logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद संत कबीर नगर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जारी किए दिशा-निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026, नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जनपद के नागरिकों की सहायता एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल में हुई आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जनपद संत कबीर नगर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का टोल फ्री नम्बर 1070, 1077 और टेलीफोन नम्बर 05547-297227 है। इसके अतिरिक्त जिला आपदा विशेषज्ञ का मोबाइल नंबर 9598666578, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद का मोबाइल नंबर 9454415925, उप जिलाधिकारी मेंहदावल का मोबाइल नंबर 9454415926 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा का मोबाइल नंबर 9454415927 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता जिसमें ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील, जनपद संत कबीर नगर का उल्लेख हो, अवश्य बताएं। साथ ही नेपाल में अंतिम लोकेशन कि व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, इसकी जानकारी दें। संपर्क विवरण में लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण भी साझा करें। इसके साथ ही सूचना दाता की जानकारी में सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करें। जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से संबंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें और अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग के तहत नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स जैसे व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।

1 hr ago
user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • DDU University में बर्खास्तगी पर डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का बड़ा आरोप | जाली शासनादेश से Termination?
    1
    DDU University में बर्खास्तगी पर डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का बड़ा आरोप | जाली शासनादेश से Termination?
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?
    1
    मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? 
मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ? #चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा
    1
    गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम
BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल
किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ?

#चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर
    1
    पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था
गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। कौड़ीराम- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर। अब सब कुछ करने की छूट। स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।
    1
    *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी*
सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज।
कौड़ीराम-
*पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी*
सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज।
पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर।
अब सब कुछ करने की छूट।
स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोटेकोशी नदी को नारायणी-गंडक नदी की सहायक नदी बताया जा रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए देवदह और वाल्मीकि बैराज पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और PAC की टीमें भेज दी गई हैं, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बैराजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।
    1
    नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट
महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोटेकोशी नदी को नारायणी-गंडक नदी की सहायक नदी बताया जा रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।
महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए देवदह और वाल्मीकि बैराज पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है।
डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और PAC की टीमें भेज दी गई हैं, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बैराजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।
    user_G News Journalist Vikas Sharma
    G News Journalist Vikas Sharma
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    1
    नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा
नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो।
#NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश। प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु। तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल। आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश? कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान। स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल। बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?
    1
    बांसगांव-  कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा
कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल।
बांसगांव-  कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा
कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल।
सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश।
प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु।
तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल।
आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश?
कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान।
स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल।
बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां
अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.