logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1439 किलो काजू किए सीज ~ रक्षाबंधन के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलो काजू सीज किए। बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लेबल में कमी मिलने पर काजू का सैंपल लिया गया। इसके अलावा गुलाबजामुन, खोया, मावा और काजू कतली के भी सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। #Rajasthannews #bikanernews #breakingNews #bikaner #foodreality

56 min ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
56 min ago

बीकानेर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1439 किलो काजू किए सीज ~ रक्षाबंधन के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलो काजू सीज किए। बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लेबल में कमी मिलने पर काजू का सैंपल लिया गया। इसके अलावा गुलाबजामुन, खोया, मावा और काजू कतली के भी सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। #Rajasthannews #bikanernews #breakingNews #bikaner #foodreality

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विकसित भारत में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकसित भारत का संकल्प युवा शक्ति के सामर्थ्य से ही साकार होगा। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें, आगे बढ़ें और विकसितभारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आपकी हर उड़ान में हमारी सरकार आपके साथ है।
    1
    विकसित भारत में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
विकसित भारत का संकल्प युवा शक्ति के सामर्थ्य से ही साकार होगा। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें, आगे बढ़ें और विकसितभारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आपकी हर उड़ान में हमारी सरकार आपके साथ है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन ​चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। ​सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ​धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
    1
    डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन  
​चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं।  
​सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।  
​धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    45 min ago
  • #मेड़ता में मीरा महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    1
    #मेड़ता में मीरा महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    21 hrs ago
  • निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जोधपुर। मोहल्ला निवारगरों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का मुबारक कार्यक्रम बड़ी अकीदत, उत्साह और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात से तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना पीर ग़ुलाम हाशमी साहब ने दिलनशीन ख़िताब पेश करते हुए पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की सीरत, अख़लाक और तालीमात पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम, मौलाना ग़ुलाम मुस्तफ़ा, मौलाना अली हसन, मौलाना इंज़माम-उल-हक़, मौलाना हमीद, मौलाना अहमद, नातख़्वाँ फ़िरदोस अहमद, शहादत हुसैन और अब्दुल वाजिद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नात-ए-पाक और तक़रीर के माध्यम से पैग़म्बर-ए-इस्लाम की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। महफ़िल में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरा माहौल अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे से सराबोर रहा। क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम ने बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में लगातार 12 रोज़ तक जलसे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन लंगर का आयोजन किया जाता है और मुल्क में अमन-चैन, शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाती है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी मेहमानों, उलमा-ए-किराम और समाज के लोगों का आभार जताया। महफ़िल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
    1
    निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 
जोधपुर। मोहल्ला निवारगरों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का मुबारक कार्यक्रम बड़ी अकीदत, उत्साह और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात से तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना पीर ग़ुलाम हाशमी साहब ने दिलनशीन ख़िताब पेश करते हुए पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद  की सीरत, अख़लाक और तालीमात पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम में क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम, मौलाना ग़ुलाम मुस्तफ़ा, मौलाना अली हसन, मौलाना इंज़माम-उल-हक़, मौलाना हमीद, मौलाना अहमद, नातख़्वाँ फ़िरदोस अहमद, शहादत हुसैन और अब्दुल वाजिद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नात-ए-पाक और तक़रीर के माध्यम से पैग़म्बर-ए-इस्लाम  की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। महफ़िल में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरा माहौल अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे से सराबोर रहा।
क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम ने बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी  के सिलसिले में लगातार 12 रोज़ तक जलसे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन लंगर का आयोजन किया जाता है और मुल्क में अमन-चैन, शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाती है।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी मेहमानों, उलमा-ए-किराम और समाज के लोगों का आभार जताया। महफ़िल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    1
    रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके।
स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता, देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ये सात रूट होंगे फोर-लेन 1. दिल्ली–हावड़ा 2. हावड़ा–चेन्नई 3. चेन्नई–मुंबई 4. मुंबई–दिल्ली 5. दिल्ली–चेन्नई 6. मुंबई–हावड़ा 7. दिल्ली–गुवाहाटी
    1
    7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता,


देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत
ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
ये सात रूट होंगे फोर-लेन
1. दिल्ली–हावड़ा
2. हावड़ा–चेन्नई
3. चेन्नई–मुंबई
4. मुंबई–दिल्ली
5. दिल्ली–चेन्नई
6. मुंबई–हावड़ा
7. दिल्ली–गुवाहाटी
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सैनिक भाइयों के लिए पादूकलां की महिलाओं का अनोखा स्नेह, 101 राखियां भेजीं सीमा पादूकलां,,,पादूकलां से देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल सामने आई है। सैनिक भाइयों के लिए रविदास महिला मंडल की महिलाओं ने 101 रक्षा सूत्र एकत्रित कर डाक विभाग को सौंपे हैं। पादूकलां के रविदास मोहल्ला स्थित गंगा माई मंदिर के पास रविदास महिला मंडल की सदस्य रक्षा चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने यह पहल की। महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए 101 राखियां एकत्रित कीं और उपडाकपाल विकास निंबावत, डाक वितरक अखिल मोहम्मद एवं सुशील सेन को सौंप दीं।महिलाओं ने कहा कि देश की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिक भाइयों तक पहुंचने वाली प्रत्येक राखी बहनों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश है। इस दौरान मंजु, माया, रामप्यारी, ममता, संगीता, कविता, कांता, निशा, रुक्मिणी, सुमन, राधा, कृष्णा, गीता, कमला, पुष्पा, विमला, चंद्रकांता, भारती, मन्नू, तन्नू, रितिका, भंवरी देवी, पार्वती, विष्णुकांता, शोभा देवी, दीपिका, बसंती, मुन्नी देवी एवं रक्षा चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।पादूकलां की महिलाओं की यह पहल सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।
    3
    सैनिक भाइयों के लिए पादूकलां की महिलाओं का अनोखा स्नेह, 101 राखियां भेजीं सीमा
पादूकलां,,,पादूकलां से देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल सामने आई है। सैनिक भाइयों के लिए रविदास महिला मंडल की महिलाओं ने 101 रक्षा सूत्र एकत्रित कर डाक विभाग को सौंपे हैं। पादूकलां के रविदास मोहल्ला स्थित गंगा माई मंदिर के पास रविदास महिला मंडल की सदस्य रक्षा चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने यह पहल की। महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए 101 राखियां एकत्रित कीं और उपडाकपाल विकास निंबावत, डाक वितरक अखिल मोहम्मद एवं सुशील सेन को सौंप दीं।महिलाओं ने कहा कि देश की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिक भाइयों तक पहुंचने वाली प्रत्येक राखी बहनों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश है। इस दौरान मंजु, माया, रामप्यारी, ममता, संगीता, कविता, कांता, निशा, रुक्मिणी, सुमन, राधा, कृष्णा, गीता, कमला, पुष्पा, विमला, चंद्रकांता, भारती, मन्नू, तन्नू, रितिका, भंवरी देवी, पार्वती, विष्णुकांता, शोभा देवी, दीपिका, बसंती, मुन्नी देवी एवं रक्षा चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।पादूकलां की महिलाओं की यह पहल सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश #newsjanawaz जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश, माता का थान और महामंदिर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई *जोधपुर।* शहर की माता का थान थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महामंदिर थाना पुलिस के साथ मिलकर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आई शातिर नकबजन गैंग को धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि गैंग पहले शहर से बाइक चुराती थी। फिर उसी चोरी की बाइक पर सवार होकर कॉलोनियों की रेकी करती और सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
    1
    जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश #newsjanawaz 
जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश, माता का थान और महामंदिर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
*जोधपुर।* शहर की माता का थान थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महामंदिर थाना पुलिस के साथ मिलकर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आई शातिर नकबजन गैंग को धर दबोचा।
जांच में सामने आया है कि गैंग पहले शहर से बाइक चुराती थी। फिर उसी चोरी की बाइक पर सवार होकर कॉलोनियों की रेकी करती और सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लूंगिया गांव में स्व. आशुतोष जाड़ावत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैच देखने के लिए मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लिलिया की टीम ने अखावास को 46-23 के अंतर से हराया। लिलिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक हासिल किए और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अखावास की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लिलिया के शानदार प्रदर्शन के आगे वह टिक नहीं सकी। दूसरे मुकाबले में सेसड़ा की टीम ने आलनियावास को 52-26 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सेसड़ा के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और अंत में 26 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदान पर दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुकेश कापड़ी, राकेश कापड़ी, नरेन्द्र लामरोड़, नरेन्द्र सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। लूंगिया गांव में स्व. आशुतोष जाड़ावत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैच देखने के लिए मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लिलिया की टीम ने अखावास को 46-23 के अंतर से हराया। लिलिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक हासिल किए और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अखावास की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लिलिया के शानदार प्रदर्शन के आगे वह टिक नहीं सकी। दूसरे मुकाबले में सेसड़ा की टीम ने आलनियावास को 52-26 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सेसड़ा के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और अंत में 26 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदान पर दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुकेश कापड़ी, राकेश कापड़ी, नरेन्द्र लामरोड़, नरेन्द्र सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
    1
    लूंगिया गांव में स्व. आशुतोष जाड़ावत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैच देखने के लिए मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लिलिया की टीम ने अखावास को 46-23 के अंतर से हराया। लिलिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक हासिल किए और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अखावास की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लिलिया के शानदार प्रदर्शन के आगे वह टिक नहीं सकी।

दूसरे मुकाबले में सेसड़ा की टीम ने आलनियावास को 52-26 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सेसड़ा के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और अंत में 26 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदान पर दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुकेश कापड़ी, राकेश कापड़ी, नरेन्द्र लामरोड़, नरेन्द्र सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
लूंगिया गांव में स्व. आशुतोष जाड़ावत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैच देखने के लिए मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लिलिया की टीम ने अखावास को 46-23 के अंतर से हराया। लिलिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक हासिल किए और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अखावास की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लिलिया के शानदार प्रदर्शन के आगे वह टिक नहीं सकी।
दूसरे मुकाबले में सेसड़ा की टीम ने आलनियावास को 52-26 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सेसड़ा के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और अंत में 26 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदान पर दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुकेश कापड़ी, राकेश कापड़ी, नरेन्द्र लामरोड़, नरेन्द्र सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.