Shuru
Apke Nagar Ki App…
थ्रेसर हादसा: 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मंड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक सुमित कुमार गौतम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुमित खेत में थ्रेसर मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं भरते समय उनका हाथ मशीन में फंस गया और वह अंदर खिंच गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में उपयोग होने वाली मशीनों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।
Rohit Sharma
थ्रेसर हादसा: 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मंड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक सुमित कुमार गौतम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुमित खेत में थ्रेसर मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं भरते समय उनका हाथ मशीन में फंस गया और वह अंदर खिंच गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में उपयोग होने वाली मशीनों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर में भूमि पूजन के दौरान BJP और SP विधायक के बीच बहस हो गई। BJP विधायक ने कहा, "विधानसभा मेरी है", तो SP विधायक ने पलटवार करते हुए कहा, "आपकी विधानसभा है तो हमको बुलाना ही नहीं चाहिए। JE साहब हमें क्यों बुलाने गए थे फिर?" यह बहस रास्ते के भूमि पूजन के लिए पूजा में बैठने को लेकर हुई ।1
- Post by Pari Mathur1
- Post by Sona Rohit1
- थ्रेसर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम करनाईपुर (प्रयागराज)। क्षेत्र के मिझुरा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गेहूं की मंड़ाई के दौरान ट्रैक्टर से चल रहे थ्रेसर में फंसकर 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिझुरा गांव निवासी सुमित कुमार गौतम मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खेत में गेहूं की मंड़ाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह बोरी में गेहूं भर रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया। देखते ही देखते वह मशीन के अंदर खिंच गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की खबर गांव में फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुमित की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों और मजदूरों को खेतों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।2
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- बिहार के किशनगंज में पुलिस अधिकारी गौतम कुमार के यहां ED ने जब छापा मारा तब पता चला कि पुलिस अधिकारी गौतम कुमार बड़े ईमानदार थे उन्होंने अपनी पत्नी अपनी प्रेमिका और अपनी नौकरानी तीनों में कोई भेदभाव नहीं किया उन्होंने 80 करोड रुपए अपनी पत्नी के नाम दो कार तथा 1 किलो से ज्यादा सोने के जेवर रखे थे फिर दस्तावेज मिले तब उनके प्रेमिका के यहां छापा मारा तो उनकी प्रेमिका भी 50 करोड़ की मालकिन निकली दो थार उनकी प्रेमिका के नाम थे उसके ठिकाने से भी लगभग 1 किलो के सोने के जेवर बरामद किए गए फिर जब जांच और आगे बड़ी तब पता चला कि उनकी नौकरानी पारो भी करोड़पति निकली पारो के नाम दो आलीशान बंगले तथा बंगाल में उसके गांव में चार एकड़ खेती की जमीन 50 करोड रुपए तथा डेढ़ से ज्यादा सोने और दो थार मिले किशनगंज वही है जो चिकन नेक का सबसे चर्चित जिला है जहां 90% एक समुदाय की आबादी है अब आप सोचिए यहां कितनी ऊपर की कमाई होती होगी कि एक पुलिस अधिकारी अरबो रुपए यहां काम रहा है और यहां कितने देश विरोधी और गैरकानूनी काम हो रहे हैं1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामित सभासदों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने सभी नामित सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई। इस दौरान उमाकांत सेठ, सिंटू सेठ, रिंकू पाठक उर्फ मनीष पाठक और विजय शंकर ने सभासद पद की शपथ ली।1
- प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मंड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक सुमित कुमार गौतम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुमित खेत में थ्रेसर मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं भरते समय उनका हाथ मशीन में फंस गया और वह अंदर खिंच गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में उपयोग होने वाली मशीनों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।1