Shuru
Apke Nagar Ki App…
केलवाड़ा तेज आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान, गर्मी से मिली राहत जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलबाड़ा शाहबाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस की, लेकिन नुकसान से ग्रामीण चिंतित नजर आए।
हर्षित भार्गव
केलवाड़ा तेज आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान, गर्मी से मिली राहत जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलबाड़ा शाहबाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस की, लेकिन नुकसान से ग्रामीण चिंतित नजर आए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली आगामी 16 मई से शुरू होने वाले सीताबाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई। नायब तहसीलदार मोहन-पंकज के नेतृत्व में हुई बैठक में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने सीताबाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाने, पार्किंग, दमकल व बिजली व्यवस्था पर सुझाव दिए। 15 मई को गणेश पूजन के साथ मेला कार्यालय का शुभारंभ होगा। दांता व केलवाड़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीताबाड़ी मेला आदिवासियों का लघु कुंभ माना जाता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।1
- सीआरपीएफ जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ने शिवपुरी में अधिकारियों के लगाए दर्जनों चक्कर, प्लॉट नामांतरण का मामला,1
- पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ के द्वारा अवैध शराब , अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे बैराड़ पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी मंदिर के पास ग्राम जरियाकलां मे दो व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब का विक्रय करने हेतु खडे है, जिनके पास 02 कैनों में शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखे जो पुलिस वाहन देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एव नाम पता पूँछा तो एक ने अपना नाम गिरधारी पुत्र शास्त्री शर्मा उम्र 24 साल निवासी जरियाकलां थाना बैराड जिला शिवपुरी एवं दूसरे ने अपना नाम आकाश पुत्र शास्त्री शर्मा उम्र 22 साल निवासी जरियाकलां थाना बैराड़ जिला शिवपुरी के होना बताया। आरोपीगणों के कब्जे से 02 नीले रंग की प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 12000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया2
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- राष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी प्रियंका भारती जी का अपना कर्तव्य सेवा समिति की महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुना आगमन पर भव्य स्वागत किया2
- आज का दिन अपनेपन और रिश्तों की मिठास से भरा रहा। बरगवां से भाई मोटरसाइकिल से खास तौर पर मिलने के लिए पहुँचे। इतनी दूर से समय निकालकर मिलना अपने आप में अपनापन और स्नेह का प्रतीक है। उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई और बातचीत में पुराने पल भी ताज़ा हो गए। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से प्रभात सिंह जी को ढेर सारी शुभकामनाएं और आभार ❤️🙏 ऐसे ही प्यार और भाईचारा बना रहे, यही कामना है।1
- Post by Imran Hussein journalist1
- जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 29 अप्रैल की रात परिवार सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठने पर किशोरी घर में नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन 30 अप्रैल को सूचना मिली कि भैंसपुरा खंडेलाखेड़ा निवासी दिलीप गुर्जर किशोरी को भगाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही किशोरी को दस्तयाब करने की बात कही गई है।1