Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।
Akash Modanwal
भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन, मंडलायुक्त व डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश आजमगढ़। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, आगामी त्योहारों और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को मंडलायुक्त विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंडलीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए। मार्गों पर जर्जर एवं लटके बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए नदी घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात किए जाएं तथा गहरे स्थानों पर बैरिकेडिंग और साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। मंदिरों में तैनात स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, बारावफात, जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए नाविकों को पहचान पत्र जारी करने, राहत एवं बचाव शिविरों को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, व्यावसायिक भवनों और होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा सभी प्रतिष्ठानों की फायर एनओसी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। बैठक में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न सहित प्रमुख अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना परमिट चल रहे वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने और तीनों जनपदों में फिटनेस से वंचित 771 स्कूली बसों का परीक्षण कराते हुए नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने तथा आईबी, एलआईयू, आर्थिक अपराध शाखा और एसआईटी जैसी विशेष इकाइयों की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (बलिया), जिलाधिकारी आनंद वर्धन (मऊ), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (मऊ) सहित मंडल एवं तीनों जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आज से प्रारंभ हो रहे राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आप सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आइए, बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में सहभागी बनकर बाबा का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें। बोल बम! हर-हर महादेव! 🚩🕉️ #राजकीय_श्रावणी_मेला2026 #श्रावणीमेला #बाबाबैद्यनाथ #देवघर #BolBam #HarHarMahadev #जयबाबाबैद्यनाथ :::1
- डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश - सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित - पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली - मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।1
- आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम नौनिहाल ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। माता पिता दोनों इन नौनिहालों को उनके हाल पर छोड़कर कही और चले गए।जीवन की कठिन परिस्थितियों में ये बच्चे बेसहारा होकर अपना भविष्य संवारने का संघर्ष कर रहे थे। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए गांव के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों ने आगे आकर उनके रहने एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। *इसी क्रम में आज थाना महुली पुलिस द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं। महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।* थानाध्यक्ष महुली ने पुलिस टीम के साथ बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करें। पुलिस द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिया गया। साथ ही गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे इन बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना महुली पुलिस को अवगत कराएं। महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—"पुलिस केवल कानून की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद की सच्ची साथी भी है।" *"माता-पिता का साया भले ही छिन गया हो, लेकिन समाज और पुलिस का स्नेह इन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और सुरक्षित भविष्य की नींव बने—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"*2
- लैब ,अस्पताल ,झोलाछाप डॉक्टर - जल्द ही छापामार कार्रवाई -अवैध क्लिनिक , लैब ,अस्पताल मकान मालिक पर दर्ज होगा मुकदमा अंबेडकर नगर सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार से खास इंटरव्यू1
- संत कबीर नगर के बनकटवा रोड की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी हुई सड़क और बरसात के दौरान होने वाला जलभराव राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों के लिए रोज़ाना मुश्किलें खड़ी कर रहा है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। संत कबीर नगर के बनकटवा रोड की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी हुई सड़क और बरसात के दौरान होने वाला जलभराव राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों के लिए रोज़ाना मुश्किलें खड़ी कर रहा है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।1
- श्रावण मास में मिलावट पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए आजमगढ़। श्रावण मास के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने सगड़ी तहसील के तेरही से छेना मिठाई, केशवपुर से खोया, छीहीं एवं अंजान शहीद से बर्फी, निजामाबाद तहसील के गंभीरपुर से बेसन लड्डू, फरिहां से छेना मिठाई, लालगंज तहसील के धीरा से पनीर, चेवार से रिफाइंड पाम ऑयल, सदर तहसील के सठियांव से पेड़ा तथा बूढ़नपुर तहसील के अतरैठ से खारी का नमूना लिया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने, खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र को प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से फीडबैक प्राप्त करने के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप की जानकारी भी दी गई और प्रतिष्ठानों पर उसका क्यूआर कोड चस्पा कराया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खुले एवं अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का भंडारण और विक्रय न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविंद यादव, वीरेंद्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम शामिल रहे।1
- "संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र की सड़कें क्षेत्र के विकास की पहचान हैं। इन सड़कों ने लोगों की आवाजाही को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है, जिससे शिक्षा, व्यापार, कृषि और दैनिक जीवन को नई गति मिली है। अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं और धनघटा की सड़कें भी विकास की इसी सोच को आगे बढ़ाती हैं।" "संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र की सड़कें क्षेत्र के विकास की पहचान हैं। इन सड़कों ने लोगों की आवाजाही को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है, जिससे शिक्षा, व्यापार, कृषि और दैनिक जीवन को नई गति मिली है। अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं और धनघटा की सड़कें भी विकास की इसी सोच को आगे बढ़ाती हैं।"1
- आजमगढ़: पासीपुर नहर पर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पासीपुर नहर पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को 30 जुलाई की सुबह अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुबह रनिंग करने पहुंचे युवकों ने सबसे पहले प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम बुढ़नपुर और कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। वहीं, अजय यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन 40–50 बच्चों के साथ रनिंग करने आते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज थाना प्रभारी अनुराग के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतिमा को ईंट से प्रहार कर क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से ईंट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: पासीपुर नहर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 📅 दिनांक: 30 जुलाई 2026 TV24 News Express पर देखिए आजमगढ़ और पूर्वांचल की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। #Azamgarh #Kaptanganj #HanumanJi #HanumanMurti #BreakingNews #UPNews #AzamgarhNews #Police #TV24NewsExpress #LocalNews #Hanuman #Budhanpur #ViralNews1