Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chhotu Kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Chhotu Kumar1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- Post by Deepak kumar Jha1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें दरभंगा के चौधरी एचपी गैस एजेंसी की हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। जिसकी तस्वीरें आप स्क्रीन पर देख सकते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर दरभंगा में गैस की कमी क्यों हो रही है—क्या यह सप्लाई की समस्या है या फिर कालाबाज़ारी का मामला?1
- वारिसनगर थाना क्षेत्र की घटना ससुराल आये युवक का गेहूं खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप, घटना के बाद पत्नी व ससुराल वाले फरार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसूर पंचायत के बड़ी मानोपुर बांध किनारे गुरुवार को एक युवक का शव गेहूं खेत मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव निवासी स्व रामचंद्र सहनी के 32 वर्षीय पुत्र जीतू सहनी उर्फ भगत के रूप में हुई है। युवक अपना ससुराल डरसूर आया हुआ था। उधर, मृतक के चचेरे भाईयों ने इसकी गला घोंट कर व पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं। ससुराल व घटना स्थल की दूरी महज 100 मीटर की होगी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर तीसरे फहर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद सहनी ने बताया कि जीतू की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी, जीतू को तीन बच्चा है। उसकी पत्नी हमेशा अपने पति से झगड़ा कर लिया करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने धमकी भी दी थी। प्रमोद के अनुसार 9 मार्च को जीतू की शाली की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जतू डरसूर आया था। शादी सम्पन्न होने के बाद वह घर चला आया। उसकी पत्नी और बच्चा ससुराल में ही था। वह बुधवार रात पुनः ससुराल मानोपुर गया। इन लोगों को फोन पर जानकारी मिली कि जीतू की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। जब सभी गांव के लोगों के साथ पहुंचे तो देखा कि इसका शव गेंहू खेत मे पड़ा हुआ है। इसका ससुराल बगल में ही है लेकिन वहां पर ससुराल का कोई भी व्यक्ति नहीं है। यहां तक की पत्नी भी मौके पर नहीं है। भगतई कर करता था भरण पोषण मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि जीतू भगतई का काम करता था, उसी से अपना भरण पोषण करता था। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था। इसके चार अन्य भाई प्रदेश में रहते हैँ। जिन्हे जानकारी दी गई है। वह शुक्रवार तक समस्तीपुर पहुंचेंगे। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा::: वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बतलाया कि बाद में मृतक पत्नी भी थाने पहुंची है। पत्नी के अनुसार बिदागरी को लेकर मनमुटाव हुआ। रात करीब 12 घर से निकल गए। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। थानाध्यक्ष के अनुसार गले पर दाग मिला है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो शव खेत में था। जिससे शक बढ गया है। परिवार के लोगों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Headlines5star1
- समस्तीपुर में निगम प्रशासन की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर कर्पूरीसभा कक्ष में सफाई मित्र सुरक्षा जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सदर अस्पताल के मेडिकल टीम द्वारा निगम के सफाई कर्मी और एसएचजी यानी स्वंय सहायता समूह के महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसे रक्तचाप, शुगर की जांच की गयी. वहीं, चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए. स्वछता कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को बताया. इस दौरान शिविर में चिकित्सकों के परामर्श पर निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया.1