हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया। तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। इस तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा → होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया। तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। इस तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा → होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान नगरवासियों
में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया। तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। इस तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा → होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।2
- औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।1
- गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।2
- gaon mein Gali ki samasya hamara jila Auraiya ki jagirpur gaon mein Gali ki samasya itni kharab Hai ki barish mein nikal nahin paate hain hamare bade bujurg ki pair Tut Gaya kamar Tut gai aur yahan ka Pradhan to katai sunai nahin kar raha hai kyunki vote lene ke time per bahut jaldi a jata hai aur koi action nahin leta hai Kai bar uske pass Gai Pradhan Ji banva do lekin uske andar hota mere under mein nahin Hai sare kam mein अच्छी-अच्छी Gali banva Li usne1
- एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका औरैया जिले की तहसील बिधूना स्थित भगत सिंह चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह विरोध झारखंड में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के प्रयोग के विरुद्ध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस मौके पर विभाग संयोजक आयुष शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य राजशेखर शुक्ला, नगर सहमंत्री आदित्य राजावत, नगर सहमंत्री अमन सक्सेना सहित देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, सान्तनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- फफूद रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक घायल औरैया। गुरुवार की शाम बाजार से अपने गांव लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र हाकिम सिंह बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। घायल गौरव को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।1
- बेहोशी की हालत में नाले में गिरा युवक, अस्पताल में कराया गया भर्ती औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोहल्ला निवासी हजरत अली (पुत्र दफेदार) ब्लॉक गेट के पास अचानक बेहोश होकर नाले में गिर गए। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए उन्हें नाले से बाहर निकाला और मामले की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी।1