श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा आयोजित भव्य गीता पाठ और भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु -दक्षिणी कृष्णापुरी मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा भव्य गीता पाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया मुजफ्फरनगर , संवाददाता । महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक गीतापाठ की श्रृंखला मे 05 बजे से दक्षिणी कृष्णापुरी मे होतीलाल शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे धर्म प्रेमी जनो ने भाग लिय। जिसमे सर्वप्रथम विधिवत पूजन तथा दीप प्रज्वलन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति , मूलमंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय,भगवत स्तुति गीता मन्त्र, गीता जी के बारहवें अध्याय ( भक्तियोग) का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह द्वारा नियमित गीतापाठ के लाभ बताये कि *गीताजी का पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा मे ले जाने मे सहायक होता।* तत्पश्चात भजनभाव मे विमल प्रताप, पंडित राजेश पांडेय,दिपाली, भावना तथा प्रसिद्ध भजन गायक राजेश वर्मा के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए झूम उठे। नगर मे गीतापाठ करके *घर -घर गीता, हर घर गीता* का जो समाज कल्याण का जो प्रयास किया जा रहा है उसके लिए *गीतापाठ परिवार के सदस्यो को शर्माजी द्वारा दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया* । तथा शर्मा जी द्वारा मातृ देवो भव,पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव,अतिथि देवो भव पर विस्तार से चर्चा की।तत्पश्चात विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, राजेश पांडेय द्वारा आरती कराकर तथा शर्मा परिवार द्वारा नवरात्र का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, मीनाक्षी , विपिन गुप्ता, महेंद्र सिंह, पण्डित राजेश पांडेय,विमल प्रताप सिंह, त्रिलोकचंद सिंघल, महेंद्रदत्त, दिपाली वत्स, मोहन लाल, शुभम वत्स, ईश्वर चंद, भावना, अनिल, अशोक कुमार गुप्ता, सोनिया सिंह, बालकराम शर्मा, अमरीश पालीवाल, उर्मिला संजीव वर्मा,होतीलाल शर्मा,राजेश वर्मा, हरिरटन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा आयोजित भव्य गीता पाठ और भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु -दक्षिणी कृष्णापुरी मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा भव्य गीता पाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया मुजफ्फरनगर , संवाददाता । महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक गीतापाठ की श्रृंखला मे 05 बजे से दक्षिणी कृष्णापुरी मे होतीलाल शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे धर्म प्रेमी जनो ने भाग लिय। जिसमे सर्वप्रथम विधिवत पूजन तथा दीप प्रज्वलन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति , मूलमंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय,भगवत स्तुति गीता मन्त्र, गीता जी के बारहवें अध्याय ( भक्तियोग) का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। गीतापाठ
परिवार के रामबीर सिंह द्वारा नियमित गीतापाठ के लाभ बताये कि *गीताजी का पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा मे ले जाने मे सहायक होता।* तत्पश्चात भजनभाव मे विमल प्रताप, पंडित राजेश पांडेय,दिपाली, भावना तथा प्रसिद्ध भजन गायक राजेश वर्मा के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए झूम उठे। नगर मे गीतापाठ करके *घर -घर गीता, हर घर गीता* का जो समाज कल्याण का जो प्रयास किया जा रहा है उसके लिए *गीतापाठ परिवार के सदस्यो को शर्माजी द्वारा दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया* । तथा शर्मा जी द्वारा मातृ देवो भव,पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव,अतिथि देवो भव पर विस्तार से चर्चा की।तत्पश्चात विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, राजेश पांडेय द्वारा आरती कराकर तथा शर्मा परिवार द्वारा नवरात्र का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, मीनाक्षी , विपिन गुप्ता, महेंद्र सिंह, पण्डित राजेश पांडेय,विमल प्रताप सिंह, त्रिलोकचंद सिंघल, महेंद्रदत्त, दिपाली वत्स, मोहन लाल, शुभम वत्स, ईश्वर चंद, भावना, अनिल, अशोक कुमार गुप्ता, सोनिया सिंह, बालकराम शर्मा, अमरीश पालीवाल, उर्मिला संजीव वर्मा,होतीलाल शर्मा,राजेश वर्मा, हरिरटन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
- मुजफ्फरनगर में शत्रु संपत्ति पर कब्जे का आरोप प्रशासन से की हिंदू संघर्ष समिति ने कार्यवाही की मांग हिंदू संगठन के वरिष्ठ नेताअरुण प्रताप सिंह ने कहां जल्द से जल्द होनी चाहिए करवाई1
- पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास का भाव किया सुदृढ़"*1
- नवरात्र पर्व एवं मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र सिविल लाइन एवं नई मण्डी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दुर्गा मंदिरों एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर वहां उपस्थित महिलाओं बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद को उपलब्ध कराई गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें भी शामिल रहीं, जिनके माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है।2
- लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।1
- लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।1
- बड़गाम से इंसानियत की मिसाल, ईरान के लिए खुलकर आए लोग आगे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में लोग ईरान की मदद के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों ने अपने सोने-चांदी के जेवर और बर्तन तक दान कर दिए। इतना ही नहीं, कई लोग अपनी एक महीने की तनख्वाह भी सहायता के रूप में दे रहे हैं। यह पहल इंसानियत और भाईचारे की एक बड़ी मिसाल के रूप में देखी जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।1
- मुज़फ्फरनगर। विकास खंड बघरा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर पर मेन बस स्टैंड पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 23 मार्च को आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान “एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियां बचा सकता है” और “रक्तदान महादान” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एस.एस.डी. सेवा ट्रस्ट बघरा एवं अमूल्य जीवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा दान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने सभी रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह रक्तदान शिविर क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।1
- जनपद मुजफ्फरनगर भोपा रोड प्लाजा होटल में परशुराम यात्रा को लेकर की गई अहम बैठक1
- जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, महिला सुरक्षा व त्वरित पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुई 05 नई मोटरसाइकिलों (होंडा सीबी 350) का विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया गया।मोटरसाइकिलों की विशेष पुलिस उपयोगी खूबियां इस प्रकार रहेंगी इन मोटरसाइकिलों में उच्च क्षमता वाला इंजन है, जिससे त्वरित गश्त एवं आपात स्थिति में तेजी से पहुंच संभव है। वाहन में विशेष पुलिस सायरन एवं फ्लैशर लाइट लगाई गई हैं, जिससे यातायात में प्राथमिकता प्राप्त होती है। वायरलेस सेट/कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा, जिससे कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बना रहेगा रात्रि गश्त हेतु बेहतर हेडलाइट एवं विजिबिलिटी सिस्टम। पुलिस उपयोग हेतु विशेष स्टोरेज बॉक्स, जिसमें आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जा सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से इन मोटरसाइकिलों का उपयोग महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भी किया जाएगा।1