Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया (उत्तर प्रदेश): बकाया पैसे मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में 3 साल पुराना ₹38,000 का बकाया उधार वापस मांगने पर मनबढ़ों ने विजय कुमार नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय कुमार (लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल)। 3 साल पुराना 38 हजार रुपये का बकाया मांगने पर हुआ हमला। मऊ के अस्पताल में हालत बेहद नाजुक।हमले का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग। #Ballia #BalliaNews #BreakingNews #UPNews #UPPolice #CrimeNews #BalliaViralVideo #NagraBallia #UttarPradesh #ViralVideo
Sadik Ahmad Journalist
बलिया (उत्तर प्रदेश): बकाया पैसे मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में 3 साल पुराना ₹38,000 का बकाया उधार वापस मांगने पर मनबढ़ों ने विजय कुमार नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय कुमार (लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल)। 3 साल पुराना 38 हजार रुपये का बकाया मांगने पर हुआ हमला। मऊ के अस्पताल में हालत बेहद नाजुक।हमले का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग। #Ballia #BalliaNews #BreakingNews #UPNews #UPPolice #CrimeNews #BalliaViralVideo #NagraBallia #UttarPradesh #ViralVideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बोल बम सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, सावन माह की शुरुआत के अवसर पर बोल बम सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र के मिर्जापुर करमौता स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भगवान शिव एवं बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में विकेश दुबे, पिंटू पाठक, राहुल राय, धर्मेंद्र यादव, अशोक वर्मा, पुष्कर राय, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडे सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेंगी।1
- मछुआरे के जाल में फंसीं दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां, पूजा-अर्चना के बा बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) गांव के समीप स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल में गुरुवार को मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां फंस गईं। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नहर पर बनी पुलिया पर दोनों मूर्तियों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि एक मूर्ति का वजन लगभग 8 से 9 किलोग्राम है। सूचना मिलने पर उभांव थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर उभांव थाने भेज दिया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।3
- मऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNewsमऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNews1
- वायरल वीडियो पर भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे का पलटवार, बोले— 'दयाशंकर सिंह की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश' बलिया: सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक कार्यक्रम से जुड़ा वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। अनिल कुमार चौबे ने दावा किया कि वायरल वीडियो को तथ्यों से अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। उनका कहना है कि कुछ लोग बलिया में हो रहे विकास कार्यों से परेशान होकर परिवहन मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह को जनमानस का व्यापक समर्थन और सम्मान प्राप्त है तथा उनके प्रयासों से जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। भाजपा नेता ने लोगों से अपील की कि किसी भी वायरल वीडियो पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसके तथ्यों की जांच अवश्य करें। बलिया की राजनीति और ताजा घटनाक्रम से जुड़ी निष्पक्ष खबरों के लिए Digital E Page को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।1
- आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही ग्राम सभा में चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन के उपलक्ष्य में ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही ग्राम सभा में चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन के उपलक्ष्य में ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। भुजही पंचायत भवन परिसर में आयोजित सम्मेलन में बंदोबस्ती चकबंदी विभाग के अधिकारी राम प्रवेश सिंह ने अध्यक्षता की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय शंकर सिंह एवं राधेश्याम वर्मा ने किसानों को चक सीमांकन, कब्जा परिवर्तन और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जहानागंज ब्लॉक प्रमुख रामप्रवेश कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान, सूर्यनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सोहन प्रसाद, दुलारे, लालजी यादव, प्रदीप, दीपक सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन कार्य में योगदान देने वाले ओम प्रकाश शर्मा, संतराम, सुमेर राम, जगदीश प्रसाद, चकबंदी लेखपाल राजीव मौर्य, अरुण यादव, उमेश यादव और संजय यादव को किसानों द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने किसानों से राजस्व एवं चकबंदी संबंधी कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- #बेटा #मेरा #पढ़ #रहा है #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g1
- #ballia #PS_बांसडीहरोड : मनबढ़ों के उत्पीड़न का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला। बलिया: बांसडीह रोड थाने के बभनौली गांव में किराना दुकानदार को आए दिन परेशान करने वाले मनबढ़ों ने विरोध करने पर उनके बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार होने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। @dmballia @balliapolice @Uppolice @UPGovt @CMOfficeUP @digazamgarh @dgpup @adgzonevaranasi1