logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 मई से सीताबाड़ी मेला, व्यवस्थाओं को लेकर सीएलजी बैठक में सुझाव जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली आगामी 16 मई से शुरू होने वाले सीताबाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई। नायब तहसीलदार मोहन-पंकज के नेतृत्व में हुई बैठक में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने सीताबाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाने, पार्किंग, दमकल व बिजली व्यवस्था पर सुझाव दिए। 15 मई को गणेश पूजन के साथ मेला कार्यालय का शुभारंभ होगा। दांता व केलवाड़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीताबाड़ी मेला आदिवासियों का लघु कुंभ माना जाता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

17 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
17 hrs ago

16 मई से सीताबाड़ी मेला, व्यवस्थाओं को लेकर सीएलजी बैठक में सुझाव जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली आगामी 16 मई से शुरू होने वाले सीताबाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई। नायब तहसीलदार मोहन-पंकज के नेतृत्व में हुई बैठक में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने सीताबाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाने, पार्किंग, दमकल व बिजली व्यवस्था पर सुझाव दिए। 15 मई को गणेश पूजन के साथ मेला कार्यालय का शुभारंभ होगा। दांता व केलवाड़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीताबाड़ी मेला आदिवासियों का लघु कुंभ माना जाता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्हरा गांव मे बिजली के तार जोडते समय दो चचेरे भाई तेज करंट की चपेट मे आ गए। इस हादसे मे रविन्द्र यादव नामक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त कराने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन अरविंद कुशवाह ने मौके पर आने के बजाय परमिट दिलवाने की बात कही और परमिट मिलने के बाद खुद लाइन जोड़ने के लिए कहा। बताया गया कि लाइनमैन और माढ़ा फीडर के ऑपरेटर ने परमिट मिलने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों भाई लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गए और लाइन जोड़ते समयअचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे तेज करंट लगने पर दोनों भाई खंभे से नीचे गिर गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल यादव को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
    2
    शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्हरा गांव मे बिजली के तार जोडते समय दो चचेरे भाई तेज करंट की चपेट मे आ गए। इस हादसे मे रविन्द्र यादव नामक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त कराने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन अरविंद कुशवाह ने मौके पर आने के बजाय परमिट दिलवाने की बात कही और परमिट मिलने के बाद खुद लाइन जोड़ने के लिए कहा। बताया गया कि लाइनमैन और माढ़ा फीडर के ऑपरेटर ने परमिट मिलने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों भाई लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गए और
लाइन जोड़ते समयअचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे तेज करंट लगने पर दोनों भाई खंभे से नीचे गिर गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल यादव को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    1
    Post by बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by J. p. sharma NN LIVE
    3
    Post by J. p. sharma NN LIVE
    user_J. p. sharma NN LIVE
    J. p. sharma NN LIVE
    श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सौगंध होजरी ™ छबड़ा लेडीज़ स्टोल ज़ाकिट सरक कोठी प्लाजो ब्लाउज़ पेटीकोट स्कार्फ दुपट्टा चुन्नी हिजाब टी शर्ट लड़कियों की लोवर पेंट पजामा इत्यादि के थोक व्यापारी होलसेलर-रिंकू सुमन अजमेरा 9116476576
    1
    सौगंध होजरी ™ छबड़ा लेडीज़ स्टोल ज़ाकिट सरक कोठी प्लाजो ब्लाउज़ पेटीकोट स्कार्फ दुपट्टा चुन्नी हिजाब टी शर्ट लड़कियों की लोवर पेंट पजामा इत्यादि के थोक व्यापारी होलसेलर-रिंकू सुमन अजमेरा 9116476576
    user_सौगंध न्यूज
    सौगंध न्यूज
    पत्रकार छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • छबड़ा–कवाई मार्ग पर जर्जर पुलियाएं, हादसे का बढ़ता खतरा छबड़ा (बारां)। छबड़ा–कवाई मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित ल्यासी और अंधेरी नदी की पुलियाओं की हालत गंभीर रूप से जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण पुलियाओं की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ गई है और कई जगह कंक्रीट खुलकर बाहर आ चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन गुजरते हैं, जो मोतीपुरा थर्मल प्लांट की ओर आते-जाते हैं। पुलियाओं की सतह पर डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है और लोहे की सरियों पर भी असर पड़ने लगा है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। हर वर्ष इन पुलियाओं की छत पर पानी भर जाता है, जिससे ढांचे की मजबूती लगातार कमजोर हो रही है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलियाओं की मरम्मत कराई जाए और सड़क मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। फिलहाल विभाग की अनदेखी के चलते क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। मुख्य बिंदु: ल्यासी और अंधेरी नदी की पुलियाएं जर्जर पुलिया की ऊपरी परत उखड़ी, कंक्रीट खुला बारिश में पानी भरने से ढांचा कमजोर भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा बढ़ा समय पर मरम्मत नहीं हुई तो बड़े हादसे की आशंका
    1
    छबड़ा–कवाई मार्ग पर जर्जर पुलियाएं, हादसे का बढ़ता खतरा
छबड़ा (बारां)। छबड़ा–कवाई मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित ल्यासी और अंधेरी नदी की पुलियाओं की हालत गंभीर रूप से जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण पुलियाओं की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ गई है और कई जगह कंक्रीट खुलकर बाहर आ चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन गुजरते हैं, जो मोतीपुरा थर्मल प्लांट की ओर आते-जाते हैं। पुलियाओं की सतह पर डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है और लोहे की सरियों पर भी असर पड़ने लगा है।
बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। हर वर्ष इन पुलियाओं की छत पर पानी भर जाता है, जिससे ढांचे की मजबूती लगातार कमजोर हो रही है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलियाओं की मरम्मत कराई जाए और सड़क मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। फिलहाल विभाग की अनदेखी के चलते क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
मुख्य बिंदु:
ल्यासी और अंधेरी नदी की पुलियाएं जर्जर
पुलिया की ऊपरी परत उखड़ी, कंक्रीट खुला
बारिश में पानी भरने से ढांचा कमजोर
भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा बढ़ा
समय पर मरम्मत नहीं हुई तो बड़े हादसे की आशंका
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    23 hrs ago
  • छीपाबड़ौद में मंगलवार को एक छोटी बच्ची नाइरा दोपहर में लगभग 4 बजे करीब बस स्टैंड से हाट की ओर हॉस्पिटल के सामने जे के ई मित्र के सामने बार बार चक्कर लगा रही थी। कई बार इधर से उधर आते जाते देख ई मित्र संचालक इमरान अली ने बच्ची को रोककर उसके बारे में पूछा तो बच्ची रोने लगी तथा बाद में बच्ची ने अपना नाम नाइरा और पिता का नाम शंकर बताया जिसकी वीडियो बनाकर नौशीन अली ने सोशल मीडिया पर वायरल की करीब 2 घंटे बाद परिजन सूचना पाकर बच्ची को लेने जे के ई मित्र पर पहुंचे जहां उनसे पूछताछ कर बच्ची परिजन को शोप दी। इस दौरान बच्ची की मां खुशी के आंसू नहीं रोक पाई।
    3
    छीपाबड़ौद में मंगलवार को  एक छोटी बच्ची नाइरा दोपहर में लगभग 4 बजे करीब बस स्टैंड से हाट की ओर हॉस्पिटल के सामने जे के ई मित्र के सामने बार बार चक्कर लगा रही थी।  कई बार इधर से उधर आते जाते देख ई मित्र संचालक इमरान अली ने बच्ची को रोककर उसके बारे में पूछा तो बच्ची रोने लगी तथा बाद में बच्ची ने अपना नाम नाइरा और पिता का नाम शंकर बताया जिसकी वीडियो बनाकर नौशीन अली ने सोशल मीडिया पर वायरल की करीब 2 घंटे बाद परिजन सूचना पाकर बच्ची को लेने जे के ई मित्र पर पहुंचे जहां उनसे पूछताछ कर बच्ची परिजन को शोप दी। इस दौरान बच्ची की मां खुशी के आंसू नहीं रोक पाई।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलबाड़ा शाहबाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस की, लेकिन नुकसान से ग्रामीण चिंतित नजर आए।
    1
    जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलबाड़ा शाहबाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की उमस के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस की, लेकिन नुकसान से ग्रामीण चिंतित नजर आए।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • छाछ में लौकी की सब्जी और रोटी — यह एकदम देसी, हल्का और सेहतमंद भोजन है, जो खासकर जैसे इलाकों में बहुत पसंद किया जाता है। 🌿 क्या खास है इस खाने में? 1. लौकी की सब्जी (घिया) 🥒 लौकी ठंडी तासीर वाली होती है, जिससे शरीर को गर्मी में राहत मिलती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है और पेट को हल्का रखती है। 2. छाछ (मठा) 🥛 छाछ पाचन को मजबूत बनाती है और शरीर को ठंडक देती है। मसालेदार खाने के बाद छाछ पीना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। 3. रोटी 🍞 गेहूं की रोटी शरीर को ऊर्जा देती है और यह संतुलित भोजन का अहम हिस्सा है। पूरा कॉम्बिनेशन क्यों बेस्ट है? छाछ + लौकी + रोटी = एक ऐसा खाना जो पेट के लिए हल्का गर्मियों में ठंडक देने वाला पूरी तरह से पौष्टिक और रोज खाने लायक होता है बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की खास बात ❤️🙏 आपका यह पसंदीदा खाना यह दिखाता है कि देसी और सादा भोजन ही असली स्वाद और सेहत देता है। ऐसे खाने से शरीर भी फिट रहता है और मन भी खुश रहता है।
    1
    छाछ में लौकी की सब्जी और रोटी — यह एकदम देसी, हल्का और सेहतमंद भोजन है, जो खासकर जैसे इलाकों में बहुत पसंद किया जाता है। 🌿
क्या खास है इस खाने में?
1. लौकी की सब्जी (घिया) 🥒
लौकी ठंडी तासीर वाली होती है, जिससे शरीर को गर्मी में राहत मिलती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है और पेट को हल्का रखती है।
2. छाछ (मठा) 🥛
छाछ पाचन को मजबूत बनाती है और शरीर को ठंडक देती है। मसालेदार खाने के बाद छाछ पीना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।
3. रोटी 🍞
गेहूं की रोटी शरीर को ऊर्जा देती है और यह संतुलित भोजन का अहम हिस्सा है।
पूरा कॉम्बिनेशन क्यों बेस्ट है?
छाछ + लौकी + रोटी = एक ऐसा खाना जो
पेट के लिए हल्का
गर्मियों में ठंडक देने वाला
पूरी तरह से पौष्टिक
और रोज खाने लायक होता है
बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की खास बात ❤️🙏
आपका यह पसंदीदा खाना यह दिखाता है कि देसी और सादा भोजन ही असली स्वाद और सेहत देता है। ऐसे खाने से शरीर भी फिट रहता है और मन भी खुश रहता है।
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पंचायत समिति में प्रधान ने किया वाटर कूलर का लाकार्पण आमजन को मिलेगी ठण्डे पानी की सुविधा छीपाबड़ौद - उपेन्द्र मीणा निवासी आखाखे़ड़ी ग्राम पंचायत दीगोद खालसा द्वारा अपने छोटे भाई लोकेश मीणा की पुण्य स्मृति मे पंचायत समिति छीपाबड़ौद में एक वाटर कुलर भेट किया गया है, भेंट किये गये वाटर कुलर को पंचायत समिति परिसर मे स्थिति महादेव मन्दिर के पास लगाया गया जिसका लाकार्पण प्रधान नरेश मीणा द्वारा किया गया। वाटर कुलर लगने से पंचायत समिति परिसर मे स्थित कार्यालय के कार्मिको एवं क्षैत्र से काम के लिये आने वाने आमजन को अब पंचायत समिति परिसर मे पीने के पानी के लिए इधर-उधर नही जाना पड़ेगा एवं आमजन को ठण्डा पानी मिलेगा। भामाषाह द्वारा वाटर कुलर लगाये जाने पर प्रधान नरेश मीणा द्वारा भामाषाह का माला पहनाकर एवं मुह मिठा कराके धन्यवाद दिया गया । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी हरिष यादव, भरत खंगार सहायक अभियतां, रामपाल कुमावत लेखा सहायक, हरिष गौत्तम जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि एवं स्टॉफ के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
    3
    पंचायत समिति में प्रधान ने किया वाटर कूलर का लाकार्पण आमजन को मिलेगी ठण्डे पानी की सुविधा
छीपाबड़ौद - 
उपेन्द्र मीणा निवासी आखाखे़ड़ी ग्राम पंचायत दीगोद खालसा द्वारा अपने छोटे भाई लोकेश मीणा की पुण्य स्मृति मे पंचायत समिति छीपाबड़ौद में एक वाटर कुलर भेट किया गया है, भेंट किये गये वाटर कुलर को पंचायत समिति परिसर मे स्थिति महादेव मन्दिर के पास लगाया गया जिसका लाकार्पण प्रधान नरेश मीणा द्वारा किया गया। वाटर कुलर लगने से पंचायत समिति परिसर मे स्थित कार्यालय के कार्मिको एवं क्षैत्र से काम के लिये आने वाने आमजन को अब पंचायत समिति परिसर मे पीने के पानी के लिए इधर-उधर नही जाना पड़ेगा एवं आमजन को ठण्डा पानी मिलेगा। भामाषाह द्वारा वाटर कुलर लगाये जाने पर प्रधान नरेश मीणा द्वारा भामाषाह का माला पहनाकर एवं मुह मिठा कराके धन्यवाद दिया गया । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी हरिष यादव, भरत खंगार सहायक अभियतां, रामपाल कुमावत लेखा सहायक, हरिष गौत्तम  जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि एवं स्टॉफ के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.