सरयू नदी के भगहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी बहराइच। बेलामकन गांव के पास स्थित भगहर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक मारकंडे तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे पैर फिसलने से डूबने की संभावना बता रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सरयू नदी के भगहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी बहराइच। बेलामकन गांव के पास स्थित भगहर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पानी
में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक मारकंडे तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और
उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना
के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे पैर फिसलने से डूबने की संभावना बता रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज पुल के पास नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नकहा गांव निवासी राम धीरज पुत्र कैलाश तथा कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी सोनू अहमद पुत्र कमाल शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव और हनुमान यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- #WATCH | हैदराबाद: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ़ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला करने पर कहा, "अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता, तो कौन जिम्मेदार होता? प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इज़राइल ईरान पर हमला करने वाला है। अगर उन्होंने ऐसा किया था, तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था... अगर इज़राइल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इज़राइल ने हमें धोखा दिया है... उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है। इससे यह संदेश जाएगा कि भारत इज़राइल के साथ है, ईरान के साथ नहीं। इस हमले से भारत को क्या हासिल हो रहा है?"1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नानपारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।1
- देखिए भाई यह हमारे बहराइच सैलरगंज ईदगाह रोड की रोड है यहां रोड इतना खराब है कि आने-जाने में इतनी दिक्कत होती है मिट्टी वगैरह निकालने में भी दिक्कत है बात नहीं बच्चे स्कूल जाते हैं इतनी दिक्कतें होती हैं कि रिक्शा पलट जाता है बच्चे चोट हार जाते हैं दोनों हिंदू मुस्लिम दोनों काम की मिशन निकलती है मगर किसी को किसी को नहीं दिख रहा है कोई ध्यान नहीं दे रहा ना हमारे में लेकर सभासद ध्यान दे रहे हैं नया के अध्यक्ष ध्यान दे रहे हैं आप सभी से पुजारी से किस रोड को बनवाने में मेरी सहायता करें10
- बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर1
- बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे होली का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपस में मिठाई खिलाई, गले मिलकर बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कर्मचारियों ने प्रेम व एकता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में अवकाश पड़ने के कारण ब्लॉक मुख्यालय पर पहले ही होली का जश्न मनाया गया, ताकि सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मना सकें। इस दौरान देवेंद्र सिंह एडीओ (ISB), अजय शर्मा(बी एम एम), राम किशोर सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।2
- एक तरफ RSS, बजरंग दल वाले हिन्दू मुस्लिम नफरत का पाठ पढ़ाते है , वही दूसरी और एक स्कूल की टीचर बेहतरीन अंदाज में प्रार्थना करना सिखा रही है , " ये मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बढ़ी है , इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है ",1