Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamara budaun bahut hi khoobsurat hai or bhi sab badiya hai
Mohd Saleem
hamara budaun bahut hi khoobsurat hai or bhi sab badiya hai
More news from Hadaura and nearby areas
- लाडवा और आसपास के इलाकों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरे मौसम ने अचानक करवट ली, दिन में साफ मौसम के बाद शाम को खराब हुआ कई खेतों में खड़ी फसल गिरने की खबरें सामने आईं 🌾 फसलों को नुकसान गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान ओलों की मार से फसलें झुक गईं या बिछ गईं ऐसे मौसम में किसानों को आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है 👉 पहले भी कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि से हजारों एकड़ फसल प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें गेहूं और सरसों को भारी नुकसान हुआ था1
- Post by Mohd Saleem1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि बदायूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर एक शोक सभा का आयोजन कर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव श्रीमती रजनी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन में रहते हुए युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया इसके कारण उनके समय में कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत हुआ था। शोकसभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अकील अहमद , शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप , नगर कांग्रेस कमेटी सखानू के पूर्व अध्यक्ष कासिम अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां,राम प्रताप , श्रीपाल राहुल ,नरेंद्र कुमार , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे। शोकसभा कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।1
- मेरठ में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 35 छोटे छोटे बच्चे थे सवार, मची चीख पुकार उत्तर प्रवेश के मेरठ जिले में बुधवार सुबह स्क बड़ा सड़क हादसा होते - होते टल गया । दौराला - लावड़ मार्म पर बच्चों से भरी एक निजीस्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । बस में 35 बच्चे सवार थे। हादसे होते ही चीख पुकार मच गई । शीशा तोड़कर बच्चों को बहार निकाल गया । बाहर निकालने जाते के बाद भी दहशत के मारे बच्चे रोते ही रहे । जानकारी के अनुसार, दौराला स्थित सेंट मेरी स्कूल की बस बुधवार सुबह ग्रामीण इलाकों से बच्चों को लेकर स्कूल जारही थी । जैसे ही बस दौराला लावड़ मार्ग पर पहुंची, चालक ने अचानक बस Yc से नियंत्रण खो दिया । चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क किनारे ढलान होने के कारण वह पूरी तरह से पलट गई । बस के पलटते ही अंदर फंसे बच्चों की चीखें सनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की और दौड़े । ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई बच्चों की जान, बस के दरवाजे लाँक हो जाने के कारण बच्चे अन्दर ही फंस गए थे । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणें ने तत्काल ईंट और पत्थरों की मददत से बस के शीशे और खिड़कियां तोड़नी शुरु कीं । इसके बाद बच्चों को बहार निकार बच्चे साकुशल पूर्वक बच गये नही तो एक बहुत बडा हादसा हो जाता जिसे कोई जाने जा सकती थी।1
- बदायूं संवाददाता भूदेव प्रसाद गलत दिशा से आई वाईक ने वाईक मे मारी टक्कर, दंपति और बच्चा घायल उझानी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला, उसके पति और बच्चा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रीना अपने पति सौरव और बच्चे के साथ बाइक से उझानी की तरफ से तालिब नगर जा रही थीं, तभी बिहार बासुआ रोड पर सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।हादसे में तीनों घायल हो गए, पीड़िता ने बताया घटना के समय लोगों ने वीरता की जाति और एड्रेस पूछ पिता ने अपनी जाति वाल्मीकि बताते हुए अपना पता बताया तो लोगों ने जाती को निशाना बनाते हुए गाली गलोज करना, तभी तत्परता दिखाते हुए तीनों लोग निजी अस्पताल प्रथम उपचार के पहुंचे, घायल की हालत को देखते हुए उन्हें उझानी सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।पीड़िता ने उझानी थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस पर कार्रवाई न करने व मेडिकल चिट्ठी न देने का आरोप लगाया है, पीड़ित ने बदायूं एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- उझानी / योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में उझानी के आशाराम आश्रम में आशाराम बापू के अनुयाईयों ने अपने बापू का अवतरण दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया इस अवसर पर श्रद्धालु अनुयाईयों ने आश्रम पर भजन-कीर्तन और भण्डारे का आयोजन किया इस मौके पर सुंदर लाल, प्रमोद तुलस्यान, डा. बी.आर. गुप्ता, दिनेश वर्मा, केशव गर्ग, नरेंद्र, आशीष, गीता बब्बर, रीना, मंजू गुप्ता, पंकज, हैप्पी आदि बापू के अनुयाई मौजूद रहे।1
- Post by Ujagger Yadav1
- एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सड़क पर जा रही एक बस पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही रास्ते से गुजर रही थी, तभी तेज हवा या कमजोर जड़ों के कारण पेड़ अचानक गिर गया और सीधे बस के ऊपर आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1