logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं। गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय ऑटो चालक पंकज समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर सिकंदरा-झींझक मार्ग का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।

1 hr ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं। गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय ऑटो चालक पंकज समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर सिकंदरा-झींझक मार्ग का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लौवा विद्यालय की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गांव, बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश लौवा विद्यालय की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गांव, बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को साकार करते हुए ब्लॉक क्षेत्र के संविलयन विद्यालय लौवा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जोश के साथ गांव की प्रमुख गलियों में यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में लहराते तिरंगे और बच्चों के जोशीले नारों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए बच्चों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार करीब 1 बजे कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान और सेवा का भाव भी विकसित करना है। विद्यालय द्वारा आयोजित यह भव्य तिरंगा यात्रा न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में सफल रही।
    1
    लौवा विद्यालय की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गांव, बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

लौवा विद्यालय की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गांव, बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को साकार करते हुए ब्लॉक क्षेत्र के संविलयन विद्यालय लौवा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जोश के साथ गांव की प्रमुख गलियों में यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में लहराते तिरंगे और बच्चों के जोशीले नारों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए बच्चों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।
प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार करीब 1 बजे कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान और सेवा का भाव भी विकसित करना है।
विद्यालय द्वारा आयोजित यह भव्य तिरंगा यात्रा न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में सफल रही।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
    2
    कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर 
कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    3
    राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान

बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान
बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया। तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। इस तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा → होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
    2
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की  तिरंगा रैली
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा  हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया।  तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई।
इस  तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा →  होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ।
रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।
    1
    औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित
न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है।
कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं। गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय ऑटो चालक पंकज समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर सिकंदरा-झींझक मार्ग का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।
    1
    सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं।
गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय ऑटो चालक पंकज समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर सिकंदरा-झींझक मार्ग का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.