logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडोखर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 13 हजार से अधिक का मशरूका जब्त दतिया। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडोखर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत एवं उनकी टीम ने ग्राम लहार हवेली में दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाते चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 13 हजार 700 रुपये नगद एवं तीन मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया। वहीं कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर तथा कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, एसआई आजाद खान, एएसआई शैलेंद्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेंद्र यादव, राहुल सिकरवार, अनिल तोमर, राहुल यादव, आरक्षक शैलेश सिंघल, शिवभानु कौरव, हिमांशु राजावत, अरविंद एवं रोहित साहू की सराहनीय भूमिका रही।

5 hrs ago
user_Vikas Sen
Vikas Sen
Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे। धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे।
    1
    धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक
केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक 
दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। 
इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। 
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे।

    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।*

*सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।*
*गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    1
    दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये
दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।
अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस दतिया। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का नगर में जुलूस निकाला। बताया गया है कि आरोपी पर करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान गौरव शर्मा एवं अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए आमजन को यह संदेश दिया कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
    1
    नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ

इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस
नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ
इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस
दतिया। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का नगर में जुलूस निकाला।
बताया गया है कि आरोपी पर करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान गौरव शर्मा एवं अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए आमजन को यह संदेश दिया कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और अनाधिकृत नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख 4 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। यातायात पुलिस और जिले की पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, युवाओं और महिला वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने खुद यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    दतिया पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला
दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और अनाधिकृत नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख 4 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।
सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। यातायात पुलिस और जिले की पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, युवाओं और महिला वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने खुद यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया में अब बुलेट से तेज आवाज और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ तत्काल चालान काटकर जुर्माना वसूलेगी।
    1
    दतिया में अब बुलेट से तेज आवाज और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ तत्काल चालान काटकर जुर्माना वसूलेगी।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।
    1
    पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक 
ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ
दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। 
यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। 
इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। 
कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।

    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.