logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।

1 hr ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फफूद रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक घायल औरैया। गुरुवार की शाम बाजार से अपने गांव लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र हाकिम सिंह बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। घायल गौरव को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
    1
    फफूद रोड पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक घायल
औरैया। गुरुवार की शाम बाजार से अपने गांव लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र हाकिम सिंह बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गौरव सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। घायल गौरव को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की तिरंगा रैली पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया। तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। इस तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा → होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
    2
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस की  तिरंगा रैली
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा  हर घर तिरंगा रैली का प्रारम्भ कोतवाली औरैया से किया गया।  तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई।
इस  तिरंगा रैली में महिला आरक्षियों एवं पुरुष आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा रैली का निर्धारित मार्ग कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसीजचौराहा → सुभाष चौराहा →  होते हुए पुलिस लाइन्स औरैया पहुंचकर समाप्त हुआ।
रैली के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक औरैया* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।
    1
    औरैया में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

उमरैन गांव में 1.1370 हेक्टेयर भूमि कुर्क, बोर्ड स्थापित
न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) बिधूना के आदेश के अनुपालन में आज थाना ऐरवाकटरा पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त मौजूदगी में ग्राम उमरैन में एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह कार्रवाई वाद संख्या 11137/2025 (रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता) के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 सहपठित धारा 165 के अंतर्गत पारित आदेश के तहत की गई। इसके तहत ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407 की कुल 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लाट को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया है।
कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व और पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क की गई भूमि पर आधिकारिक कुर्की सम्बन्धी नोटिस बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    2
    गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • gaon mein Gali ki samasya hamara jila Auraiya ki jagirpur gaon mein Gali ki samasya itni kharab Hai ki barish mein nikal nahin paate hain hamare bade bujurg ki pair Tut Gaya kamar Tut gai aur yahan ka Pradhan to katai sunai nahin kar raha hai kyunki vote lene ke time per bahut jaldi a jata hai aur koi action nahin leta hai Kai bar uske pass Gai Pradhan Ji banva do lekin uske andar hota mere under mein nahin Hai sare kam mein अच्छी-अच्छी Gali banva Li usne
    1
    gaon mein Gali ki samasya
hamara jila Auraiya ki jagirpur gaon mein Gali ki samasya itni kharab Hai ki barish mein nikal nahin paate hain hamare bade bujurg ki pair Tut Gaya kamar Tut gai aur yahan ka Pradhan to katai sunai nahin kar raha hai kyunki vote lene ke time per bahut jaldi a jata hai aur koi action nahin leta hai Kai bar uske pass Gai Pradhan Ji banva do lekin uske andar hota mere under mein nahin Hai sare kam mein अच्छी-अच्छी Gali banva Li usne
    user_Suneel sisodiya
    Suneel sisodiya
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका औरैया जिले की तहसील बिधूना स्थित भगत सिंह चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह विरोध झारखंड में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के प्रयोग के विरुद्ध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस मौके पर विभाग संयोजक आयुष शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य राजशेखर शुक्ला, नगर सहमंत्री आदित्य राजावत, नगर सहमंत्री अमन सक्सेना सहित देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, सान्तनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    1
    एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में
झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका 
औरैया जिले की तहसील बिधूना स्थित भगत सिंह चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह विरोध झारखंड में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के प्रयोग के विरुद्ध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर विभाग संयोजक आयुष शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य राजशेखर शुक्ला, नगर सहमंत्री आदित्य राजावत, नगर सहमंत्री अमन सक्सेना सहित देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, सान्तनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया में भाजपा की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर भारतीय जनता पार्टी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत औरैया जिले में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। इस विशाल यात्रा की शुरुआत औरैया के शहीद पार्क से हुई, जहां मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर 'गुरु जी' एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भारत माता की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में आगे बढ़ी यह विशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार और तहसील तिराहा होते हुए भारतीय विद्यालय में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उमड़ा भारी जनसैलाब लगातार 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान करता रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन-जन की राष्ट्रभक्ति का एक अटूट संकल्प बन गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे जाति और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, रिया शाक्य, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडे, अनूप गुप्ता, अखिलेश चक, राघव मिश्रा, स्वदेश पोरवाल, आदर्श ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रीराम मिश्रा, सुनील बाल्मीकि, श्याम जी अवस्थी, राम जी तिवारी सहित हजारों की संख्या में राष्ट्र प्रेमी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    4
    औरैया में भाजपा की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर
भारतीय जनता पार्टी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत औरैया जिले में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। इस विशाल यात्रा की शुरुआत औरैया के शहीद पार्क से हुई, जहां मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर 'गुरु जी' एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भारत माता की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया।
जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में आगे बढ़ी यह विशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार और तहसील तिराहा होते हुए भारतीय विद्यालय में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उमड़ा भारी जनसैलाब लगातार 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान करता रहा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन-जन की राष्ट्रभक्ति का एक अटूट संकल्प बन गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे जाति और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, रिया शाक्य, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडे, अनूप गुप्ता, अखिलेश चक, राघव मिश्रा, स्वदेश पोरवाल, आदर्श ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्रीराम मिश्रा, सुनील बाल्मीकि, श्याम जी अवस्थी, राम जी तिवारी सहित हजारों की संख्या में राष्ट्र प्रेमी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया,यमुना नदी में डूबे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सकुशल बचाया सदर कोतवाली क्षेत्र में हादसा, उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी के पास यमुना नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह रेस्क्यू टेंडर के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डूब रहे व्यक्ति को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस की PRV के साथ उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान देवेंद्र कश्यप पुत्र श्री बलराम कश्यप, निवासी ग्राम धरमपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते व्यक्ति की जान बच गई। मैं स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम जमकर की तारीफ
    1
    औरैया,यमुना नदी में डूबे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सकुशल बचाया
सदर कोतवाली क्षेत्र में हादसा, उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया
सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी के पास यमुना नदी में  एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह रेस्क्यू टेंडर के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डूब रहे व्यक्ति को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस की PRV के साथ उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
बचाए गए व्यक्ति की पहचान देवेंद्र कश्यप पुत्र श्री बलराम कश्यप, निवासी ग्राम धरमपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते व्यक्ति की जान बच गई।
मैं स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम जमकर की तारीफ
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.