logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसवंतनगर/बलरई: नहर में डूबा युवक लापता, तलाश जारी जसवंतनगर/बलरई। रेलवे में ठेका मजदूरी कर रहे 26 वर्षीय दीपक की भोगनीपुर नहर में डूबने से लापता होने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

1 hr ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जसवंतनगर/बलरई: नहर में डूबा युवक लापता, तलाश जारी जसवंतनगर/बलरई। रेलवे में ठेका मजदूरी कर रहे 26 वर्षीय दीपक की भोगनीपुर नहर में डूबने से लापता होने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर/बलरई: नहर में डूबा युवक लापता, तलाश जारी जसवंतनगर/बलरई। रेलवे में ठेका मजदूरी कर रहे 26 वर्षीय दीपक की भोगनीपुर नहर में डूबने से लापता होने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    जसवंतनगर/बलरई: नहर में डूबा युवक लापता, तलाश जारी
जसवंतनगर/बलरई। रेलवे में ठेका मजदूरी कर रहे 26 वर्षीय दीपक की भोगनीपुर नहर में डूबने से लापता होने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्मार्ट मीटर विवाद पर हरकत में बिजली विभाग, 22 स्थानों पर कैंप लगाकर होगा समाधान जसवंतनगर। नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने की घटना के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मामला और गंभीर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल तथा जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं—बढ़े हुए बिल, अनियमितता और तकनीकी खामियों—को अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बना रहा। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किए जाएंगे और जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जसवंतनगर नगर क्षेत्र में लागू की जाएगी। विभाग द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में कुल 22 कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। बिजली विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि घोषित कैंपों में उनकी समस्याओं का कितना प्रभावी समाधान हो पाता है।
    1
    स्मार्ट मीटर विवाद पर हरकत में बिजली विभाग, 22 स्थानों पर कैंप लगाकर होगा समाधान
जसवंतनगर। नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने की घटना के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मामला और गंभीर हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल तथा जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं—बढ़े हुए बिल, अनियमितता और तकनीकी खामियों—को अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बना रहा।
अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किए जाएंगे और जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जसवंतनगर नगर क्षेत्र में लागू की जाएगी। विभाग द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में कुल 22 कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
बिजली विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि घोषित कैंपों में उनकी समस्याओं का कितना प्रभावी समाधान हो पाता है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *इटावा के कस्बा जसवन्तनगर में स्थित विधुत खण्ड केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र होकर ईंट पत्थर चलाये और कर्मचारियों को बंधक बनाया।* स्मार्ट मीटर को लेकर इटावा के जसवन्तनगर कस्बे में स्थित उप विधुत केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र रुप धारण करते भीषण गर्मी में भारी परेशानी को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी किसी तरह कर्मचारियों ने उनसे बचते हुए अपने ऑफिस को चारों तरफ से बंद कर दिया। इससे महिलाएं नाराज हो गई और ऑफिस के बाहर ईंट पत्थर चलाये। तथा भारी हंगामा करते हुए भाजपा सरकार व योगी जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। स्मार्ट मीटर की समस्या से पूरा जनपद वासी भारी तृस्त है तथा स्थानीय अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनकी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट में आपकों आगे दूंगा और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर के आदेशों को नहीं मान रहे। जबकि गत दिवस जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने अपने सैकड़ों व्यापारियों के साथ इस समस्या की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विधुत अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते स्मार्ट मीटर व मंत्री का पुतला भी जलाया था। यह समस्या आने वाले दिनों में भाजपा के लिए चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगा। इन नाराज महिलाओं का कहना था कि पहले सरकारी भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाओ जिन पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया उनकी बिजली कांटों जो एसी में बैठे हैं।
    1
    *इटावा के कस्बा जसवन्तनगर में स्थित विधुत खण्ड केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र होकर ईंट पत्थर चलाये और कर्मचारियों को बंधक बनाया।*   
स्मार्ट मीटर को लेकर इटावा के जसवन्तनगर कस्बे में स्थित उप विधुत केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र रुप धारण करते भीषण गर्मी में भारी परेशानी को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी किसी तरह कर्मचारियों ने उनसे बचते हुए अपने ऑफिस को चारों तरफ से बंद कर दिया। इससे महिलाएं नाराज हो गई और ऑफिस के बाहर ईंट पत्थर चलाये। तथा भारी हंगामा करते हुए भाजपा सरकार व योगी जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। स्मार्ट मीटर की समस्या से पूरा जनपद वासी भारी तृस्त है तथा स्थानीय अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनकी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट में आपकों आगे दूंगा और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर के आदेशों को नहीं मान रहे। जबकि गत दिवस जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने अपने सैकड़ों व्यापारियों के साथ इस समस्या की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विधुत अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते स्मार्ट मीटर व मंत्री का पुतला भी जलाया था। यह समस्या आने वाले दिनों में भाजपा के लिए चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगा। इन नाराज महिलाओं का कहना था कि पहले सरकारी भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाओ जिन पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया उनकी बिजली कांटों जो एसी में बैठे हैं।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में गांव के बीच और स्कूल के पास संचालित देशी शराब, बियर के कंपोजिट के ठेके को लेकर बुधवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया. एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना से नाराज ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा. महिलाएं ठेके पर पहुंचीं, जमकर हंगामा किया, शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंक दीं और ठेका गांव से बाहर हटाने की जोरदार मांग उठाई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को संभाला.
    1
    उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में गांव के बीच और स्कूल के पास संचालित देशी शराब, बियर के कंपोजिट के ठेके को लेकर बुधवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया. एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना से नाराज ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा. महिलाएं ठेके पर पहुंचीं, जमकर हंगामा किया, शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंक दीं और ठेका गांव से बाहर हटाने की जोरदार मांग उठाई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को संभाला.
    user_Ganesh Bawali
    Ganesh Bawali
    Etawah, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *भाजपा सरकार के खिलाफ सपा के धुरंधर नेताओं में संघर्ष करने में नहीं है दम, वहीं उनके पी डी ए के साथी दिखा रहे अपना परचम।* समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव का प्रतीक सपा का झण्डा जलाने व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव जी का भाजपा द्वारा पुतला जलाने व महंगाई, बेरोजगारी तथा पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर जैसे बड़ी समस्याओं को लेकर जनपद में सपा का गढ़ होने के बाबजूद यहां का सांसद सहित परिवार के पांच सांसद सहित सपा के बड़े धुरंधर नेता होने के बाबजूद सपा के स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज तक कोई धरना प्रदर्शन व ज्ञापन तक नहीं दिया जबकि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव व अपने पिता स्वर्गीय नेता जी के पद चिन्हों पर चलते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते अपनों के बीच जाकर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। शर्म आना चाहिए इन्हें कम से कम उनकी पी डी ए की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस पार्टी के जुझारु नेता जो कम मात्रा में होने के बावजूद अपने राष्ट्रीय पार्टी के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ बोले जाने व जनता की समस्याओं को लेकर कम से कम भाजपा शासन के खिलाफ प्रदर्शन आंदोलन तो करते हैं तथा माकपा के लोग भी प्रदर्शन करते हैं। स्वर्गीय नेताजी के समय निवर्तमान अध्यक्ष अशोक यादव व गोपाल यादव के समय तक यहां जनता के मुद्दों के लिए शासन के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन यानी जेल भरो आंदोलन तक हो चुके हैं। जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है और सपा के धुरंधर नेता निष्क्रिय हो गए हैं। और पीड़ित जनता की लड़ाई की आवाज शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय यानी विधान सभा चुनाव में सपा को बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि जो पार्टी के बड़े नेता पीड़ित जनता के बीच नहीं जाएंगे जनता उन्हें नकार देगी। स्वर्गीय नेताजी का सम्मान इसलिए था क्योंकि वह छोटे बड़ों को एक समान समझते हुए गले लगा लेते थे और जमीनी संघर्ष करते हुए पार्टी को देश के शिखर तक पहुंचाया। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    1
    *भाजपा सरकार के खिलाफ सपा के धुरंधर नेताओं में संघर्ष करने में नहीं है दम, वहीं उनके पी डी ए के साथी दिखा रहे अपना परचम।*
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव का प्रतीक सपा का झण्डा जलाने व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव जी का भाजपा द्वारा पुतला जलाने व महंगाई, बेरोजगारी तथा पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर जैसे बड़ी समस्याओं को लेकर जनपद में सपा का गढ़ होने के बाबजूद यहां का सांसद सहित परिवार के पांच सांसद सहित सपा के बड़े धुरंधर नेता होने के बाबजूद सपा के स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज तक कोई धरना प्रदर्शन व ज्ञापन तक नहीं दिया जबकि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव व अपने पिता स्वर्गीय नेता जी के पद चिन्हों पर चलते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते अपनों के बीच जाकर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। शर्म आना चाहिए इन्हें कम से कम उनकी पी डी ए की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस पार्टी के जुझारु नेता जो कम मात्रा में होने के बावजूद अपने राष्ट्रीय पार्टी के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ बोले जाने व जनता की समस्याओं को लेकर कम से कम भाजपा शासन के खिलाफ प्रदर्शन आंदोलन तो करते हैं तथा माकपा के लोग भी प्रदर्शन करते हैं। स्वर्गीय नेताजी के समय निवर्तमान अध्यक्ष अशोक यादव व गोपाल यादव के समय तक यहां जनता के मुद्दों के लिए शासन के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन यानी जेल भरो आंदोलन तक हो चुके हैं। जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है और सपा के धुरंधर नेता निष्क्रिय हो गए हैं। और पीड़ित जनता की लड़ाई की आवाज शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय यानी विधान सभा चुनाव में सपा को बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि जो पार्टी के बड़े नेता पीड़ित जनता के बीच नहीं जाएंगे जनता उन्हें नकार देगी। स्वर्गीय नेताजी का सम्मान इसलिए था क्योंकि वह छोटे बड़ों को एक समान समझते हुए गले लगा लेते थे और जमीनी संघर्ष करते हुए पार्टी को देश के शिखर तक पहुंचाया।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा: पत्रकार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक पत्रकार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। सैफई निवासी पत्रकार सुघर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने 3 मई (रविवार) को दोपहर 12 बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सुघर सिंह ने सभी पत्रकार साथियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचकर उनका समर्थन करें। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
    1
    इटावा: पत्रकार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक पत्रकार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। सैफई निवासी पत्रकार सुघर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित पत्रकार के अनुसार, घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने 3 मई (रविवार) को दोपहर 12 बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
सुघर सिंह ने सभी पत्रकार साथियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचकर उनका समर्थन करें।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.