logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता, देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ये सात रूट होंगे फोर-लेन 1. दिल्ली–हावड़ा 2. हावड़ा–चेन्नई 3. चेन्नई–मुंबई 4. मुंबई–दिल्ली 5. दिल्ली–चेन्नई 6. मुंबई–हावड़ा 7. दिल्ली–गुवाहाटी

56 min ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
56 min ago

7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता, देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ये सात रूट होंगे फोर-लेन 1. दिल्ली–हावड़ा 2. हावड़ा–चेन्नई 3. चेन्नई–मुंबई 4. मुंबई–दिल्ली 5. दिल्ली–चेन्नई 6. मुंबई–हावड़ा 7. दिल्ली–गुवाहाटी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता, देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ये सात रूट होंगे फोर-लेन 1. दिल्ली–हावड़ा 2. हावड़ा–चेन्नई 3. चेन्नई–मुंबई 4. मुंबई–दिल्ली 5. दिल्ली–चेन्नई 6. मुंबई–हावड़ा 7. दिल्ली–गुवाहाटी
    1
    7 हाई-डेंसिटी रेल रूट होंगे फोर-लेन, बढ़ेगी रेल नेटवर्क की क्षमता,


देश के व्यस्ततम रेल मार्गों पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनकी हिस्सेदारी पूरे रेल नेटवर्क में करीब 16 प्रतिशत
ऐसे में इन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैक विकसित होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
ये सात रूट होंगे फोर-लेन
1. दिल्ली–हावड़ा
2. हावड़ा–चेन्नई
3. चेन्नई–मुंबई
4. मुंबई–दिल्ली
5. दिल्ली–चेन्नई
6. मुंबई–हावड़ा
7. दिल्ली–गुवाहाटी
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    56 min ago
  • ईदमिलादुंबी जलसे में पुलिस प्रशाशन ओर मेला कमेटी दोनों सवालों के घेरे में जोधपुर में आज निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जलसे में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला आज मेंले में भारी संख्या में भीड़ देखी गई जिसके लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ओर जलसे के साथ भी कई जवान देखे गए लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये हे कि जब आचार सहित लगी हुई हे तो खुली तलवार हाथ में लेकर जलसा शुरू से अंत तक देखी गई इसमें पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान की नजर क्यों नहीं गई ओर अगर उनकी नजर गई तो इनको रोका क्यों नहीं गया । देखा गया कि आज कई लोगों के एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ ने म्यान थी । कमला नेहरू नगर मदीना कॉलोनी के अखाड़े के साथ तकरीबन बीस जनों के हाथ में तलवार थी । अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा कर जोधपुर की सुरक्षित होना बताया ओर कहा कि हर जगह अभय कमांड की नजर हे तो सवाल खड़ा करता हे तो जलसा शुरू से अंत तक तलवारे लहराते देखी गई तो इनको रोका क्यों नहीं हाथ से तलवारे क्यों नहीं ली ? परमिशन के दौरान नियम में भी लिखा हुआ होता हे कि कोई भी धार दार हथियार या जिससे किसी को नुकसान हो ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा तो मेला कमेटी ने कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जब जलसा होने से पहले पुलिस प्रशाशन ओर जलसा कमेटी मेम्बर्स की मीटिंग होती हे जिसमें सारी बाते साफ कर दो जाती हे ?
    1
    ईदमिलादुंबी जलसे में पुलिस प्रशाशन ओर मेला कमेटी दोनों सवालों के घेरे में 
जोधपुर में आज निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जलसे में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला आज मेंले में भारी संख्या में भीड़ देखी गई जिसके लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ओर जलसे के  साथ भी कई जवान देखे गए लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये हे कि जब आचार सहित लगी हुई हे तो खुली तलवार हाथ में लेकर जलसा शुरू से अंत तक देखी गई इसमें पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान की नजर क्यों नहीं गई ओर अगर उनकी नजर गई तो इनको रोका क्यों नहीं गया ।
देखा गया कि आज कई लोगों के एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ ने म्यान थी ।
कमला नेहरू नगर मदीना कॉलोनी के अखाड़े के साथ तकरीबन बीस जनों के हाथ में तलवार थी ।
अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा कर जोधपुर की सुरक्षित होना बताया ओर कहा कि हर जगह अभय कमांड की नजर हे तो सवाल खड़ा करता हे तो जलसा शुरू से अंत तक तलवारे लहराते देखी गई तो इनको रोका क्यों नहीं हाथ से तलवारे क्यों नहीं ली ? 
परमिशन के दौरान नियम में भी लिखा हुआ होता हे कि कोई भी धार दार हथियार या जिससे किसी को नुकसान हो ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा तो मेला कमेटी ने कठोर कदम क्यों नहीं उठाए 
जब जलसा होने से पहले पुलिस प्रशाशन ओर जलसा कमेटी मेम्बर्स की मीटिंग होती हे जिसमें सारी बाते साफ कर दो जाती हे ?
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जोधपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुराना शहर मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत घोष का भव्य संचालन निकल गया इस संचालन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। यह संचालन चांदपोल गौर के मैदान रामेश्वर नाथ महादेव के बाद प्रदर्शन करते हुए व्यास पार्क, नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोलद्वार पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में महानगर सहकार्यवाह श्री अशोक जी जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश जी, गोविंद जी सोनी और संचालक देवीलाल जी का शनि दे रहा। ओमप्रकाश जी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रचना को समझाया।
    1
    जोधपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुराना शहर मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत घोष का भव्य संचालन निकल गया इस संचालन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। 
यह संचालन चांदपोल गौर के मैदान रामेश्वर नाथ महादेव के बाद प्रदर्शन करते हुए व्यास पार्क, नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोलद्वार पर समाप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में महानगर सहकार्यवाह श्री अशोक जी जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश जी, गोविंद जी सोनी और संचालक देवीलाल जी का शनि दे रहा। ओमप्रकाश जी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रचना को समझाया।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।
    1
    बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल
पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है।
जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है।
बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल  ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है।
जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का  संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की।
जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।
    user_Dhala Ram Dewasi
    Dhala Ram Dewasi
    Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नगर निगम चुनाव पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित आवेदन लेने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़, शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार से फिर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 27 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन जमा नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन वितरण काउंटर पर गुरुवार सुबह से ही दावेदार आवेदन पत्र लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके थे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर पर दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्वाचन कार्मिकों ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी। अवकाश के दिन भी हेल्प डेस्क से मिलेंगे आवेदन - रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम में बनाई गई हेल्प डेस्क पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्प डेस्क से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। निर्वाचन व्यवस्थाओं पर रही नजर -नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। आवेदन लेने पहुंचे दावेदारों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। ये रहे मौजूद -इस मौके पर विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, जयपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    नगर निगम चुनाव पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित
आवेदन लेने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़, शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार से फिर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली, 27 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।
पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन जमा नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन वितरण काउंटर पर गुरुवार सुबह से ही दावेदार आवेदन पत्र लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके थे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर पर दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्वाचन कार्मिकों ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी।
अवकाश के दिन भी हेल्प डेस्क से मिलेंगे आवेदन - रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम में बनाई गई हेल्प डेस्क पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्प डेस्क से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी।
निर्वाचन व्यवस्थाओं पर रही नजर -नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। आवेदन लेने पहुंचे दावेदारों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
ये रहे मौजूद -इस मौके पर विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, जयपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रक्षा का कवच कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने एसपी मोनिका सेन को बांधी राखी पाली। रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित “रक्षा का कवच” कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कालिका टीम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों और कालिका टीम के सदस्यों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस और बालिकाओं के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना रहा।
    2
    रक्षा का कवच कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने एसपी मोनिका सेन को बांधी राखी
पाली। रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित “रक्षा का कवच” कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कालिका टीम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों और कालिका टीम के सदस्यों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस और बालिकाओं के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना रहा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड़ एंड पार्टी इंदौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड
पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड़ एंड पार्टी इंदौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जोधपुर में वाहन चोरी का खुलासा, 3 पावर बाइक बरामद आरोपी ने कहा कि चोरी जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन पावर बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की रात एक कॉलोनी से तीन बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 500-600 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और 300-350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।पुलिस ने 21 वर्षीय सागर को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। पूछताछ और अनुसंधान के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय शहर में आकर अलग-अलग इलाकों में खड़ी दुपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते और उन्हें ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में ले जाकर बेचने का प्रयास करते थे।
    1
    जोधपुर में वाहन चोरी का खुलासा, 3 पावर बाइक बरामद आरोपी ने कहा कि चोरी 
जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन पावर बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की रात एक कॉलोनी से तीन बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 500-600 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और 300-350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।पुलिस ने 21 वर्षीय सागर को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। पूछताछ और अनुसंधान के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय शहर में आकर अलग-अलग इलाकों में खड़ी दुपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते और उन्हें ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में ले जाकर बेचने का प्रयास करते थे।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.