलसी चुनाव के माध्यम से शिक्षा और व्यवस्था में बड़े सुधार के नए आयामों को जोड़ने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं।सिद्धांतों और उदारवादी विचारधारा के साथ जनसंपर्क: समिति अपने कोर सिद्धांतों और उदारवादी व विकासवादी विचारधारा को लेकर समाज के सभी वर्गों के बीच उतरेगी।आम लोगों से सीधा जुड़ाव: आम जनता और युवाओं से गहरा जुड़ाव स्थापित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।स्नातक एमएलसी पंजीकरण पर विशेष जोर: बैठक में अधिक से अधिक योग्य स्नातकों (Graduates) को स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल करने और नए वोटर्स जोड़ने पर सबसे ज्यादा बल दिया गया।आज आवेदन की आखिरी तारीख, समिति ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देशबैठक में यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की आज आखिरी तारीख है। समिति ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को त्वरित गति से शेष बचे आवेदनों को आज ही पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने इस लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रह जाए।3