ताला तोड़कर चोरी, आभूषण व नकदी ले गए चोर जसवंतनगर। हाईवे स्थित मलाजनी चौराहे के निकट एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूल रूप से नगला भिखन निवासी विनय चंद्र पुत्र कृपाशंकर ने बताया कि उनके दो मकान हैं — एक गांव में तथा दूसरा मलाजनी चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित है। वह 8 फरवरी को परिवार सहित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे और मकान पर ताला लगा था। इसी बीच 11 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए दो सोने की हाय, चांदी के खड़ुआ, एक जोड़ी चांदी की पायल, 15 हजार रुपये नकद तथा करीब तीन हजार रुपये कीमत की दो साड़ियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
ताला तोड़कर चोरी, आभूषण व नकदी ले गए चोर जसवंतनगर। हाईवे स्थित मलाजनी चौराहे के निकट एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूल रूप से नगला भिखन निवासी विनय चंद्र पुत्र कृपाशंकर ने बताया कि उनके दो मकान हैं — एक गांव में तथा दूसरा मलाजनी चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित है। वह 8 फरवरी को परिवार सहित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे और मकान पर ताला लगा था। इसी बीच 11 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए दो सोने की हाय, चांदी के खड़ुआ, एक जोड़ी चांदी की पायल, 15 हजार रुपये नकद तथा करीब तीन हजार रुपये कीमत की दो साड़ियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
- जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम खंडिया में सड़क पार कर रहे 13 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामहंस (निवासी ग्राम बीरबलपुरा) को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।1
- इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी के मौके पर घर में रुके रिश्तेदारों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। शादी के चलते अधिकांश परिजन मैरिज हॉल में कार्यक्रम में शामिल थे, जबकि घर पर गृहस्वामी उमेश बाथम, उनके चचेरे भाई गुड्डू बाथम और साला पिंटू बाथम मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी रखी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। उमेश बाथम के बेटे सोनू बाथम के अनुसार, रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने घर से तेज झगड़े की सूचना दी। जब वह पहुंचे तो उनके पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। आरोप है कि साले पिंटू ने पत्थर की सिल से उमेश के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गुड्डू और पिंटू भी मारपीट में घायल हुए। तीनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया। इलाज के दौरान उमेश बाथम की मौत हो गई। घटना के बाद शादी का माहौल शोक में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- गर्मी पारा हाई1
- जनपद न्यायालय इटावा में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन #इटावा। जनपद न्यायालय इटावा परिसर में आम नागरिकों को न्यायिक सेवाएं सरल व सुलभ कराने के उद्देश्य से स्थापित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन #जिला_न्यायाधीश #रजत_सिंह_जैन द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने बताया कि ई-सेवा केंद्र के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाएं आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिक अपने वादों की स्थिति, अगली तिथि, आदेश की जानकारी, जमानत व जेल से संबंधित प्रकरणों की जानकारी, ई-फाइलिंग संबंधी सहायता सहित अन्य न्यायिक कार्यों की जानकारी इस केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ई-सेवा केंद्र का उद्देश्य न्यायालय और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिले और समय व धन की बचत हो सके। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश प्रथम अवधेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- Post by Kunal Pandey Kunal Pandey1
- सिरसागंज के अध्यापक नगर मे देर रात आरा मशीन के पास खड़े एक ऑटो में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो काफी हद तक जल चुका था। आरा मशीन स्वामी अथर्व प्रताप की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस फिलहाल ऑटो मालिक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि आग पास में ही खड़े दूसरे लोडर ऑटो तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।1
- *ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 14 फरवरी सायं 4 बजे से 15 फरवरी रात्रि 10 बजे तक समस्त भारी / बड़े वाहन (डम्पर, भारी माल वाहन जो रेत, गिट्टी या अन्य भारी सामाग्री से भरे हुए रहेंगे प्रतिबंधित* *भिंड 13 फरवरी 2026/* कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री किरोड़ीलाल मीना ने आदेश जारी कर कहा है कि 14 फरवरी 2026 एवं 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जावेगा, जिसमें कांवडिये एवं श्रद्धालु मुख्य मार्ग से होते हुये शिव मंदिरों पर पहुंचकर धर्म प्रेमियों द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों में कांवरे चढ़ाई जाकर मेले के आयोजन किये जावेंगे। जिनके मुख्य मार्गो पर पैदल गुजरने के दौरान पूर्व में वाहनों द्वारा दुर्घटनायें घटित हुई है। उक्त दुर्घटनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये उक्त अवधि में भारी वाहन (रेत- गिट्टी) को प्रतिबंधित तथा प्रतिवेदन में पुलिस अधीक्षक इटावा का उल्लेख किया है कि दिनांक 14 फरवरी 2026 को सायः 04 बजे से दिनांक 15 फरवरी 2026 तक की अवधि के लिये थाना फूप से उदी की तरफ जाने वाले वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने एवं केवल हल्के वाहनों को रूट डायवर्सन हनमन्तपुरा थाना सहसों इटावा के मार्ग से कराये जाने का अनुरोध किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भिंड ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड के प्रतिवेदन के आधार पर मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड नगर में एवं भिण्ड नगर से इटावा जिले की सीमा तक ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 719 पर समस्त भारी / बड़े वाहन (डम्पर, भारी माल वाहन जो रेत, गिट्टी या अन्य भारी सामाग्री से भरे हुए होते है) के आवागमन को 14 फरवरी 2026 को सायं 04 बजे से 15 फरवरी 2026 को रात्रि 10 बजे तक के लिये प्रतिबंधित किया जाता है1
- जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा निवासी संजीव उर्फ संजू को दबंगों द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह छिमारा मार्ग स्थित एक मैरिज होम में मजदूरी कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई व मदद की गुहार लगाई है।1