logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘लाट साहब’ जुलूस पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल 👉चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी शाहजहाँपुर, 01 मार्च 2026। जनपद में आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यापक रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट एवं अग्निशमन वाहनों की तैनाती की जांच की। साथ ही प्रकाश व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। रिहर्सल के दौरान नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम (ई), एडीएम (एफआर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, अफवाह नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टों की निगरानी करने तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस व मेडिकल टीम, विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति तथा अग्निशमन विभाग को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं, ताकि परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

‘लाट साहब’ जुलूस पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल 👉चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी शाहजहाँपुर, 01 मार्च 2026। जनपद में आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यापक रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट एवं अग्निशमन वाहनों की तैनाती की जांच की। साथ ही प्रकाश व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। रिहर्सल के दौरान नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम (ई), एडीएम (एफआर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा,

अफवाह नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टों की निगरानी करने तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस व मेडिकल टीम, विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति तथा अग्निशमन विभाग को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं, ताकि परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • शाहजहांपुर से ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दी जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    शाहजहांपुर से ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दी जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ​वारदात का विवरण ​जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। ​हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ​पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। ​घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​"जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन
    1
    रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ 
पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
​वारदात का विवरण
​जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
​हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
​पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है।
​घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​"जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Dharma Veer
    1
    Post by Dharma Veer
    user_Dharma Veer
    Dharma Veer
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगामी लाट साहब जुलूस रिहर्सल* *जनपद- शाहजहाँपुर* *दिनांक- 01.03.2026* *“आगामी ‘बड़े व छोटे लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।“* आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपर शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर रिहर्सल एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम(ई) महोदय, एडीएम(एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया । रिहर्सल के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डाइवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट, अग्निशमन वाहन की तैनाती, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रस्तावित रूट डायवर्जन योजना की समीक्षा की गई । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल में लगाए गए पुलिस बल एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी का स्थलीय सत्यापन किया गया । प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित एवं संतुलित रहे । सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक पोस्टों की निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । ड्रोन कैमरा/सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी जुलूस मार्ग की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सतर्क रहने को कहा गया। अंत में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके । *जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आगामी आयोजन के दृष्टिगत पूर्णतः मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*
    4
    आगामी लाट साहब जुलूस रिहर्सल*
*जनपद-
शाहजहाँपुर*
*दिनांक- 01.03.2026*
*“आगामी ‘बड़े व छोटे लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।“*
आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपर शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर रिहर्सल एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया।
रिहर्सल कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम(ई) महोदय, एडीएम(एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया ।
रिहर्सल के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डाइवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट, अग्निशमन वाहन की तैनाती, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रस्तावित रूट डायवर्जन योजना की समीक्षा की गई ।
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल में लगाए गए पुलिस बल एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी का स्थलीय सत्यापन किया गया । प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए ।
अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित एवं संतुलित रहे । सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक पोस्टों की निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । ड्रोन कैमरा/सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी जुलूस मार्ग की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सतर्क रहने को कहा गया।
अंत में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके ।
*जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आगामी आयोजन के दृष्टिगत पूर्णतः मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जनपद में गुटखा व पान मसाला की खुलेआम कालाबाजारी चल रही है। निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। हालात यह हैं कि कमला पसंद के जिस पैकेट पर 154 रुपये मूल्य अंकित है, वही डिस्ट्रीब्यूटर 230 रुपये में थमा रहे हैं। वहीं पांच रुपये वाली पुड़िया 7 रुपये में बेची जा रही है, जबकि उस पर 4 रुपये एमआरपी दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक किशोर पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर भी जमकर मनमानी कर रहे हैं। बहादुरगंज, केरूगंज, लाल इमली चौराहा, दलेलगंज और पक्का पुल जैसे इलाकों में ओवररेट बिक्री धड़ल्ले से जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के 2026 के बजट में पान मसाला पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है, जो मार्च से लागू होगा। इसके बावजूद व्यापारियों ने पहले से माल का स्टॉक खड़ा कर लिया और टैक्स लागू होने से पहले ही कीमतें बढ़ाकर कालाबाजारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो ओवररेट वसूली का यह खेल और बढ़ेगा। सवाल यह है कि खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे।
    1
    शाहजहांपुर। जनपद में गुटखा व पान मसाला की खुलेआम कालाबाजारी चल रही है। निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। हालात यह हैं कि कमला पसंद के जिस पैकेट पर 154 रुपये मूल्य अंकित है, वही डिस्ट्रीब्यूटर 230 रुपये में थमा रहे हैं। वहीं पांच रुपये वाली पुड़िया 7 रुपये में बेची जा रही है, जबकि उस पर 4 रुपये एमआरपी दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक किशोर पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर भी जमकर मनमानी कर रहे हैं। बहादुरगंज, केरूगंज, लाल इमली चौराहा, दलेलगंज और पक्का पुल जैसे इलाकों में ओवररेट बिक्री धड़ल्ले से जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के 2026 के बजट में पान मसाला पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है, जो मार्च से लागू होगा। इसके बावजूद व्यापारियों ने पहले से माल का स्टॉक खड़ा कर लिया और टैक्स लागू होने से पहले ही कीमतें बढ़ाकर कालाबाजारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो ओवररेट वसूली का यह खेल और बढ़ेगा। सवाल यह है कि खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस सेल पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/ एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम व थानों के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर/ कर्मचारियों द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । *गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। 2. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें। 3. मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें। 4. थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है। 5. जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें। 6. मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा री-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए। 7. मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें। 8. यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। 9. किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें। 10. गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके। *भविष्य के लिए अपील:-* पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके । *बरामदगी का विवरणः-* 151 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 35 लाख) । बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- सर्विलांस सेल टीम 1. उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 2. का0 प्रभात सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 3. का0 मुकुल खोखर सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 4. का0 सचिन कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 5. का0 दीपक कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 6. का0 आकाश बाना सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। सहयोगी टीम 1. निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम शाहजहाँपुर 2. का0 शुभम पुनिया, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर 3. क0आ0 अशोक, साइबर हेल्प डेक्स, थाना मदनापुर शाहजहाँपुर 4. क0आ0 रिकूं, साइबर हेल्प डेक्स, थाना पुवायां शाहजहाँपुर 5. क0आ0 आरिफ, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कलान शाहजहाँपुर 6. का0 रवि, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर 7. क0आ0 रोहित, साइबर हेल्प डेक्स, थाना रामचन्द्र मिशन शाहजहाँपुर 8. म0का0 नीलम, साइबर हेल्प डेक्स, थाना बण्डा शाहजहाँपुर 9. क0आ0 रंजीत, साइबर हेल्प डेक्स, थाना जलालाबाद शाहजहाँपुर 10. का0 अजय राघव, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सेहरामऊ दक्षिणी शाहजहाँपुर 11. व जनपद के अन्य थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी शाहजहाँपुर *शाहजहाँपुर पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके।
    9
    ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस सेल पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली । 
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/ एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम व थानों के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर/ कर्मचारियों द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
*गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-*
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
2.	“Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
3.	मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें।
4.	थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
5.	जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें।
6.	मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा री-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए।
7.	मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें।
8.	यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
9.	किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें।
10.	गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके।
*भविष्य के लिए अपील:-*
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके ।
*बरामदगी का विवरणः-*
151 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 35 लाख) । 
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
सर्विलांस सेल टीम
1.	उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 
2.	का0 प्रभात सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
3.	का0 मुकुल खोखर सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
4.	का0 सचिन कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
5.	का0 दीपक कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
6.	का0 आकाश बाना सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।    				          
सहयोगी टीम
1.	निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम शाहजहाँपुर 
2.	का0 शुभम पुनिया, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर
3.	क0आ0 अशोक, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना मदनापुर शाहजहाँपुर
4.	क0आ0 रिकूं, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना पुवायां शाहजहाँपुर
5.	क0आ0 आरिफ, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना कलान शाहजहाँपुर
6.	का0 रवि, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
7.	क0आ0 रोहित, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना रामचन्द्र मिशन शाहजहाँपुर
8.	म0का0 नीलम, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना बण्डा शाहजहाँपुर
9.	क0आ0 रंजीत, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना जलालाबाद शाहजहाँपुर
10.	का0 अजय राघव, साइबर हेल्प डेक्स,  थाना सेहरामऊ दक्षिणी शाहजहाँपुर
11.	व जनपद के अन्य थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी शाहजहाँपुर
*शाहजहाँपुर पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.