Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNewsमऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNews1
- आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही ग्राम सभा में चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन के उपलक्ष्य में ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही ग्राम सभा में चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन के उपलक्ष्य में ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। भुजही पंचायत भवन परिसर में आयोजित सम्मेलन में बंदोबस्ती चकबंदी विभाग के अधिकारी राम प्रवेश सिंह ने अध्यक्षता की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय शंकर सिंह एवं राधेश्याम वर्मा ने किसानों को चक सीमांकन, कब्जा परिवर्तन और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जहानागंज ब्लॉक प्रमुख रामप्रवेश कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान, सूर्यनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सोहन प्रसाद, दुलारे, लालजी यादव, प्रदीप, दीपक सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन कार्य में योगदान देने वाले ओम प्रकाश शर्मा, संतराम, सुमेर राम, जगदीश प्रसाद, चकबंदी लेखपाल राजीव मौर्य, अरुण यादव, उमेश यादव और संजय यादव को किसानों द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने किसानों से राजस्व एवं चकबंदी संबंधी कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- श्रावण मास व त्योहारों से पहले आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, डीआईजी-एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश आजमगढ़। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाकर आमजन से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति, लंबित वारंटों के निष्पादन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं की निगरानी, तथा त्योहारों के दौरान प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण और पीस कमेटी बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।1
- कप्तानगंज क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा किसने तोड़ी? सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा, उमड़ी भीड़, जांच में जुटी पुलिस....1
- मछुआरे के जाल में फंसीं दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां, पूजा-अर्चना के बा बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) गांव के समीप स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल में गुरुवार को मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में दो प्राचीन प्रतीत होने वाली मूर्तियां फंस गईं। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नहर पर बनी पुलिया पर दोनों मूर्तियों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि एक मूर्ति का वजन लगभग 8 से 9 किलोग्राम है। सूचना मिलने पर उभांव थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर उभांव थाने भेज दिया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।3
- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- मऊ जिले से दिल दहला देने वाली खबर! जिस लड़के को भाई बनाकर घर बुलाती थी पत्नी, वही निकला उसका प्रेमी। दोनों ने मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश। मृतक की बहन ने लगाए बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप। मऊ पुलिस इस पूरे मामले की मुस्तैदी से जांच में जुटी है। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट और इस पूरी घटना पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #MauNews #MauPolice #CrimeNews #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #ViralVideo #UttarPradesh1
- जहानागंज में देर रात भीषण आग, कपड़ा प्रेस करने वाले की गुमटी जलकर राख आजमगढ़ | जहानागंज नगर पंचायत जहानागंज के बरहतिर निवासी हवलदार कन्नौजिया की सैय्यद मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास कपड़ा प्रेस करने की गुमटी में देर रात भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख उन्हें सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, पूरी गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। आग में प्रेस मशीन, ग्राहकों के कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। Devpuria Times | सच की खबर, सबसे पहले1