महालक्ष्मी महिला मंडल की सराहनीय पहल माँ पार्वती धाम गौशाला में गौसेवा 2100 रुपये का दान नगर की सुप्रसिद्ध माँ पार्वती धाम गौशाला में निरंतर चल रही गौसेवा की पावन श्रृंखला में महालक्ष्मी महिला मंडल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सराहनीय सेवा कार्य किया। गौशाला में वर्तमान में 100 से अधिक बेसहारा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है। महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरी सब्जियां, सुदाना एवं पौष्टिक पशु आहार अपने हाथों से खिलाया तथा उनके लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य के माध्यम से मंडल की महिलाओं ने गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा गौमाताओं के आहार एवं जल व्यवस्था हेतु 2100 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई, जिसे गौशाला समिति ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। गौशाला समिति ने जानकारी दी कि आगामी वर्षभर के लिए गौवंश के आहार हेतु भूसे का संग्रहण किया जा रहा है, जो जनसहयोग से ही संभव है। माँ पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी (पत्रकार), श्रीमती कविता दीदी, रवि कामरिया, सचिव एडवोकेट सुनील कचनेरिया, विशेष सहयोगी विपिन सिंगी, महासचिव पंकज यादव, अनील धनगर, एवं कोषाध्यक्ष ⁰संजय सुराणा ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे गौमाताओं के आहार एवं भूसे की व्यवस्था हेतु यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “आपका छोटा सा योगदान भी गौसेवा के इस महायज्ञ में अमूल्य आहुति के समान है।” अंत में समिति ने महालक्ष्मी महिला मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
महालक्ष्मी महिला मंडल की सराहनीय पहल माँ पार्वती धाम गौशाला में गौसेवा 2100 रुपये का दान नगर की सुप्रसिद्ध माँ पार्वती धाम गौशाला में निरंतर चल रही गौसेवा की पावन श्रृंखला में महालक्ष्मी महिला मंडल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सराहनीय सेवा कार्य किया। गौशाला में वर्तमान में 100 से अधिक बेसहारा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है। महालक्ष्मी महिला मंडल की
सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरी सब्जियां, सुदाना एवं पौष्टिक पशु आहार अपने हाथों से खिलाया तथा उनके लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य के माध्यम से मंडल की महिलाओं ने गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा गौमाताओं के आहार एवं जल व्यवस्था हेतु 2100 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई, जिसे गौशाला समिति ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनका
आभार व्यक्त किया। गौशाला समिति ने जानकारी दी कि आगामी वर्षभर के लिए गौवंश के आहार हेतु भूसे का संग्रहण किया जा रहा है, जो जनसहयोग से ही संभव है। माँ पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी (पत्रकार), श्रीमती कविता दीदी, रवि कामरिया, सचिव एडवोकेट सुनील कचनेरिया, विशेष सहयोगी विपिन सिंगी, महासचिव पंकज यादव, अनील धनगर, एवं कोषाध्यक्ष ⁰संजय सुराणा ने नगर के सभी धर्मप्रेमी
नागरिकों से अपील की है कि वे गौमाताओं के आहार एवं भूसे की व्यवस्था हेतु यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “आपका छोटा सा योगदान भी गौसेवा के इस महायज्ञ में अमूल्य आहुति के समान है।” अंत में समिति ने महालक्ष्मी महिला मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
- नगर की सुप्रसिद्ध माँ पार्वती धाम गौशाला में निरंतर चल रही गौसेवा की पावन श्रृंखला में महालक्ष्मी महिला मंडल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सराहनीय सेवा कार्य किया। गौशाला में वर्तमान में 100 से अधिक बेसहारा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है। महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरी सब्जियां, सुदाना एवं पौष्टिक पशु आहार अपने हाथों से खिलाया तथा उनके लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य के माध्यम से मंडल की महिलाओं ने गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा गौमाताओं के आहार एवं जल व्यवस्था हेतु 2100 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई, जिसे गौशाला समिति ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। गौशाला समिति ने जानकारी दी कि आगामी वर्षभर के लिए गौवंश के आहार हेतु भूसे का संग्रहण किया जा रहा है, जो जनसहयोग से ही संभव है। माँ पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी (पत्रकार), श्रीमती कविता दीदी, रवि कामरिया, सचिव एडवोकेट सुनील कचनेरिया, विशेष सहयोगी विपिन सिंगी, महासचिव पंकज यादव, अनील धनगर, एवं कोषाध्यक्ष ⁰संजय सुराणा ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे गौमाताओं के आहार एवं भूसे की व्यवस्था हेतु यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “आपका छोटा सा योगदान भी गौसेवा के इस महायज्ञ में अमूल्य आहुति के समान है।” अंत में समिति ने महालक्ष्मी महिला मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।4
- शुजालपुर के ग्राम उगली में बड़ी चोरी: 17 तोला सोना और 15 लाख का माल साफ, रात के सन्नाटे में बड़ी वारदात, ज्वेलरी के खाली बॉक्स छोड़ भागे चोर, शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। गर्मी के कारणन्धिरि में फूलिर चिल रहीथा और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं। चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- कन्नौद के शेरगोना में लगी आग 04 मकान जलकर हुए खाक गृहस्थी के समान सहित जलकर हुआ राख,मवेशी भी हुए घायल कारण अज्ञात4
- Post by Sajid Pathan1
- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के बैनर तले प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, सामाजिक सुरक्षा, बीमा और पेंशन जैसी अहम मांगें शामिल रहीं। कार्यक्रम में शाजापुर जिले की भी सक्रिय भागीदारी रही। शुजालपुर ब्लॉक, जिला शाजापुर के अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों का दल भी भोपाल पहुंचा और ज्ञापन सौंपने में शामिल हुआ। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए ठोस कानून की जरूरत है। साथ ही सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।2
- यूपी के अलीगढ़ में एक पाइप लाइन में काम चल रहा था, एक मजदूर गड्ढे में उतरा ही था, अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा मजदूर के ऊपर गिर गया जिससे मजदूर की मिट्टी ने दबने से मौके पर ही मौत हो गई।1
- * सीहोर 30 अप्रैल इमलिया भोज गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जब तीन दिवसीय भव्य आयोजन के साथ श्री राम देव बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का महाकुंभ संपन्न हुआ। 28 अप्रैल को निकली भव्य कलश यात्रा से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए भक्तिमय गीतों पर झूमती नजर आईं। इसके बाद दो दिन तक मंदिर परिसर में देर्वाचन, मंत्रोच्चार और हवन का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड की अग्नि ने पूरे वातावरण को पवित्र कर दिया। 30 अप्रैल को महा प्रसादी के साथ इस महाकुंभ का समापन हुआ। आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों से पूरा इमलिया भोज भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इतना बड़ा आयोजन क्षेत्र में पहली बार हुआ है। श्रद्धा और भक्ति के इस संगम ने सभी के मन को छू लिया। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीणा की विशेष रिपोर्ट1
- मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता के प्रांगण में बिखरे हुए भूसे में अचानक आग लग गई। जैसे ही घटना की जानकारी गौ सेवक ने गोशाला के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह को दूरभाष (मोबाइल) से दी श्री कुशवाह ने तुरंत नपा जल शाखा प्रभारी श्री यादव जी को अवगत कराया। श्री यादव जी ने तत्परता दिखाते हुए नपा परिषद आष्टा की फायर ब्रिगेड को तत्काल गौशाला भेजा, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गोशाला अध्यक्ष सूचना मिलते तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मां पार्वती धाम गौशाला समिति ने नगर पालिका परिषद आष्टा व जल शाखा प्रभारी श्री यादव जी एवं फायर टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया, जिनकी सजगता और त्वरित कार्रवाई से गौ माता सुरक्षित रहीं।2