जिलाधिकारी ने 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, जनपद के विकास भवन में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, जनपद के विकास भवन में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। उप कृषि निदेशक
ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* जनपद जालौन 25 अगस्त ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं कक्ष-कक्षाओं की स्थिति शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था मिली। विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है आप को बता दें स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हो रही पढ़ाई विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को भी चित्र वीडियो और अन्य रोचक तरीकों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय में उपलब्ध सभी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा रचनात्मकता तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाए बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 4 और कक्षा 6 में पहुंचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और कक्षा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को परखा जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए तथा पहाड़े भी सुने। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और पहाड़े सुनाए विद्यार्थियों की सक्रियता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को प्रश्न पूछने अपनी बात रखने और विषयों को समझकर सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। नीम के पेड़ पर कविता सुनाकर छात्रा ने बटोरी प्रशंसा कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ के दौरान एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर आधारित कविता सुनाई छात्रा ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुति दी उसकी प्रस्तुति से प्रभावित जिलाधिकारी ने छात्रा की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित किया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया महापुरुषों के चित्र देखकर बच्चों से पूछे सवाल विद्यालय की कक्षाओं में लगाए गए महापुरुषों के चित्रों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने छात्राओं से चित्रों में दर्शाए गए महापुरुषों के नाम और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का परिचय दिया जिलाधिकारी ने बच्चों के ज्ञान स्मरण शक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित होने की भावना विकसित करना जरूरी है उन्होंने शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए कला और रचनात्मकता ने भी किया प्रभावित निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति तैयार की थी आकृति में बच्चों की बारीकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दे रही थी जिलाधिकारी ने बच्चों की इस प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित अवसर देने की है उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया सुविधाओं के साथ रखरखाव पर भी जोर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल भवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निरंतर उपयोग और उचित रखरखाव भी जरूरी है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्मार्ट क्लास शिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का उपयोग नियमित रूप से करते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता को और मजबूत किया जाए बताया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाले केंद्र हैं इसलिए यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकें अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहें उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया बता दें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।4
- 🚨 “हिस्सा नहीं मिला तो टंकी पर चढ़ गया परिवार!” 😱 पत्नी-बच्चे को साथ लेकर युवक ने मचाया हंगामा, एसडीएम को बुलाने की मांग 📍 जालौन। कोंच नगर में परिवारिक के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक मंगलवार को अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे 👶 के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया 🚨 और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 👥 🏠 युवक का आरोप था कि परिवार में बंटवारे के दौरान उसे उसके हिस्से का उचित हक नहीं दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज युवक ने टंकी पर पहुंचकर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। 📢 👮 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व उसके परिवार को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर परिवार को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। 🙏 काफी देर चली समझाइश के बाद युवक अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की सांस लेते हुए पुलिस ने परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। 👮♂️ 👥 इस दौरान टंकी के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ⚖️ पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरा मामला घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। 🔥 जालौन में टंकी पर चढ़ा परिवार, नीचे जुटी भीड़ और ऊपर से एसडीएम को बुलाने की जिद—काफी देर तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा! ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन2
- डीएम ने बघौरा-2 स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल1
- जिलाधिकारी ने 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती* मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, जनपद के विकास भवन में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- जालौन जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी और दो बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कोंच नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सुबह सुबह तहसील के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी दी इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शांत कराया और नीचे उतार कर कोतवाली पहुंचाया1
- रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3 हजार, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज और ₹2 लाख का बीमा जालौन। पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए शनिवार को तहसील सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की घोषणा की गई। नई व्यवस्था के तहत रसोइयों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ₹2 लाख की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। वहीं, उनका मानदेय बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई। प्रदेश में पीएम पोषण योजना से जुड़े करीब 3.54 लाख रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल एवं खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से ₹3,000 की चेक एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने रसोइयों की मेहनत और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि सीमित मानदेय में भी वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने सरकार की पहल के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम के अंत में नोडल शिक्षक भूरी देवी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन नोडल शिक्षक आलोक खरे एवं एआरपी शिवकुमार राठौर ने किया। इस मौके पर राजकुमार यादव, गोविंद दीक्षित, अनिल कुमार सिंह, प्रशांत पुरवार, संजू सोनकिया सहित जालौन के सभी एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल तथा मीना देवी, रेखा देवी, राम देवी, सुमन, कमलेश, सरोज सहित करीब दो सैकड़ा रसोइयां मौजूद रहीं।1
- कोंच,आसमान से बरसी राहत, झमाझम बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना जालौन के कोंच में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 4:30 बजे आसमान में छाए बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के बाद तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। बारिश के कारण नगर की सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर पानी दिखाई देने लगा। लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी।1
- जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र /किसानों तक योजनाओं की पहुंच होगी मजबूत* *जालौन में 70 प्राविधिक सहायकों की तैनाती /किसानों को मिलेगा योजनाओं और तकनीक का बेहतर लाभ* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र /किसानों तक योजनाओं की पहुंच होगी मजबूत* *जालौन में 70 प्राविधिक सहायकों की तैनाती /किसानों को मिलेगा योजनाओं और तकनीक का बेहतर लाभ* जनपद जालौन 25 अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से प्रदेश में नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों ग्रुप-सी और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जालौन के विकास भवन सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया आप को बता दें इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उप कृषि निदेशक एसके उत्तम सहित संबंधित अधिकारी और नवनियुक्त प्राविधिक सहायक मौजूद रहे उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए नियुक्ति पत्र मिलने से नवनियुक्त कार्मिकों में उत्साह नजर आया इनकी तैनाती से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही किसानों तक कृषि योजनाओं आधुनिक तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं की पहुंच अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नही बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व भी है कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कार्मिकों से किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की अपेक्षा की बता दें उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की4