logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली में पुलिस को मिली मजबूती, 10 नई पीआरवी गाड़ियां रवाना रायबरेली: पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से 10 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन सेवाएं और बेहतर होंगी। एसपी ने बताया कि इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा और घटनास्थल पर तेजी से पहुंचा जा सकेगा। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी।

10 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

रायबरेली में पुलिस को मिली मजबूती, 10 नई पीआरवी गाड़ियां रवाना रायबरेली: पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से 10 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन सेवाएं और बेहतर होंगी। एसपी ने बताया कि इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा और घटनास्थल पर तेजी से पहुंचा जा सकेगा। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    1
    Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    user_MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार , पेट्रोल-डीजल सबसे पहले भरा लेने की होड़ रायबरेली / ऊंचाहार ज़िले के कई पेट्रोल पंप वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जबकि सरकार और प्रशासन दोनों आम जनता से अपील कर रहे हैं कि जरुरत के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल, गैस आदि लें और जरूरत से अधिक का भंडारण न करें।  इसके बाद भी रायबरेली शहर के साथ-साथ ऊंचाहार नगर स्थित कई पेट्रोल पंप पर वाहनों की भारी भीड़ देखी गई, जहां मोटरसाइकिल, कार, भारी और कॉमर्शियल वाहन एक साथ फ्यूल भराने के लिए उमड पड़े हैं। मानो खत्म होने से पहले पेट्रोल डीजल भरवाने की होड़ लग गई हो। नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ आम जनमानस से अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लोग परेशान न हों..!!
    2
    पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार , पेट्रोल-डीजल सबसे पहले भरा लेने की होड़ 
रायबरेली / ऊंचाहार 
ज़िले के कई पेट्रोल पंप वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जबकि सरकार और प्रशासन दोनों आम जनता से अपील कर रहे हैं कि जरुरत के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल, गैस आदि लें और जरूरत से अधिक का भंडारण न करें। 
इसके बाद भी रायबरेली शहर के साथ-साथ ऊंचाहार नगर स्थित कई पेट्रोल पंप पर वाहनों की भारी भीड़ देखी गई, जहां मोटरसाइकिल, कार, भारी और कॉमर्शियल वाहन एक साथ फ्यूल भराने के लिए उमड पड़े हैं। मानो खत्म होने से पहले पेट्रोल डीजल भरवाने की होड़ लग गई हो। नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ आम जनमानस से अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लोग परेशान न हों..!!
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • रायबरेली: पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से 10 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन सेवाएं और बेहतर होंगी। एसपी ने बताया कि इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा और घटनास्थल पर तेजी से पहुंचा जा सकेगा। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी।
    2
    रायबरेली: पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से 10 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन सेवाएं और बेहतर होंगी। एसपी ने बताया कि इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा और घटनास्थल पर तेजी से पहुंचा जा सकेगा। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Krishan kumar Goutum
    1
    Post by Krishan kumar Goutum
    user_Krishan kumar Goutum
    Krishan kumar Goutum
    Lawyer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला को अभद्र भाषा और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कजरा बाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसकी बहन वर्तमान में अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पीड़िता का बहनोई नाराज था। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार को उसके बहनोई ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। जब पीड़िता ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी ने अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे डराया-धमकाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ अप्रिय घटना करने और मारपीट करने की स्पष्ट धमकी दी है। विपक्षी द्वारा दी गई इन धमकियों के कारण पीड़िता और उसका परिवार काफी डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ऊंचाहार, रायबरेली।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला को अभद्र भाषा और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कजरा बाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसकी बहन वर्तमान में अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पीड़िता का बहनोई नाराज था।
पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार को उसके बहनोई ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। जब पीड़िता ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी ने अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे डराया-धमकाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ अप्रिय घटना करने और मारपीट करने की स्पष्ट धमकी दी है।
विपक्षी द्वारा दी गई इन धमकियों के कारण पीड़िता और उसका परिवार काफी डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। सबसे पहले इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मोहनगंज कोतवाल राकेश प्रताप सिंह ने MPLive न्यूज से बात करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर रोड स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए और वहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर अमेठी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। सबसे पहले इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मोहनगंज कोतवाल राकेश प्रताप सिंह ने MPLive न्यूज से बात करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर रोड स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए और वहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर अमेठी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली -क्षेत्र के बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचने लगे, जिससे कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। जल्दबाजी और घबराहट के चलते कई लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिससे मौके पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पंप के बाहर जाम जैसी हालत पैदा हो गई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरबी (Police Response Vehicle) मौके पर पहुंची। पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लाइन में लगवाया। पुलिस की तत्परता के चलते धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे और ईंधन वितरण सुचारु रूप से जारी हो सका। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं। प्रशासन की ओर से भी लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई इस स्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिना पुष्टि की जानकारी कितनी तेजी से फैलकर जनजीवन को प्रभावित कर सकती है, हालांकि पुलिस की सक्रियता से समय रहते हालात पर काबू पा लिया।
    1
    रायबरेली -क्षेत्र के बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचने लगे, जिससे कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। जल्दबाजी और घबराहट के चलते कई लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिससे मौके पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पंप के बाहर जाम जैसी हालत पैदा हो गई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरबी (Police Response Vehicle) मौके पर पहुंची। पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लाइन में लगवाया। पुलिस की तत्परता के चलते धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे और ईंधन वितरण सुचारु रूप से जारी हो सका।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं।
प्रशासन की ओर से भी लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई इस स्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिना पुष्टि की जानकारी कितनी तेजी से फैलकर जनजीवन को प्रभावित कर सकती है, हालांकि पुलिस की सक्रियता से समय रहते हालात पर काबू पा लिया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रायबरेली के ऊंचाहार में चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें कोतवाल समेत साथी पुलिस कर्मियों ने फूल माला पहनाकर नाम आंखों से भाव–भीनी बिदाई दी। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एनटीपीसी चौकी प्रभारी रहे वागीश मिश्रा का बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोतवाल अजय कुमार राय ने उन्हें पुष्प गुच्छ और फूल माला पहनाकर भाव भीनी बिदाई दी। उनके स्थानांतरण किक खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों का उनसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजित बिदाई सामरोह में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें फूल माला पहनाकर बिदाई दी। उस दौरान साथी पुलिस कर्मियों ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत, एसआई अभिज्ञान सिंह, संजय यादव अभिजीत निश्रा, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह समेत पुलिस स्टाफ ने उन्हें बिदाई दी। विदित हो कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा के कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्हें लाईन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को एसआई संजय शर्मा को एनटीपीसी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    1
    रायबरेली के ऊंचाहार में चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें कोतवाल समेत साथी पुलिस कर्मियों ने फूल माला पहनाकर नाम आंखों से भाव–भीनी बिदाई दी। 
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एनटीपीसी चौकी प्रभारी रहे वागीश मिश्रा का बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोतवाल अजय कुमार राय ने उन्हें पुष्प गुच्छ और फूल माला पहनाकर भाव भीनी बिदाई दी। उनके स्थानांतरण किक खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों का उनसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजित बिदाई सामरोह में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें फूल माला पहनाकर बिदाई दी। उस दौरान साथी पुलिस कर्मियों ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत, एसआई अभिज्ञान सिंह, संजय यादव अभिजीत निश्रा, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह समेत पुलिस स्टाफ ने उन्हें बिदाई दी। 
विदित हो कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा के कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्हें लाईन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को एसआई संजय शर्मा को एनटीपीसी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.