सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग लहना मोड़ के समीप मैजिक वाहन पलटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल। सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग लहना मोड़ के समीप मैजिक वाहन पलटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल। गौरतलब है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर लहना मोड़ के समीप बुधवार की शाम लगभग चार बजे मवेशी लदा एक मैजिक वाहन पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की पुष्टि करते हुए विनय कुमार ने बताया कि मैजिक वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में बकरी मवेशी लदे हुए थे।घायलों की पहचान बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी मोहम्मद साह के पुत्र बबलू कुमार तथा मोहम्मद शमी के पुत्र सरफराज कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना में सरफराज कुमार का बायां हाथ टूट गया, जबकि बबलू कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दोनों घायलों को पहले चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय 112 नंबर की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी।घटनास्थल पर करंडे थाना के एसआई ललित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग लहना मोड़ के समीप मैजिक वाहन पलटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल। सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग लहना मोड़ के समीप मैजिक वाहन पलटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल। गौरतलब है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर लहना मोड़ के समीप बुधवार की शाम लगभग चार बजे मवेशी लदा एक मैजिक वाहन पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों
को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की पुष्टि करते हुए विनय कुमार ने बताया कि मैजिक वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में बकरी मवेशी लदे हुए थे।घायलों की पहचान बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी मोहम्मद साह के पुत्र बबलू कुमार तथा मोहम्मद शमी के पुत्र सरफराज कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना में सरफराज कुमार का बायां हाथ टूट गया,
जबकि बबलू कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दोनों घायलों को पहले चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय 112 नंबर की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी।घटनास्थल पर करंडे थाना के एसआई ललित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
- शेखपुरा — शहर के टाउन थाना परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शिवशंकर राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। होली के पारंपरिक गीतों पर सभी ने मिलकर आनंद उठाया और रंगों के इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं। जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही भागीदारी समारोह में शहर के कई वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें सीपीआई के प्रभात कुमार पाण्डेय, भाजपा के संजीत प्रभाकर, आनंदी यादव, शाहबाज खाँ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील मौके पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। डीजे संचालकों को दिए गए निर्देश थाना अध्यक्ष ने डीजे संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तेज आवाज में संगीत न बजाएँ तथा अश्लील या फूहड़ गीतों से परहेज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति होगी, जिसके बाद नियमों का पालन अनिवार्य होगा। शांतिपूर्ण होली के लिए प्रशासन सतर्क प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ, ताकि शहर में शांति और खुशहाली बनी रहे।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति बांस की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नगर पंचायत निवासी बनारसी मांझी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनारसी मांझी किसी घरेलू कार्य के दौरान बांस की सीढ़ी पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा लाया गया।बताया गया कि बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया।फिलहाल सदर अस्पताल में उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने वृद्धजनों से ऊंचाई पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।1
- ज्वालामुखी वीडियो में धरती की अपार शक्ति और प्रकृति का अद्भुत रूप दिखाई देता है। बहता हुआ लावा, उठता धुआँ और विस्फोट का दृश्य रोमांच और भय दोनों पैदा करता है। 🌋🌞 ज्वालामुखी, लावा, प्रकृति, विस्फोट, धरतीकीशक्ति, रोमांच, #ज्वालामुखी #लावा #प्रकृति #विस्फोट #धरतीकीशक्ति #रोमांच #प्राकृतिकआपदा #आगऔरधुआं 🌋 प्राकृतिकआपदा, आगऔरधुआं1
- Post by Saurabh Kumar1
- लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम की द्वारा बुधवार की दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र के खगौर, हकीमगंज ,वृंदावन से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त किऊल एवं बननु बगीचा थाना क्षेत्र के रहनेवाले, तथा हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसुंडा से स्थानीय दो तथा इसी थाना क्षेत्र के शिवसोना मोड़ से स्थानीय दो एवं मोहद्दीनगर से एक एवं बड़हिया थाना क्षेत्र के लगवति स्थान से स्थानीय दो लोगों को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया।1
- दफादारों और चौकीदारों पर लाठीचार्ज, क्या बोले प्रशांत किशोर?1
- बारात पर पथराव, सोहसराय का मोगलकुआं बना रणक्षेत्र एंकर, नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शादी समारोह के दौरान बारातियों पर पथराव की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोगलकुआं बौलीपर से एक बारात जलालपुर स्थित मैरिज हॉल के लिए निकली थी। बताया जाता है कि रास्ते में मस्जिद के पास डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई। सूत्रों के अनुसार, आपत्ति के बाद बारातियों ने डीजे बंद कर दिया और आगे बढ़ने लगे। इसी बीच करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में अफरातफरी मच गई और बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने इसे पूर्व नियोजित घटना बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। जिस मैरिज हॉल में शादी समारोह आयोजित था, वहां भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।1
- शेखपुरा - शहर के टाउन थाना में होली और रमजान को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें शहर के कई वॉर्ड पार्षद मौजूद हुये. वहीं टाउन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड पदाधिकारी शिवशंकर राय आदि कई अधिकारी मौजूद थे.1