पांचना से छोड़ा पानी कटकड की गम्भीर नदी पहुंचा। हिंडौन सिटी (ग्रामीण) । कटकड़। श्री महावीर जी के वार्षिक मेले को लेकर जल संसाधन विभाग ने शनिवार शाम को पांचना बांध के दो गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी की। जल संसाधन विभाग के अंभियता भवानी सिंह ने बताया कि प्रारभिक चरण में 250 क्यूसेक पानी की निकासी की जाएगी। इसके बाद रविवार शाम को हिंडौन क्षेत्र के कटकड़ की गंभीर नदी में पानी पहुंचने से सूखी नदी में हिलोरे नजर आने लगी है। गंभीर नदी सालभर सूखी रहती है, केवल पांचना बांध से पानी छोड़ने पर ही गंभीर नदी में पानी की आवक होती है। करौली के पांचना बांध से जुड़ी गंभीर नदी भरतपुर के केवलादेव बर्ड सेंचुरी तक जाती है। इस नदी के दोनों तरफ 360 गांव बसे हुए हैं। नदी में पानी आने से जलस्तर बढ़ेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारी पांचना बांध के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। जिला कलेक्टर ने हिंडौनसिटी, टोडाभीम तथा गंगापुरसिटी से जुड़े गंभीर नदी से लगी पंचायतों को पांचना बांध में छोड़े गए पानी से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

- Post by मनोज तिवाड़ी1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- ब्रेकिंग न्यूज... हिंडौन में फिर दिखाई दी पैंथर की हलचल ... जाट की सराय बस्ती में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया पैंथर... सूचना पर वन कर्मी लोकेश बेनीवाल और अर्जुन सिंह पहुंचे मौके पर... वन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जूटे पैंथर की तलाश में......1
- श्री महावीर जी। कस्बा स्थित मा चम्पा लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री महावीर जी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की, सात वक्ताओं ने सात विषय पर प्रकाश डाला, सोशल मीडिया विषय पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने , केंद्रीय में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं विशेषज्ञ पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव साथ ही पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने साथ ही पार्टी की कार्य पद्धति पर पूर्व विधायक रमेश मीणा ने , भाजपा का इतिहास व विकास पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धर्मा डागुर ने, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता ने , बूथ प्रबंधन टिफिन बैठक पर विभांशु मोदी ने प्रकाश डाला। साथ ही सभी सत्रों में एक-एक विषय पर कार्यकर्ताओं ने सत्र की अध्यक्षता की, इस दौरान मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह युवराज बोहरा, रमेश प्रेमी, सुरेश लक्षकर मंडल उपाध्यक्ष वैद्य विजय कृष्ण शर्मा , मुंशी गुर्जर,रूप सिंह,मंत्री कमल जांगिड़, अजय योगी पीपलहेड़ा आशीष चौधरी जगदीश जांगिड़ वीरेंद्र प्रजापत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोली गोयल पूजा जाटव अभिलाषा शर्मा अनिता कुमारी, पारुल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने कलेक्ट्रेट में परिवादियों की समस्याओं को सुना। सोमवार दोपहर 3:00 बजे एसपी लोकेश सोनवाल ने लोगों द्वारा सौंप गए परिवाद को सुना और सुनकर थाना अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी लोकेश सोनवाल ने थाना अधिकारी को निर्देश दिए की पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत कार्रवाई की जाए जिससे परिवार को राहत मिल सके इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by Raj nagar2
- राम नवमी पर करौली में शोभा यात्रा का सकल हिन्दू समाज शोभा यात्रा आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने की प्रेस वार्ता,26 मार्च 2026 को माथुर स्टेडियम से दोपहर 2 बजे शुरू होगी एवं समापन पुरानी कलेक्ट्री चौराहा पर होगा। यात्रा आयोजन के लिए निर्धारित समिति बनाई गई है, जिसमें मार्ग दर्शक मंडल देवीसिंह राजपूत बदनपुरा ,केशर सिंह नरूका,विपिन कुमार शर्मा, रामखिलाड़ी मीना संयोजक ,सह संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता भोजन शाला, चौरसिंह राजपूत, शेरसिंह बैंसला अध्यक्ष,राजेंद्र व्यास उपाध्यक्ष , हेमराज प्रजापत ,तेजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष ,आशीष कांत कौशिक सचिव, ,राजेंद्र दीवान कोषाध्यक्ष ,यात्रा शिव कुमार सह कोषाध्यक्ष , गंगाराम प्रजापत प्रचार प्रमुख ,जयंत शर्मा सह प्रचार प्रमुख , सदस्य नरेश वैद्य ,जितेंद्र पिचानौत , श्याम शर्मा ,घनश्याम ,रघुनाथ सिंह, निर्मल शर्मा, गजेंद्र एडवोकेट,छीतर लाल प्रजापत,केदार जाटव,धर्म मीना,संजय पाल,राधेश्याम आदि को सम्मलित किया गया है,रूट चार्ट - यात्रा प्रारंभ -त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम , हिंडौन गेट,फूटा कोट, हटबाड़ा, हटबाड़ा बाजार,गणेश गेट चौराहा, भूडारा बाजार,बजीरपुर गेट , रामद्वारा,पुरानी कलेक्ट्री चौराहा समापन,होगा,यात्रा में 15 घोड़े ,9 सजीव झांकियां,डीजे की धुन पर अनुमानित संख्या 5000 महिला पुरुष शोभा यात्रा में शामिल होगे,प्रकाश होटल करौली में आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक रामखिलाडी मीना,अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला,देवीसिंह बदनपुरा,विपिन शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी ।4
- Post by मनोज तिवाड़ी5