Shuru
Apke Nagar Ki App…
#village#ishaq#pehowa me sant rampalji maharaj ne banaya grib ka ghar
Sohan Kashyap
#village#ishaq#pehowa me sant rampalji maharaj ne banaya grib ka ghar
More news from Kurukshetra and nearby areas
- Post by Sohan Kashyap1
- Post by Anoopshukla1
- Haryana Haryanaइंद्री के गांव बीबीपुर जाटान का रहने वाला फर्जी vip रिंकू सैनी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इंद्री के गांव बीबीपुर जाटान का रहने वाला फर्जी vip रिंकू सैनी चढ़ा पुलिस के हत्थे, यह शातिर ठग कई लोगों से भी कर चुका है ठगी1
- Post by Mr Suresh Chauhan1
- फतेहपुर ढोला में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई-भारी मात्रा में यूरिया-पोटाश व नकली एसएसपी बरामद-हरियाणा कनेक्शन उजागर-किसानों की मेहनत पर खेल- कृषि अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में हुई छापे मारी से हुआ बड़ा खुलाशा... गंगोह क्षेत्र के फतेहपुर ढोला में आज सवेरे कृषि विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी कर खाद के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है - इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने किया - टीम ने एक बीज एवं खाद केंद्र पर दबिश देकर भारी मात्रा में यूरिया, पोटाश और संदिग्ध नकली एसएसपी खाद बरामद की है - जांच के दौरान सामने आया कि ये उर्वरक हरियाणा से लाकर किसानों को ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे - मौके पर मिले अभिलेखों की जांच में भी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है - सबसे गंभीर बात यह है कि बाजार में नकली खाद की सप्लाई लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों की फसल की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ सकता है - कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने स्पष्ट कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी - छापेमारी के बाद क्षेत्र के अन्य खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है और विभाग की नजर अब पूरे नेटवर्क पर बनी हुई है2
- पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार को देर शाम उचाना हलके के करसिंधु गांव पहुंचे। यहां सतबीर नंबरदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में वो पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्र, प्रदेश, इनेलो, कांग्रेस पर पत्रकार वार्ता में जमकर निशाना दुष्यंत चौटाला ने साधा। पत्रकार वार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश की स्थिति गंभीर है। पीएम ने मुख्यमंत्रियों से बैठक कर चर्चा की कि आपातकाल जैसी स्थिति देश में नहीं है। 10 रुपए पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करना ये साफ दिखाता है कि पेट्रोलियम कंपनी के नुकसान की भरपाई केंद्र अपने खजाने से कर रही है। बंगाल का चुनाव खत्म होते ही देश की जनता पर बोझ दोबारा डालने का काम केंद्र सरकार करेगी। जिस मात्रा में पेट्रोलियम गैस, क्रूड ऑयल आता था वो मात्र आज केंद्र सरकार को नहीं मिल पा रही। उसी वजह से सरकार के पास न तो उचित स्टाक है न उचित तैयारी थी। उचित तैयारी के न होने के चलते आमजन को नुकसान भुगतना पड़ रहा है। केंद्र के मंत्री बिजली, पेट्रोलियम की मीटिंग ले रहे है। हर राज्य के नुमाइंदों को वहां बुला रहे है। इनकी विफल रणनीति थी कि विश्वस्तर पर जो तैयारी होनी थी वो नहीं हो पाई। देश के आमजन को बिना किसी युद्ध जैसी स्थिति के भी मार झेलनी पड़ रही है। राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा ने मिलकर ये खेल खेला है। क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पता नहीं कि नेता प्रतिपक्ष होकर किस-किस के वोट देखे और किसने गलत प्रक्रिया से अपना वोट डाला या पार्टी के विरोध में दिया। भाजपा केवल हरियाणा ही नहीं बिहार, उड़ीसा हर प्रदेश में ये दिखा दिया कि आज प्रजातंत्र के अंदर मनीतंत्र ज्यादा हावी है। संगठनों की सोच से जुड़े विधायकों का खरीद-फरोख्त इस तरीके से हो रही है ये साफ दर्शाता है इसका मास्टर पूरे देश के अंदर भाजपा बन चुकी है। इनेलो द्वारा राज्यसभा में वोट नहीं डालने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वोट सबका अधिकार है। चुनाव से दूर रहना ये साफ दिखाता है कि ये उनकी मिलीभगत थी। वो तो भाजपा की तैयारी विफल रही। अब भाजपा उन्हें कांग्रेस की बी टीम बनाए या कांग्रेस उन्हें भाजपा की बी टीम बनाए। एक चीज साफ हो गई थी प्रजातंत्र में वो एक संगठन है जिसके पास वोट की चोट से जो अधिकार था एक दल को हराने का उनमें वो दम नहीं था कि जाकर वोट की चोट मारे। -खरीद को लेकर बनाए गए नियमों पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सरसों की खरीद शुरू कर दी है लेकिन मंडियों में आज बारदाना नहीं है। मंडियों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जो बारदाना जिला मुख्यालय पर आना था वो पर्याप्त मात्रा में नहीं आया। जिस तरह से तापमान बढ़ा है उससे लगता है कि प्रदेश सरकार को 15 की 5 तारीख से खरीद शुरू करने पड़े। पहले खरीद शुरू होगी तो सीजन में कोई पीडि़त होगा वो किसान होगा। किसान की पीड़ा को बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, मालिकाना हक, पेपर, ट्राली पर नंबर प्लेट होनी चाहिए। जितने नियम किसान पर लगा रहे है जो साफ दिखाता है कि इनकी खरीद की तैयारी नहीं थी। इस सीजन को लंबा करने के लिए सरकार नए नियम बना रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल सरकार है। सीएम ने उचाना आकर सिर्फ 33 लाख की घोषणा के अलावा कुछ नहीं किया। जो घोषणाएं, उदघाटन हुए है जो आज से दो साल पहले परियोजनाएं हमने लागू की थी। कोई नया एक कदम उचाना, जींद, हरियाणा के लिए लिया हो। सीएम बताए कि कोई पांच उपलब्धि सफलता से लागू की हो। एक योजना लागू की है लाडो लक्ष्मी योजना जिसको लेकर महिलाओं से पूछें कि कितना लाभ उन्हें मिला है। विकास रैली कितनी बार कर ले जब मनरेगा, आंगनवाडी इस तरह के कर्मचारियों को भाषण देना है तो मुख्यमंत्री पाकिस्तान में जाकर भी जनसभा कर लेंगे। जिस तरह से बार-बार पंजाब सीएम जा रहे है जिससे मुझे तो लगता है कि थोड़े दिनों में पंजाब का प्रभार नायब सिंह सैनी को बीजेपी दे सकती है।1
- Post by HR02 City News1
- उकलाना नगरपालिका चुनाव कों लेकर कैबिनेट मंत्री Ranbir Singh Gangwa कहीं अहम बड़ी बात1