Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानागंज में देर रात भीषण आग, कपड़ा प्रेस करने वाले की गुमटी जलकर राख आजमगढ़ | जहानागंज नगर पंचायत जहानागंज के बरहतिर निवासी हवलदार कन्नौजिया की सैय्यद मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास कपड़ा प्रेस करने की गुमटी में देर रात भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख उन्हें सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, पूरी गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। आग में प्रेस मशीन, ग्राहकों के कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। Devpuria Times | सच की खबर, सबसे पहले
SHATRUGHAN DEVPURIA
जहानागंज में देर रात भीषण आग, कपड़ा प्रेस करने वाले की गुमटी जलकर राख आजमगढ़ | जहानागंज नगर पंचायत जहानागंज के बरहतिर निवासी हवलदार कन्नौजिया की सैय्यद मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास कपड़ा प्रेस करने की गुमटी में देर रात भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख उन्हें सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, पूरी गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। आग में प्रेस मशीन, ग्राहकों के कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। Devpuria Times | सच की खबर, सबसे पहले
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।1
- भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए। जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!1
- मऊ की सियासी हलचल: डिजिटल मंच '#बहुजन #की #आवाज' पर उठी शोषितों की मांग; #मऊ #सदर से #अल्ताफ और #मधुबन से #ममता #चन्द्रा की #दावेदारी से बढ़ा पारामऊ (विशेष ब्यूरो):#जनपद #मऊ की #राजनीतिक #सरगर्मियां अब नए डिजिटल युग में प्रवेश कर चुकी हैं। जिस प्रकार देश में 'अमर उजाला' और 'दैनिक भास्कर' जैसे बड़े प्रिंट मीडिया संस्थान जन-जन की आवाज बनते हैं, ठीक उसी तरह मऊ जनपद में सोशल मीडिया पर "बहुजन की आवाज #अब्दुल #रहमान #के #साथ" #फेसबुक पेज दबे-कुचले, शोषित और अल्पसंख्यक समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरा है।इस मंच के जरिए जमीनी हकीकत को उजागर करने में 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के जिला संवाददाता अब्दुल रहमान इदरीसी की धारदार रिपोर्टिंग और मुख्य भूमिका सामने आ रही है। जिले की राजनीतिक उठापटक और मुख्य दावेदारों पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट नीचे दी जा रही है:बड़ी खबरें एक नजर में:मऊ सदर विधानसभा: समाजवादी पार्टी के कद्दावर चेहरा अल्ताफ अंसारी के नाम की गूंज, सर्वे में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार।मधुबन विधानसभा: सपा प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा का सघन जनसंपर्क अभियान, महिलाओं और पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज।डिजिटल क्रांति: फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" बना शोषितों का सबसे बड़ा मंच।मऊ सदर सीट: पुराने सिपहसालार अल्ताफ अंसारी पर फिर बढ़ा भरोसावरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मऊ सदर (356) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। यहाँ समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भाई अल्ताफ अंसारी की दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है।बुनकर और अल्पसंख्यक वर्ग का भरोसा: मऊ सदर में बुनकर समाज और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अल्ताफ अंसारी की लोकप्रियता शीर्ष पर बनी हुई है। विभिन्न राजनीतिक सर्वे में उन्हें सपा का सबसे पसंदीदा चेहरा माना गया है Dainik Bhaskar।निरंतर सक्रियता: पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष होने के नाते वे लंबे समय से कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी विरोधियों पर भारी पड़ रही है।मधुबन सीट: ममता चन्द्रा की हुंकार, जमीनी संघर्ष से हिला विपक्ष'मऊ क्रांति' की ग्राउंड पड़ताल बताती है कि मधुबन विधानसभा (353) में समाजवादी पार्टी की कद्दावर महिला नेत्री और प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा ने पूरी ताकत झोंक दी है।विपक्ष से सीधा मुकाबला: ममता चन्द्रा लगातार सत्ताधारी दल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं Facebook। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रशासनिक और राजनीतिक गतिरोध भी देखने को मिले हैं, लेकिन वे डटकर खड़ी हैं।सामाजिक जुड़ाव: मधुबन के गांवों में ममता चन्द्रा का सघन दौरा जारी है, जहाँ वे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और महिला सुरक्षा के एजेंडे को लेकर जनता का भारी समर्थन जुटा रही हैं।पत्रकारिता और सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभावराष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री अब्दुल रहमान इदरीसी का कहना है कि आज का मतदाता जागरूक हो चुका है। मुख्यधारा के प्रिंट मीडिया के साथ-साथ फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" पर प्रसारित खबरें मऊ की जनता को पल-पल की सच्चाई से अवगत करा रही हैं। यह मंच केवल समाचार देने का जरिया नहीं, बल्कि मऊ सदर और मधुबन की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने वाला एक बड़ा फैक्टर बन चुका है।निष्कर्ष:मऊ की राजनीति में जहां अल्ताफ अंसारी और ममता चन्द्रा जैसे जमीनी नेता अपना दावा पुख्ता कर रहे हैं, वहीं अब्दुल रहमान इदरीसी की निष्पक्ष पत्रकारिता और उनके फेसबुक पेज की डिजिटल ताकत इस सियासी समर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मऊ की जनता इस बार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने वालों और निष्पक्षता से उनकी आवाज उठाने वाले मंचों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।1
- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- बहिरु दादा विस्की वाले कॉमेडी वीडियो 😂🤣! वायरल कॉमेडी वीडियो1
- श्रावण मास में मिलावट पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए आजमगढ़। श्रावण मास के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने सगड़ी तहसील के तेरही से छेना मिठाई, केशवपुर से खोया, छीहीं एवं अंजान शहीद से बर्फी, निजामाबाद तहसील के गंभीरपुर से बेसन लड्डू, फरिहां से छेना मिठाई, लालगंज तहसील के धीरा से पनीर, चेवार से रिफाइंड पाम ऑयल, सदर तहसील के सठियांव से पेड़ा तथा बूढ़नपुर तहसील के अतरैठ से खारी का नमूना लिया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने, खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र को प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से फीडबैक प्राप्त करने के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप की जानकारी भी दी गई और प्रतिष्ठानों पर उसका क्यूआर कोड चस्पा कराया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खुले एवं अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का भंडारण और विक्रय न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविंद यादव, वीरेंद्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम शामिल रहे।1
- मऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNewsमऊ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨मऊ सदर विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी: सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने ठोकी ताल, भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज! 🔥मऊ: उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।📌 भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशानाबुनकरों और स्थानीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अल्ताफ अंसारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खासकर मऊ के बुनकर समाज की उपेक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।⚡ मऊ सदर में क्या हैं वर्तमान समीकरण?यह सुगबुगाहट ऐसे समय में तेज हुई है जब क्षेत्र के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक हेट स्पीच मामले के बाद अब्बास अंसारी की सदस्यता पर संकट आया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। वह इस समय सुभासपा (SBSP) से मऊ सदर के सिटिंग विधायक हैं और हाल ही में मऊ की सरकारी 'दिशा' (DISHA) समिति की बैठकों में शामिल होकर बिजली-सड़क और जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं।💥 आने वाले वक्त में दिलचस्प होगी मऊ की लड़ाईएक तरफ जहाँ वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी मऊ की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से अल्ताफ अंसारी की इस मजबूत दावेदारी और भाजपा की घेराबंदी ने यह साफ कर दिया है कि मऊ सदर में आगामी राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने वाला है।#MauNews #UPPolitics #SamajwadiParty #AltafAnsari #AbbasAnsari #MauSadar #UttarPradesh #BreakingNews1
- ट्यूबवेल की टंकी से मिला शव, जांच में जुटी देवगांव पुलिस आजमगढ़ | देवगांव थाना क्षेत्र देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मसीरपुर में एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी से एक व्यक्ति के मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगाया जाएगा। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। इस वीडियो का उद्देश्य केवल समाचार संबंधी जानकारी साझा करना है। कृपया अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। 📺 स्थानीय और तथ्यात्मक खबरों के लिए TV24 NEWS EXPRESS को Follow करें। #Azamgarh #Devgaon #UPNews #PoliceInvestigation #LocalNews #TV24NewsExpress1