मछुआरे के जाल में फंसीं दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां, पूजा-अर्चना के बा बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) गांव के समीप स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल में गुरुवार को मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां फंस गईं। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नहर पर बनी पुलिया पर दोनों मूर्तियों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि एक मूर्ति का वजन लगभग 8 से 9 किलोग्राम है। सूचना मिलने पर उभांव थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर उभांव थाने भेज दिया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
मछुआरे के जाल में फंसीं दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां, पूजा-अर्चना के बा बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) गांव के समीप स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल में गुरुवार को मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां फंस गईं। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की
भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नहर पर बनी पुलिया पर दोनों मूर्तियों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि एक मूर्ति का वजन लगभग 8 से 9 किलोग्राम है। सूचना मिलने पर उभांव थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी पुलिस
बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर उभांव थाने भेज दिया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
- वीआईपी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी का सिकन्दरपुर में भव्य स्वागत खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, विकासशील इंसान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलिया अजय साहनी के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी ने कहा कि सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जो उत्साह, ऊर्जा और विश्वास देखने को मिला हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में विकासशील इंसान पार्टी जनपद बलिया में पूरी मजबूती और पूरे दमखम के साथ अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास करते हुए जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करेंगे।1
- मऊ जिले से दिल दहला देने वाली खबर! जिस लड़के को भाई बनाकर घर बुलाती थी पत्नी, वही निकला उसका प्रेमी। दोनों ने मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश। मृतक की बहन ने लगाए बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप। मऊ पुलिस इस पूरे मामले की मुस्तैदी से जांच में जुटी है। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट और इस पूरी घटना पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #MauNews #MauPolice #CrimeNews #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #ViralVideo #UttarPradesh1
- Post by SONI DEVI1
- सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम मंदिर में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक गुठनी स्थित सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम में गुरुवार की सुबह 8 बजे सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा रहा।लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ काफी कम रही।श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।वहीं विधि व्यवस्था में प्रशासन तैनात रही।1
- बलिया में बड़ा बवाल! नगर पालिका EO सुभाष कुमार के ट्रांसफर के बाद आवास से जा रहा सामान ठेकेदारों ने रोका। स्वीकृत फाइलों और सालों से अटके पेमेंट की मांग को लेकर दर्जनों ठेकेदारों ने EO आवास पर ट्रक रोककर हंगामा किया। मामला पानी टंकी, जगदीशपुर कोतवाली बलिया का है पुरा मामला।1
- सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम मंदिर में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक गुठनी स्थित सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम में गुरुवार की सुबह 8 बजे सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा रहा।लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ काफी कम रही।श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।वहीं विधि व्यवस्था में प्रशासन तैनात रही।1
- बलिया (उत्तर प्रदेश): बकाया पैसे मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में 3 साल पुराना ₹38,000 का बकाया उधार वापस मांगने पर मनबढ़ों ने विजय कुमार नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय कुमार (लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल)। 3 साल पुराना 38 हजार रुपये का बकाया मांगने पर हुआ हमला। मऊ के अस्पताल में हालत बेहद नाजुक।हमले का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग। #Ballia #BalliaNews #BreakingNews #UPNews #UPPolice #CrimeNews #BalliaViralVideo #NagraBallia #UttarPradesh #ViralVideo1