Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर आपके घर मे बच्चा हे तो हो जाए सावधान नही रोते रह जायेगे चोर चोरी करके फरार हो जायेगा
Pintu Bihari
अगर आपके घर मे बच्चा हे तो हो जाए सावधान नही रोते रह जायेगे चोर चोरी करके फरार हो जायेगा
More news from बिहार and nearby areas
- मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को पॉकेटमारी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी रेसना बाजार निवासी संजय दास बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रजिस्ट्री ऑफिस में रोजाना की तरह जमीन रजिस्ट्री और अन्य कार्यों को लेकर काफी भीड़ थी। इसी दौरान संजय दास भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जेब से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से संदिग्ध रूप से निकाली गई राशि भी बरामद होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना तुरंत सदर थाना मधेपुरा को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के कब्जे से आरोपी को अपने हिरासत में लेकर थाने ले गए।4
- सौर बाजार के ब्रह्मस्थान में शनिवार को सनातन हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन जिसमें जाती पाती को छोड़कर हिन्दू एकता पर दिया गया बल1
- महाशिवरात्रि पर सजा बैजनाथ धाम भक्ति में श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम में पूजा अर्चना किया और भगवान से प्रार्थना किया सुख समृद्धि के लिए। #SantoshMourya #Santoshkumar #Santoshbihari4
- 🌙 महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ 🌙1
- सुपौल प्रखंड के चकडुमरिया स्थित शिव मंदिर परिसर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में करीब 450 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कोसी नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर पुनः शिव मंदिर चकडुमरिया लौटे। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में महिलाओं, युवतियों और पुरुष श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए मार्ग के किनारे खड़े रहे। आयोजन समिति की ओर से यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी 2026 को मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत यह कलश यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और यज्ञ की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नागेश्वर महाराज, पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार पवन कुमार, रामचंद्र कमात सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कलश यात्रा के सफल आयोजन से पूरे चकडुमरिया गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। अब सभी श्रद्धालु 15 फरवरी को होने वाले शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- परदा डिजाइन डिस्प्ले ❣️1
- बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि अभी बाकी है। मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर–7 स्थित श्री अनुकूल चंद्र आश्रम गली का है। शनिवार को दिन के समय एक युवक को संदिग्ध हालात में लोहे का फ्रेम लेकर भागते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक एक घर के पास से लोहे का फ्रेम उठाकर तेजी से निकलने की कोशिश कर रहा था। युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक ने अपनी पहचान रहिका टोला निवासी राजकुमार के रूप में बताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह युवक पहले भी मोहल्ले में संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि उसने एक जनरेटर के डायनमो को खोलने और एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश भी की थी। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाना ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संभावित चोरी की वारदात टल गई, लेकिन कानून हाथ में लेने की घटना भी सामने आई। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला सिर्फ चोरी की कोशिश का है या इसके पीछे कोई और सच्चाई है।4
- मधेपुरा अन्तर गत बीते दिन सरख हादसे ने चोंका दिया पुरेनी चोसा NH 58 पर हायवा जा कर मकान मे टक्कर मार दिए1
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवासी रंजू देवी पति जगरनाथ मालाकार के घर में बीते दिनों देर रात अचानक घर में आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।1