लोकेशन श्योपुर रिपोर्टर जेपी ❇️*हेलमेट अनिवार्यता अभियान में श्योपुर पुलिस ने विगत एक सप्ताह में बिना हेलमेट धारण किए वाहन चलाने वाले चालकों के 365 चालान कर 109500 का जुर्माना किया।* ❇️ **पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर श्योपुर पुलिस का 26 अप्रैल से 10 मई तक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट धारण किए दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चैंकिग अभियान निरंतर संचालित ।** ❇️ जिले के समस्त थानों के द्वारा एक सप्ताह में कुल 365 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 109500 रू का समन शुल्क किया शासन कोष में जमा। ❇️ माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेंटी ऑन रोड सेफ्टी के दिशानिर्देशों के अनुरूप पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने एवं जिलों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाए जाने के उद्देश्य से 26 अप्रैल से 1 मई तक विशेष हेलमेट चैकिंग एवम् जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में श्री सुधीर कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय जिला श्योपुर के निर्देशन में अभियान के अंतर्गत प्रथक–प्रथक चिन्हित स्थानों पर थाना यातायात से निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी यातायात के द्वारा सूबेदार अनिल बाथम,Asi जितेंद्र शर्मा,Asi राम बिहारी परमार,Asi देवेंद्र सिंह जादौन एवं हमराही यातायात बल के साथ तथा अन्य शहर एवं देहात के समस्त थानों के थाना प्रभारीयो तथा उनके हमराही बल के साथ वाहन चैकिंग कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर विगत एक सप्ताह में कुल 365 चालान बनाया जाकर ₹109500 का समन शुल्क जुर्माना जमा किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों व नागरिकों को हेलमेट न लगाने के नुकसान के बारे में सचेत किया। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। ❇️ श्योपुर पुलिस की जिले के नागरिकों से अपील है कि आप यातायात के समस्त नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक रूप से धारण करें। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, परमिट आदि जरूरी दस्तावेज आवश्यक रूप से साथ में रखें। निर्धारित गति सीमा से तेज गति से तथा खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएं। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें एवम् दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा अवसर दें।
लोकेशन श्योपुर रिपोर्टर जेपी ❇️*हेलमेट अनिवार्यता अभियान में श्योपुर पुलिस ने विगत एक सप्ताह में बिना हेलमेट धारण किए वाहन चलाने वाले चालकों के 365 चालान कर 109500 का जुर्माना किया।* ❇️ **पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर श्योपुर पुलिस का 26 अप्रैल से 10 मई तक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट धारण किए दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चैंकिग अभियान निरंतर संचालित ।** ❇️ जिले के समस्त थानों के द्वारा एक सप्ताह में कुल 365 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 109500 रू का समन शुल्क किया शासन कोष में जमा। ❇️ माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेंटी ऑन रोड
सेफ्टी के दिशानिर्देशों के अनुरूप पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने एवं जिलों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाए जाने के उद्देश्य से 26 अप्रैल से 1 मई तक विशेष हेलमेट चैकिंग एवम् जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में श्री सुधीर कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय जिला श्योपुर के निर्देशन में अभियान के अंतर्गत प्रथक–प्रथक चिन्हित स्थानों पर थाना यातायात से निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी यातायात के द्वारा सूबेदार अनिल बाथम,Asi जितेंद्र शर्मा,Asi राम बिहारी परमार,Asi देवेंद्र सिंह जादौन एवं हमराही यातायात बल के साथ तथा अन्य शहर एवं देहात के समस्त थानों के थाना प्रभारीयो तथा उनके हमराही बल के साथ वाहन चैकिंग कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर विगत
एक सप्ताह में कुल 365 चालान बनाया जाकर ₹109500 का समन शुल्क जुर्माना जमा किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों व नागरिकों को हेलमेट न लगाने के नुकसान के बारे में सचेत किया। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। ❇️ श्योपुर पुलिस की जिले के नागरिकों से अपील है कि आप यातायात के समस्त नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक रूप से धारण करें। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, परमिट आदि जरूरी दस्तावेज आवश्यक रूप से साथ में रखें। निर्धारित गति सीमा से तेज गति से तथा खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएं। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें एवम् दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा अवसर दें।
- Post by जनहित आवाज1
- Post by Irfan Rajasthan patrika1
- सवाई माधोपुर से खबर खबर का असर शासन , प्रशासन आया हरकत में। सड़कों को खोदकर भूले, आम जनता परेशान, हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड, सेक्टर 2, श्याम वाटिका रोड पर सड़क निर्माण कार्य एवं सीवरेज का कार्य 3 महीने से था प्रभावित। दो दिन पहले की थी खबर प्रकाशित। लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर रुडिप द्वारा सीवरेज का किया जा रहा कार्य चालू। स्थानीय लोगों को एवं स्कूल में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को गड्ढे एवं गंदगी से मिलेगी निजात।1
- औंधे मुँह गिरा हेलिकॉप्टर मैक्सिकन नेवी का हेलीकॉप्टर सिनालोआ के माज़ातलान में टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश हो गया1
- जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली आगामी 16 मई से शुरू होने वाले सीताबाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई। नायब तहसीलदार मोहन-पंकज के नेतृत्व में हुई बैठक में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने सीताबाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाने, पार्किंग, दमकल व बिजली व्यवस्था पर सुझाव दिए। 15 मई को गणेश पूजन के साथ मेला कार्यालय का शुभारंभ होगा। दांता व केलवाड़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीताबाड़ी मेला आदिवासियों का लघु कुंभ माना जाता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।1
- टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र में फर्ज की राह पर अडिग एक आरक्षी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने शिकार के दौरान टोकने पर आरक्षी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। शहादत की रात: क्या हुआ था उस वक्त? घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस चौकी ककोड में तैनात आरक्षी भागचन्द सैनी 2 मई 2026 की रात को सरकारी मोटरसाइकिल लेकर गश्त पर निकले थे। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दौरान उनका सामना कुछ संदिग्धों से हुआ। 3 मई की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रूपवास मोड़ के पास एक सुनसान जगह पर भागचन्द सैनी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। पास ही उनकी सरकारी बाइक भी बरामद हुई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उनकी हत्या ड्यूटी के दौरान की गई है। साहस का परिचय: शिकारियों से अकेले भिड़ गए भागचन्द पुलिस अनुसंधान में जो सच्चाई सामने आई, वह आरक्षी भागचन्द सैनी के अदम्य साहस को दर्शाती है। जांच में पता चला कि आरोपी राजेश मीणा और दिलराज मीणा अवैध टोपीदार बंदूक लेकर जंगल में शिकार (हंटिंग) करने आए थे। रात के अंधेरे में जब भागचन्द ने इन शिकारियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखा, तो वे अपनी जान की परवाह किए बिना उनसे भिड़ गए। उन्होंने अपराधियों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख, आरोपियों ने अपनी टोपीदार बंदूक (देशी हथियार) से आरक्षी के सीने पर बिल्कुल सटीक दूरी से गोली मार दी। गोली लगने से जांबाज कांस्टेबल मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस की त्वरित स्ट्राइक: 4 टीमें और 12 घंटे घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार मीणा ने तुरंत चार विशेष टीमों का गठन किया। सीओ उनियारा आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक निरीक्षण और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। 12 घंटों के सघन अभियान के बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा: राजेश (32 वर्ष): निवासी मोट्या की झोपड़ियां, थाना उनियारा। दिलराज (32 वर्ष): निवासी भड़ो का नयागांव, जिला बूंदी। हथियार और गोला-बारूद बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त घातक सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं: हत्या में इस्तेमाल की गई टोपीदार बंदूक। घटना के समय प्रयुक्त मोटरसाइकिल। भारी मात्रा में छर्रे और बारूद। एक धारदार छुरा। कानूनी कार्रवाई बनेठा थाना में इस संबंध में FIR संख्या 74/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2) (हत्या) और 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।1
- छाछ में लौकी की सब्जी और रोटी — यह एकदम देसी, हल्का और सेहतमंद भोजन है, जो खासकर जैसे इलाकों में बहुत पसंद किया जाता है। 🌿 क्या खास है इस खाने में? 1. लौकी की सब्जी (घिया) 🥒 लौकी ठंडी तासीर वाली होती है, जिससे शरीर को गर्मी में राहत मिलती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है और पेट को हल्का रखती है। 2. छाछ (मठा) 🥛 छाछ पाचन को मजबूत बनाती है और शरीर को ठंडक देती है। मसालेदार खाने के बाद छाछ पीना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। 3. रोटी 🍞 गेहूं की रोटी शरीर को ऊर्जा देती है और यह संतुलित भोजन का अहम हिस्सा है। पूरा कॉम्बिनेशन क्यों बेस्ट है? छाछ + लौकी + रोटी = एक ऐसा खाना जो पेट के लिए हल्का गर्मियों में ठंडक देने वाला पूरी तरह से पौष्टिक और रोज खाने लायक होता है बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की खास बात ❤️🙏 आपका यह पसंदीदा खाना यह दिखाता है कि देसी और सादा भोजन ही असली स्वाद और सेहत देता है। ऐसे खाने से शरीर भी फिट रहता है और मन भी खुश रहता है।1
- Post by जनहित आवाज1
- Post by Irfan Rajasthan patrika1