Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mr Dayashankar Yadav
More news from Jashpur and nearby areas
- जानकारी के अनुसार नहर पार में एक चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित और सूक्ष्म विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है,बताया जा रहा है इस मामले कि जाँच में मृतक का साथी अजहर अली ही चौकीदार का हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कई प्रकार कि झूठी कहानी गढ़ रहा था।पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुवें आरोपि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- Post by हमर जशपुर1
- जिला बलरामपुर रामानुजगंज लोकेशन........ बलरामपुर एंकर.....बलरामपुर कांग्रेस में 'साजिश' का पर्दाफाश: संजीत चौबे ने इस्तीफों की खबरों को नकारा बलरामपुर: पिछले कुछ दिनों से बलरामपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे उथल-पुथल और इस्तीफों की खबरों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता संजीत चौबे ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि पार्टी में कोई टूट नहीं है, बल्कि कुछ लोग निजी स्वार्थ और अपनी 'अनुशंसा' (वर्चस्व) चमकाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। "हम निष्कासित नहीं, एकजुट हैं" संजीत चौबे ने मीडिया से खास बातचीत में उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उनके और अरुण अग्रवाल के पार्टी से निष्कासन की बातें कही जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया: कोई निष्कासन नहीं: संजीत चौबे और अरुण अग्रवाल कभी भी पार्टी से निष्कासित नहीं हुए हैं। भ्रामक प्रचार: कुछ लोग जानबूझकर पार्टी को कमजोर करने और नेताओं को बदनाम करने के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। षड्यंत्र का आरोप: उन्होंने कहा कि यह सारा खेल पार्टी के ही कुछ लोगों द्वारा रचा गया है ताकि वे खुद को पार्टी का हितैषी दिखा सकें। जमीनी स्तर पर करेंगे वापसी विवादों को पीछे छोड़ते हुए चौबे ने भविष्य की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम करेंगे। "हम सब एक हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। हम आने वाले समय में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और विरोधियों के मंसूबों को नाकाम करेंगे।" — संजीत चौबे, कांग्रेस नेता पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश इस बयान के बाद बलरामपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया संदेश गया है। इस्तीफों की खबरों से जो असमंजस की स्थिति बनी थी, उसे साफ करते हुए चौबे ने एकता का संदेश दिया है। अब देखना यह होगा कि इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह शांत होती है या नहीं। बाइट संजीत चौबे (उर्फ़ राजा चौबे )1
- पर्यटन स्थल मैनपाट में सैलानियों के लिए निर्मित सेला रिसॉर्ट को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा सत्र में उठाया सवाल। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र का मैनपाट ब्लॉक पर्यटन क्षेत्र है,जहां का वातावरण सैलानियों को हमेशा आकर्षित करता है, और हजारों सैलानी यहां घूमने आते हैं, जहां सैलानियों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सैला रिसॉर्ट का निर्माण 2019 से 2021 तक कराया गया है, जिसकी निर्माण लागत रु 2137.38लाख है,, जिसको लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी से सदन में प्रश्न किया है, विधायक जी ने पूछा है कि सैला रिसॉर्ट कितने हेक्टेयर जमीन पर स्थापित है,यह किस समय निर्मित हुई थी और इसकी लागत क्या है,साथ ही निर्माण डी पी आर में क्या क्या सम्मिलित था , वर्तमान स्थिति में इसने क्या क्या सुविधा संचालित है,एवं रिसॉर्ट के मेंटनेंस हेतु कितनी राशि है, और इसमें किन किन कार्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसपर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने जवाब दिया है कि सैला रिसॉर्ट पहाड़ व चट्टान मद की भूमि पर निर्मित है, और यह 8.093 हेक्टेयर जमीन पर अवस्थित है इसका निर्माण सन 2019 से 2021 तक किया गया है इसकी निर्माण लागत 2137.38 लाख रुपए है निर्माण डी पी आर में ट्रायबल वर्क शॉप सेंटर, सायकल ट्रैक, दो इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, क्राफ्ट एवं हर्बल हाट, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, टूरिस्ट रिसेप्शन एंड फैसिलिटेशन सेंटर, पगोड़ा, ओपन एंफीथियेटर, ट्रायबल इंटरप्रिटेशन सेंटर,पार्किंग, ओवर हेड टैंक, सम्पवेल, बोरवेल,एवं वाटर सप्लाई पाइप लाइन, पम्प हाउस, गार्ड रूम लैंड स्केपिंग,ड्रेजर ,एंट्री गेट, टेंट प्लेटफॉर्म टॉयलेट,सोलर लाइट, इको कुकिंग स्पॉट , डे सेल्टर, वॉक वे, प्रोटेक्ट रेलिंग ब्रिज, पाथ वे, सी सी रोड लास्ट माइल, कनेक्टविटी, चैन लिंक फेंसिंग, एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,को संचालित किया जा रहा है, साथ ही रिसॉर्ट के मंथली मेंटेनेंस के लिए 67,630.00 राशि निर्धारित है, जिसपर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है,क्योंकि अभी भी कुछ काम पूर्ण नहीं हुए हैं,, एवं जो मेंटिनेंस का कार्य है जिसमें अनुभव की आवश्यकता नहीं है उसमें लोकल सहायता समूह को शामिल करने की प्रक्रिया की जानी चाहिए, ताकि जो लोकल लोग हैं उनको भी रोजगार प्राप्त हो सके ,1
- Post by Anil Kumar Chaurasiya4
- *नशीले इंजेक्शन और सिरप की तस्करी के मामले में दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद व गया जिले से गिरफ्तार* सरगुजा: एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले इंजेक्शन और सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बिहार के औरंगाबाद व गया जिले से गिरफ्तार किया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा पूर्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 1500-1500 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे। मामले में पूछताछ के आधार पर नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें अंबिकापुर और बिहार के आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए औरंगाबाद जेल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरे आरोपी को गया (बिहार) से पकड़कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूरे मामले में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यूज द गुलेल के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- दिनांक 14 मार्च 2026 की रात को सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्तागली के एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने की घटना सामने आ रहा है,एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं में रिमांड पर जेल भेजा है।घटना के संबंध में 15 मार्च को प्रार्थी सुखदेव मंडल पिता स्व. अशोक मंडल निवासी मस्तागली सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ जिला द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था,मामले में एक आरोपी का नाम कुन्नू निवासी राजीवनगर रायगढ़ का बताया जा रहा है *थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 296, 331(4), 351(3), 324, 2 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,विवेचना के दौरान आरोपी देवसिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके आधार पर प्रकरण में *बलवा की धारा 191(2) बीएनएस* जोड़ी गई है । ♦️गिरफ्तार आरोपी 👉देवसिंह चौहान 👉आशीष सिंह ठाकुर 👉आदित्य श्रीवास 👉देवकुमार चौहान 👉जयकिशन यादव एवं साहिल सिंह ठाकुर सभी आरोपि रायगढ़ निवासी बताया जा रहा है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड में पेश किया गया है।1
- छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एवं सशस्त्र बल के पदक प्राप्तकर्ता को देय सम्मान राशि के विषय पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा बजट सत्र में उठाया सवाल,, आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एवं सशस्त्र बल के के जवानों और अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत देश के विभिन्न राज्य बलों व सेना में कार्यरत जवानों व अधिकारियों को वीरता कार्य पर मिलने वाले पुलिस वीरता पदक सहित वीरता के सभी पदकों के प्राप्तकर्ता को छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार से छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई सम्मान राशि दी जाती है उसके विषय पर गृह मंत्री जी से सवाल किया है साथ ही वर्ष वर्ष 2024 से 26 जनवरी 2026 तक कितने और कौन कौन से वीरता पदक के प्रकरण पर अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक प्राप्त हुआ है इसके बारे में जानकारी मांगी है, साथ ही उन्होंने सदन में पूछा है कि राष्ट्रपति वीरता पदक एवं वीरता पदक प्राप्त होने पर भारत सरकार ,गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाता है, आगे विधायक जी ने पूछा है कि राज्य पुलिस बल कार्मिकों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक प्राप्त होने पर राज्य सरकार द्वारा मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाता है,, इन सभी विषयों पर प्रश्न पूछ कर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जवानों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित किया है, ताकि इस विषय पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि देश एवं देश की जनता के रक्षक को उनके कार्यों का पारितोषिक सम्मान पूर्वक उनको मिल सके,,1
- त्योहारों से पहले पुलिस का सख्त एक्शन! कुरुमगढ़ में फ्लैग मार्च, गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी कुरुमगढ़ (गुमला): आगामी त्योहारों रामनवमी, सरहुल एवं ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कुरुमगढ़ पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए दोपहर लगभग बारह बजे बताया गया कि थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल के जवान पूरे इलाके में मुस्तैदी के साथ भ्रमण करते नजर आए। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, यही क्षेत्र की पहचान है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। #RamNavami #Sarhul #Eid #GumlaNews #Kurumgarh #PoliceAlert #FlagMarch #JharkhandNews #PeaceAndHarmony1