logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने विद्यालयों और गौशाला का किया निरीक्षण प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को नरायनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय डीएम ने विद्यालयों और गौशाला का किया निरीक्षण प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को नरायनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने कक्षाओं, पुस्तकालय, खेल मैदान और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नरायनपुर लक्ष्मणपुर स्थित बृहद संरक्षण गौशाला का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने साफ-सफाई, पशुओं के समुचित रखरखाव और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

13 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
6d640c65-9bd0-4390-a3f9-86b2f3313e92

डीएम ने विद्यालयों और गौशाला का किया निरीक्षण प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को नरायनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय डीएम ने विद्यालयों और गौशाला का किया निरीक्षण प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को नरायनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने कक्षाओं, पुस्तकालय, खेल मैदान और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नरायनपुर लक्ष्मणपुर स्थित बृहद संरक्षण गौशाला का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने साफ-सफाई, पशुओं के समुचित रखरखाव और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    1
    रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया।
बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया।
कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    1
    रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल
रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया।
सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    1
    रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?


रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ व्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण आज मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद किया
    1
    प्रतापगढ़ व्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण आज मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद किया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे।
अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    1
    अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना 
अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।
    1
    रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप, महिला के जेवर लेकर युवक फरार* रामगंज (अमेठी)। सुल्तानपुर के लहिया बसंतपुर गांव की एक महिला ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान उसे भरोसे में लिया और उसके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी युवक जेवर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से उससे संपर्क में था और बातचीत के दौरान उसने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर थाना रामगंज अंतर्गत छीड़ा के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ व्यभिचार किया गया महिला का यह भी आरोप है कि युवक ने बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए और बाद में उन जेवरों को लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने रामगंज थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से अपने जेवर वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
    2
    प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप, महिला के जेवर लेकर युवक फरार*
रामगंज (अमेठी)। सुल्तानपुर  के लहिया बसंतपुर गांव की एक महिला ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान उसे भरोसे में लिया और उसके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी युवक जेवर लेकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से उससे संपर्क में था और बातचीत के दौरान उसने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर थाना रामगंज अंतर्गत छीड़ा के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ व्यभिचार किया गया महिला का यह भी आरोप है कि युवक ने बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए और बाद में उन जेवरों को लेकर वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद महिला ने रामगंज थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से अपने जेवर वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.