थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद । बांदा, थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है । बरामदगी 1. 01 जोडी पायल ( चोरी की ) 2. 1200 रुपए (चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त ) *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा ।
थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद । बांदा, थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले
ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है । बरामदगी 1. 01 जोडी पायल ( चोरी की ) 2. 1200 रुपए (चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त ) *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा ।
- बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। तिंदवारी बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। तिंदवारी थाना कस्बा के प्रेम नगर निवासी नंदकिशोर उर्फ नदी 30 वर्ष पुत्र मतगंजन कोरी मंगलवार की रात 8 बजे बाइक से पत्नी को लेने ससुराल दोहा जा रहा था। बांदा फतेहपुर मार्ग पर धर्म कांटा के पास ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया ।जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया ।मृतक पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था वह कस्बे में ही पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता रहा है ।पत्नी संध्या ने बताया कि वह मायके में थी लेने के लिए वह बाइक से जा रहे थे ।इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहरा मच गया।1
- मेडिकल कॉलेज परिसर में दो फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित टाइप-III आवासीय भवन में चोरों ने दो सरकारी आवासों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। घटना 18/19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध कमरे में घुसकर अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर विकास कनौजिया ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि 18/19 अगस्त की रात उनके टाइप-III ब्लॉक-6 स्थित फ्लैट में ताला लगा था और घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। डॉक्टर के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी दौरान टाइप-III ब्लॉक-4 के फ्लैट नंबर-2 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर प्रभा प्रजापति के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि घटना के समय प्रभा प्रजापति बालखंडी नाका स्थित अपने मायके गई थीं और फ्लैट में ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर फ्लैट का ताला टूटा मिला और अंदर रखे जेवरात गायब थे। इस मामले में करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग रात में अपने-अपने आवास पर लौटे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों फ्लैटों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध चोरी से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दो संदिग्ध कमरे के अंदर जाते और अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली नगर पुलिस ने डॉक्टर विकास कनौजिया की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए जेवरात और सामान की सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। दो आवासों में एक साथ हुई चोरी के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।4
- बांदा - थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।1
- चौकी के नाक के नीचे चोरी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवास में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की उस तस्वीर को सामने ला दिया है, जिसे शायद जिम्मेदार अब तक सुरक्षित मानकर चल रहे थे। नर्सिंग ऑफिसर के ब्लॉक-4, टाइप-3, रूम नंबर-2 स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर कथित तौर पर लाखों रुपये कीमत का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े। घटना के बाद परिसर में हड़कंप है, लेकिन उससे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों की चौकसी पर खड़ा हो गया है। विडंबना देखिए—जिस जगह पुलिस चौकी मौजूद हो, उसी परिसर में सरकारी आवास का ताला टूट जाए और चोर माल समेटकर निकल जाएं। आखिर निगरानी किसकी थी और जिम्मेदारी किसकी? यदि चौकी की मौजूदगी के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, तो फिर सुरक्षा व्यवस्था का दावा महज कागजी खानापूर्ति तो नहीं?सरकारी आवास कोई सुनसान जंगल नहीं था, बल्कि मेडिकल कॉलेज परिसर का हिस्सा था। ऐसे में वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्त और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करती है। चोरों ने सिर्फ ताला नहीं तोड़ा, उन्होंने सुरक्षा के दावों पर भी चोट की है। अब जांच का दायरा केवल चोरों की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह भी सामने आना चाहिए कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कहां थी, निगरानी कितनी प्रभावी थी और परिसर में आने-जाने वालों पर नजर रखने की व्यवस्था कितनी सक्रिय थी। क्योंकि अगर पुलिस चौकी के सामने सुरक्षा का ताला टूट सकता है, तो आम आदमी अपने घर के दरवाजे पर लगे ताले को लेकर आखिर किस भरोसे में रहे? यही वह सवाल है, जिसका जवाब अब पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन—दोनों को देना होगा।1
- free fire🔥 ek bahut khatarnak grma hai isse door rahe and good gema1
- *चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को थाना गिरवां क्षेत्र के निवासी ओमप्रकाश ने थाना गिरवां पर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान की। गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल चोरी की,1200 रुपये नगद चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त बरामद हुए। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। थाना गिरवां पुलिस द्वारा 27 जुलाई को हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का 24 दिन के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। बांदा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। ऐसे अभियानों में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।1
- बांदा, मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । बांदा, मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.08.2026 को मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 19.08.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़हामाफी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा महिला का बयान व चिकित्सीय परीक्षण कराकर सकुशल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया । अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त विनय द्वारा बताया गया कि उसकी उक्त महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में कार्य करने के दौरान हुई थी । वहीं से उक्त महिला को जनपद बांदा बुलाकर ₹20,000/- में रामभवन को सौंप दिया था । रुपए पूरे न मिलने पर बाद में उक्त महिला को पुन: गरीबदास को सौंप दिया । पूरे घटनाक्रम में अभियुक्त उदित उर्फ लक्कू द्वारा मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई । पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार अभियुक्त 1. विनय पुत्र नत्थू निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 2. रामभवन पुत्र सुभाष निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 3. गरीबदास पुत्र रामआसरे निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 4. उदित उर्फ लक्कू पुत्र उदयभान निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा ।3