Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh Pal
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *शिवपुरी में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार* करैरा- शिवपुरी:- शिवपुरी जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर महिलाओं के नाम से चैटिंग करना, अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग करना और बाद में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलना इनका मुख्य तरीका था। चार अलग-अलग एफआईआर में कुल 32 आरोपियों को नामजद किया गया, जिनमें से 20 को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य फर्जी बैंक खातों और म्यूल अकाउंट के जरिए होने वाले साइबर अपराधों पर रोक लगाना है। ग्वालियर जोन के अधिकारियों के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस ने करैरा, भौंती और अन्य थाना क्षेत्रों में दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित नौ विशेष टीमों ने एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई की। *जांच में सामने आया कि आरोपी HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को फंसाते थे। पहले दोस्ती और अश्लील चैट, फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग, उसके बाद फर्जी पुलिस बनकर कॉल कर समझौते के नाम पर वसूली की जाती थी। कई मामलों में क्रेडिट कार्ड से रकम निकालने और फर्जी लोन लेने की शिकायतें भी मिलीं।* थाना करैरा में अपराध क्रमांक 125/26, 122/26 और 119/26 तथा थाना भौंती में अपराध क्रमांक 45/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं। पुलिस ने 29 मोबाइल फोन, 7 चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, 1.20 लाख रुपये नगद, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक और एक मकान की रजिस्ट्री जब्त की है। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई गई है।3
- Post by Amir Sohail1
- टहरौली नगर वासियों ने जल संस्थान की पेयजल टंकी से जारी पेयजल आपूर्ति जारी रखने की रखी मांग _______________ टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के निवासियों ने अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल को पेयजल के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में टहरौली की पहाड़ी पर बनी जल संस्थान की पेयजल टंकी से पेयजल आपूर्ति जारी रखने की मांग की। नगर वासियों ने कहा कि जल संस्थान के पेयजल की गुणवत्ता अच्छी है और उन्हें वही पानी उपलब्ध करवाया जाए। ज्ञापन पर रजनीकांत मुन्ना जैन, अनुराग खरे, राजेश जैन, आशाराम साहू, दयाचंद्र श्रीवास, संजीव जैन, मुकेश जैन, आशीष उपाध्याय, सतानंद तिवारी आदि के हस्ताक्षर थे।1
- लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार झांसी पहुंचे सपा सुप्रीमो,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... समर्थकों में ख़ुशी की लहर......1
- प्रदेश की योगी सरकार में न्याय आपके द्वार की नीति धरातल पर दिख रही है। ताजा मामला झांसी के सीपरी बाजार का है, जहां की निवासी रागिनी मिश्रा ने प्रशासन की कार्यशैली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की जमकर सराहना की है। रागिनी मिश्रा की लहरगिर्द स्थित आराजी संख्या 433 की जमीन का सीमांकन नाप लंबे समय से अटका हुआ था। वह अपनी जमीन की पैमाइश के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए सात दिन का समय दिया था। वादे के मुताबिक शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम, जिसमें कानूनगो और लेखपाल शामिल थे, पूरी तत्परता के साथ मौके पर पहुँचे और जमीन की सटीक नाप संपन्न कराई। रागिनी मिश्रा ने झांसी जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार में हर पीड़ित की सुनवाई होती है और कानून का राज कायम है। उन्होंने झांसी प्रशासन और योगी सरकार को धन्यवाद प्रकट किया है।।1
- इस वीडियो में आप साफ साफ देख सकते है कि बिजली के तार कितनी नीचे है यह वीडियो ग्राम डगरवाहा रक्सा थाना जिला झांसी का है1
- पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़!1
- लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार झांसी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... समर्थकों में ख़ुशी की लहर......1
- झांसी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,,,,,1