फफूद रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक घायल औरैया। गुरुवार की शाम बाजार से अपने गांव लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र हाकिम सिंह बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। घायल गौरव को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
फफूद रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक घायल औरैया। गुरुवार की शाम बाजार से अपने गांव लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र हाकिम सिंह बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। घायल गौरव को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
- औरैया में भाजपा की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर भारतीय जनता पार्टी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत औरैया जिले में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। इस विशाल यात्रा की शुरुआत औरैया के शहीद पार्क से हुई, जहां मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर 'गुरु जी' एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भारत माता की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में आगे बढ़ी यह विशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार और तहसील तिराहा होते हुए भारतीय विद्यालय में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उमड़ा भारी जनसैलाब लगातार 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान करता रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन-जन की राष्ट्रभक्ति का एक अटूट संकल्प बन गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे जाति और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, रिया शाक्य, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडे, अनूप गुप्ता, अखिलेश चक, राघव मिश्रा, स्वदेश पोरवाल, आदर्श ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रीराम मिश्रा, सुनील बाल्मीकि, श्याम जी अवस्थी, राम जी तिवारी सहित हजारों की संख्या में राष्ट्र प्रेमी और कार्यकर्ता शामिल हुए।4
- गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे ब्लॉक अमौली से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपीलकर्ता सुशीला सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, माताओं-बहनों, युवाओं और विशेष रूप से किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 🇮🇳 आइए, हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएं। स्थान: ब्लॉक अमौली तारीख: 13 अगस्त समय: दोपहर 3:00 बजे आयोजन: तिरंगा यात्रा1
- *तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में छै वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि* औरैया।* अगस्त क्रांति में 12 अगस्त 1942 को औरैया तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में शहीद हुए औरैया के छह शहीदों को आज समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर शहीद स्मारक समिति औरैया के तत्वावधान श्रीसंकट मोचन धर्मशाला से प्रातः 10 बजे जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों व नगर गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस 1942 के घटनास्थल तहसील भवन पर पहुंचा जहां शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जुलूस तहसील से शहीद पार्क पहुंचा जहां भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व काकोरी कांड व मैनपुरी षड़यंत्र के के नायक महान क्रांतिकारी भारतवीर मुकुन्दीलाल गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर ब्रम्हानंद ने कहा कि अगणित बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है।आजादी की लड़ाई लड़ रहे भारत के महान सपूतों ने निस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व देश पर निछावर कर दिया व बदले में कुछ भी नहीं चाहा। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा आजाद भारत में कोई भी पद न स्वीकारने का जिक्र किया। उपजिलाधिकारी ने महान सेनानी कृष्ण बलदेव शर्मा की पुत्रवधू को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास स्वीकृत कराने व शहीद सुल्तान खां के दिल्ली से आये पौत्र को आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन भी दिया। सभा की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आजादी के आन्दोलन में शहीद हुए औरैया के शहीदों समेत देशभर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी से देश की एकता,अखंडता व स्वतन्त्रता को बनायें रखने व शहीदों के सपनों का भारत निर्माण मिलकर करने की अपील की। .समारोह को भारत विकास परिषद के प्रांतीय मंत्री डा रमेश शुक्ला, शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष पूर्व सभासद बृजकिशोर पांडे, पदाधिकारी आनन्द कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र दुबे एड,आबिद अख्तर, स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित संघ जिलाध्यक्ष राजेश यादव,पूर्व सभासद रामू पेंटर, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य आदि ने संबोधित कर औरैया के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 12 अगस्त 1942 के शहीदों मंगली प्रसाद, भूरेलाल, बाबूराम, सुल्तान खां, दर्शन लाल, कल्याण चन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का संचालन समिति के प्रवीण गुप्त ने किया। इस अवसर पर स्वतन्त्रता सेनानी व शहीदों के परिवारीजनों को शाल चढ़ाकर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व प्रातः शहीद स्मारक समिति पदाधिकारी गणों ने नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस,पं गेंदालाल दीक्षित,छुन्नूलाल सक्सेना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में तिलक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के अलावा तिलक इंटर कालेज, सरस्वती विद्यामंदिर के छात्र- छात्राओं के साथ अनिल सेंगर, शिवकिशोर त्रिपाठी,दिलीप गुप्ता, गिरीश सिकरवार, प्रेमशंकर अवस्थी, सौमेद्र दुबे एडवोकेट , प्रेमचन्द्र गुप्ता,कृष्ण चन्द्र गोयल, राम आसरे गुप्ता संदीप चक, सभासद राजेन्द्र बाजपेयी, छैया त्रिपाठी, विवेक पोरवाल कुल्लन नेता,अनवार, विनोद यादव कल्लू, ओमित कुमार विक्की, राशिद, सागर पोरवाल, अशोक त्रिवेदी, शेखर गुप्ता, अरविंद बाजपेयी, मृत्यंजय वर्मा लाली, संपादक राधेश्याम शुक्ला, पत्रकार चंद्र शेखर अग्निहोत्री,अनिल राजपूत, हरीओम तिवारी, जितेन्द्र यादव,अयाज अहमद अयाज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।1
- अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली औरैया। एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार भोर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि 30/31 जुलाई की रात अजीतमल क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में इस्लाम नगर निवासी वारिक हुसैन उर्फ राजा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार भोर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने भीखेपुर-जुआ मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के अनुसार बाइक गिरने के बाद आरोपी ने खुद को संभालते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली पुलिस वाहन में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस,चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। अजीतमल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली औरैया। एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार भोर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि 30/31 जुलाई की रात अजीतमल क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में इस्लाम नगर निवासी वारिक हुसैन उर्फ राजा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार भोर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने भीखेपुर-जुआ मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के अनुसार बाइक गिरने के बाद आरोपी ने खुद को संभालते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली पुलिस वाहन में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस,चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।4
- औरैया पुलिस ने निकाली भव्य 'तिरंगा रैली' हर घर तिरंगा अभियान को दिया बढ़ावा देशव्यापी "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कोतवाली परिसर से किया गया। इस मार्च में महिला और पुरुष आरक्षियों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली नगर के प्रमुख चौराहों जैसे जेसी चौराहा और सुभाष चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और यह अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने का एक संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए *ब्रेकिंग न्यूज़* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक- 12.08.2026 की रात्रि में थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रांतर्गत भीखेपुर- जुआ मार्ग पर चेकिंग के दौरान थाना अजीतमल से गौकसी के अभियोग में वाछिंत चल रहे 25000 /- रू के इनामिया अभियुक्त को भीखेपुर – जुआ मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अजीतमल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* 👇🏻1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं। गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय ऑटो चालक पंकज समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर सिकंदरा-झींझक मार्ग का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।1