logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Pintu Dubey
Pintu Dubey
Nurse रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल। 14 गाड़ियों के चालान काटे
    1
    सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल।
14 गाड़ियों के चालान काटे
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 31 अगस्त तक पूरा न होने पर रेल रोको आंदोलन का हुआ आगाज सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना रेल प्रबंधक के यहां जाकर 31 अगस्त तक कर को पूर्ण करने पर बिरहुली ओवर ब्रिज आम नागरिकों को सौंपने का कार्य नहीं किया जाता है तो भारतीय जन मोर्चा पार्टी 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी । शहर की जनता लगातार डाबट रूट में न जाने कई तो गिर के किसी का टांग किसी का हाथ टूट चुका है रास्ते सही नहीं है लगभग 5 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर है। सतना शहर के सांसद विधायक उनकी उदासीनता ने लगातार समय पर समय बढ़ाया जा रहा है जिसे भारतीय जन मोर्चा पार्टी विरोध कर रही है भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि जिसने भी समय सीमा बताई थी और समय सीमा में कार्य करने के लिए टेंडर हुआ था तो दोनों अयोग्यता के कारण समय को लगातार बढ़ाने का काम हो रहा है। यदि ऐसे इंजीनियर को यह भी नहीं मालूम कि कितने समय में कार्य पूरा होगा किसी बिसम स्थितियों को छोड़कर लेकिन देखने में आया है कि ऐसे आयोग्ग इंजीनियरों के कारण ही समय पर समय लगातार बढ़ता चला जाता है और भ्रष्टाचार अपने आप होता चला जाता है जो लागत 300 की होती है वह बढ़ते बढ़ते 3000 तक भी पहुंच जाती है जो आम जनमानस की जेब से लूटने जैसा है। समय पर कार्य न करने वाले ठेकेदार का पैसा काटकर उसको दण्ड की जगह समय इंटेंशन के नाम पर लगातार प्रमोशन करने का काम हो रहा है।आम जनमानस के टैक्स के पैसे को लूटते हुए देखता रह जाता है। सांसद और विधायक भारतीय जन मोर्चा पार्टी का होता तो एक वर्ष पूर्व काम पूरा हो जाता है।
    1
    भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 31 अगस्त तक पूरा न होने पर रेल रोको आंदोलन का हुआ आगाज 
 सतना 
भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना रेल प्रबंधक के यहां जाकर 31 अगस्त तक कर को पूर्ण करने पर बिरहुली ओवर ब्रिज आम नागरिकों को सौंपने का कार्य नहीं किया जाता है तो भारतीय जन मोर्चा पार्टी 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी ।  शहर की जनता लगातार डाबट रूट में न जाने कई तो गिर के किसी का टांग किसी का हाथ टूट चुका है रास्ते सही नहीं है लगभग 5 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर है।
 सतना शहर के सांसद विधायक उनकी उदासीनता ने लगातार समय पर समय बढ़ाया जा रहा है जिसे भारतीय जन मोर्चा पार्टी विरोध कर रही है भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है कि जिसने भी समय सीमा बताई थी और समय सीमा में कार्य करने के लिए टेंडर हुआ था तो दोनों अयोग्यता के कारण समय को लगातार बढ़ाने का काम हो रहा है। यदि ऐसे इंजीनियर  को यह भी नहीं मालूम कि कितने समय में कार्य पूरा होगा किसी बिसम  स्थितियों को छोड़कर लेकिन देखने में आया है कि ऐसे आयोग्ग इंजीनियरों के कारण ही समय पर समय लगातार बढ़ता चला जाता है और भ्रष्टाचार अपने आप होता चला जाता है जो लागत 300 की होती है वह बढ़ते बढ़ते 3000 तक भी पहुंच जाती है जो आम जनमानस की जेब से लूटने जैसा है।
 समय पर कार्य न करने वाले ठेकेदार का पैसा काटकर उसको दण्ड की जगह समय इंटेंशन के नाम पर लगातार प्रमोशन करने का काम  हो रहा है।आम जनमानस के टैक्स के पैसे को लूटते हुए देखता रह जाता है।
सांसद और विधायक  भारतीय जन मोर्चा पार्टी का होता तो एक वर्ष पूर्व काम पूरा हो जाता है।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी शासन के खिलाफ लामबंद हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। पटवारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, समयमान वेतनमान का लाभ, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा का नियमित आयोजन, जॉब प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल किया जाना, लंबित वित्तीय भुगतानों का तत्काल निराकरण तथा पदाधिकारियों के नियमविरुद्ध स्थानांतरण पर रोक शामिल हैं। आंदोलनरत पटवारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकांश राजस्व एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पटवारियों पर होती है। उनका कहना है कि कलेक्टर के अधीन 56 विभागों का कार्य संचालित होता है, जिनमें से अनेक विभागों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का दायित्व पटवारी निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पटवारी संघ ने भर्ती और पदोन्नति व्यवस्था को लेकर भी असंतोष जताया। उनका कहना है कि कलेक्टर पद तक पहुंचने वाले अधिकारियों को सेवा के दौरान कई पदोन्नतियां मिलती हैं, जबकि पटवारी भर्ती के लिए स्नातक के साथ सीपीसीटी और कंप्यूटर योग्यता जैसी अतिरिक्त पात्रताएं आवश्यक होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी पूरी सेवा एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ का आरोप है कि राजस्व विभाग में चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पदोन्नति की व्यवस्था है, लेकिन पटवारी संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है। पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के लगभग 25 हजार पटवारी अपनी-अपनी जरीब (माप की चेन) लेकर भोपाल में प्रदर्शन करते हुए अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे
    1
    सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है।
सतना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी शासन के खिलाफ लामबंद हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
पटवारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, समयमान वेतनमान का लाभ, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा का नियमित आयोजन, जॉब प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल किया जाना, लंबित वित्तीय भुगतानों का तत्काल निराकरण तथा पदाधिकारियों के नियमविरुद्ध स्थानांतरण पर रोक शामिल हैं।
आंदोलनरत पटवारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकांश राजस्व एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पटवारियों पर होती है। उनका कहना है कि कलेक्टर के अधीन 56 विभागों का कार्य संचालित होता है, जिनमें से अनेक विभागों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का दायित्व पटवारी निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
पटवारी संघ ने भर्ती और पदोन्नति व्यवस्था को लेकर भी असंतोष जताया। उनका कहना है कि कलेक्टर पद तक पहुंचने वाले अधिकारियों को सेवा के दौरान कई पदोन्नतियां मिलती हैं, जबकि पटवारी भर्ती के लिए स्नातक के साथ सीपीसीटी और कंप्यूटर योग्यता जैसी अतिरिक्त पात्रताएं आवश्यक होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी पूरी सेवा एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ का आरोप है कि राजस्व विभाग में चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पदोन्नति की व्यवस्था है, लेकिन पटवारी संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है।
पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के लगभग 25 हजार पटवारी अपनी-अपनी जरीब (माप की चेन) लेकर भोपाल में प्रदर्शन करते हुए अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे
    user_Shivam Gupta
    Shivam Gupta
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी! स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!
    2
    स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!
स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    13 min ago
  • जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा *विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश* चित्रकूट, 07 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय, चित्रकूट में मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृक्षारोपण अभियान, निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं वीबी-जी रामजी योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक गौशालाओं में योजना के अंतर्गत अनुमन्यतानुसार भूमि सुधार, वृक्षारोपण, अतिरिक्त पशुशेड, जलभराव वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए जाएं, जिससे गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में ऐसे कम से कम एक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हों तथा आवासों का निर्माण क्लस्टर के रूप में कराया जा सके। इस क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर तथा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर्स के संतृप्तीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार (Concertina Wire) लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष जो भी अन्य कार्य अभी असंतृप्त हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण कराते हुए विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त किया जाए। जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के पौधारोपण हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधों का उठान एवं निर्धारित तिथि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा। निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का अनिवार्य रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अन्ना गोवंश सड़कों अथवा किसानों की निजी भूमि पर नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का प्राथमिकता पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मिट्टी, बजरी, खड़ंजा आदि का उपयोग कर गौशालाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही गौशालाओं के कायाकल्प से संबंधित अनुमन्य कार्य वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।
    1
    जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा 
*विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
चित्रकूट, 07 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय, चित्रकूट में मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृक्षारोपण अभियान, निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं वीबी-जी रामजी योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक गौशालाओं में योजना के अंतर्गत अनुमन्यतानुसार भूमि सुधार, वृक्षारोपण, अतिरिक्त पशुशेड, जलभराव वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए जाएं, जिससे गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में ऐसे कम से कम एक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हों तथा आवासों का निर्माण क्लस्टर के रूप में कराया जा सके। इस क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर तथा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है।
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर्स के संतृप्तीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार (Concertina Wire) लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष जो भी अन्य कार्य अभी असंतृप्त हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण कराते हुए विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त किया जाए। जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के पौधारोपण हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधों का उठान एवं निर्धारित तिथि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा।
निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए
गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का अनिवार्य रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अन्ना गोवंश सड़कों अथवा किसानों की निजी भूमि पर नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का प्राथमिकता पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मिट्टी, बजरी, खड़ंजा आदि का उपयोग कर गौशालाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही गौशालाओं के कायाकल्प से संबंधित अनुमन्य कार्य वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।
    user_RATAN PATEL
    RATAN PATEL
    Local News Reporter करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है
    1
    चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज।          मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है
चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज।          मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली रेल्वे ओवरब्रिज 31 अगस्त 2026 तक चालू ना होने पर 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का आगाज किया जाएगा जिसकी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी और जिला प्रशासन की होगी आम जनमानस लगातार परेशान होने के बावजूद भी रोड का निर्माण पूर्ण होना कहीं ना कहीं सेवा में कमी है सतना सांसद रेलवे के सदस्य होने के बावजूद भी समय पर पूरा ना होना कहीं ना कहीं अयोग्यता की ओर इशारा कर रहा है क्या देश में अयोग्यता और भ्रष्टाचार देश की व्यवस्थाओं को खा जाएगा भारतीय जन मोर्चा पार्टी की सत्ता मै होती या सांसद होते तो निश्चित यह कार्ड डेढ़ साल पूर्व ही चालू हो गया होता इसमें मुख्य रूप से नितिन मिश्रा संजीव शर्मा भूपेंद्र सिंह परिहार विष्णु सोनी दिलीप बुनकर संदीप गर्ग अनूप श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने जाकर रेलवे एरिया मैनेजर को सोपा ज्ञापन
    1
    भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरहुली  रेल्वे ओवरब्रिज 31 अगस्त  2026 तक चालू ना होने पर 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का आगाज किया जाएगा जिसकी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी और जिला प्रशासन की होगी आम जनमानस लगातार परेशान होने के बावजूद भी रोड का निर्माण पूर्ण होना कहीं ना कहीं सेवा में कमी है सतना सांसद रेलवे के सदस्य होने के बावजूद भी  समय पर पूरा ना होना कहीं ना कहीं अयोग्यता की ओर  इशारा कर रहा है क्या देश में अयोग्यता और भ्रष्टाचार देश की व्यवस्थाओं को खा जाएगा भारतीय जन मोर्चा पार्टी की सत्ता मै होती या सांसद होते तो निश्चित यह कार्ड डेढ़ साल पूर्व ही चालू हो गया होता इसमें मुख्य रूप से नितिन मिश्रा संजीव शर्मा भूपेंद्र सिंह परिहार विष्णु सोनी दिलीप बुनकर संदीप गर्ग अनूप श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने जाकर रेलवे एरिया मैनेजर को सोपा ज्ञापन
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Pintu Dubey
    4
    Post by Pintu Dubey
    user_Pintu Dubey
    Pintu Dubey
    Nurse रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.