चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार कौशाम्बी संदेश कौशाम्बी। जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोखराज पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। जानकारी के अनुसार, यह मामला 21 फरवरी को सामने आया था, जब चरवा खुर्द निवासी राजू लाल ने कोखराज थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। राजू लाल ने बताया था कि वह ग्राम ककोढ़ा में एक निमंत्रण में गए थे, जहां से उनकी बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोखराज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच के दौरान, कोखराज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र राम सजीवन को गिरफ्तार कर लिया। शिवम कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के अरंज बनकट गांव का निवासी है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवम ने बताया कि उसकी ससुराल कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बहस का पूरा गांव में है। उसने 21 फरवरी को अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम ककोढ़ा के एक शादी समारोह से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

- भावुक कर देने वाला वीडियो : SC ST ACT के दर्द को बताकर रोने लगा सामान्य वर्ग का युवक,, मोदी तुझे भगवान भी माफ नहीं करेगा तूने बहुत बड़ा पाप किया है।😡1
- कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत* *कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Devraj1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत* *कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सैनी-लेहदरी मार्ग पर बेखौफ गुजर रहे ओवरलोड वाहन, वायरल वीडियो से खुली पोल, कौशाम्बी-धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर । ओवरलोड ट्रैक्टरो पर नहीं हो रही कार्यवाई। पासरो की लोकेशन पर निकल रहे ओवरलोड वाहन। सैनी होते हुए लेहदरी पार कर रहे ओवरलोड वाहन। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के वीडियो वायरल सैनी-लेहदरी मार्ग पर बेखौफ गुजर रहे ओवरलोड वाहन, वायरल वीडियो से खुली पोल, कौशाम्बी-धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर । ओवरलोड ट्रैक्टरो पर नहीं हो रही कार्यवाई। पासरो की लोकेशन पर निकल रहे ओवरलोड वाहन। सैनी होते हुए लेहदरी पार कर रहे ओवरलोड वाहन। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के वीडियो वायरल1