Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mukesh Varatiya वरतीया Wartiya
- Mukesh Varatiya वरतीया Wartiyaसैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेशग्राम गिंदवानिया से किलोडीया का मार्ग रोड अभी तक नहीं बना तहसील खाचरोद जिला उज्जैन9 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Mukesh Varatiya वरतीया Wartiya1
- खबर,,21/02/2026 मध्य प्रदेश मुख्यमंत्रीमोहन यादव सरकार के शासन अधिकारी खनिज विभाग रेत माफियाओं के साथ,,,, आज सिद्ध किया नरसिंहपुर खनिज अधिकारी को पत्रिका न्यूज,पत्रकार ने लाइव लोकेशन के साथ फोटो डाली वीडियो डाली तत्काल यह खबर रेत माफियाओं के पास पहुंची अधिकारी के माध्यम से,,, रेत माफियाओं का खुलेआम गंगाई चीचली सीतारेवा नदी में चल रहा फुल गुंडागर्दी से कारोबार,, खनन अधिकारियों की मिली भगत से रेत माफियाओं ने चीचली सीतारेवा नदी को लूटा,,,, लगातार खबरों में आने के बाद अधिकारियों ने कार्यवाही की कार्यवाही में आने के पहले रेत माफिया को सूचना मिली कि हम आ रहे हैं ट्रैक्टर ना चले अधिकारी आए रास्ते पर चलने वाले रहे वीरों से पंचनामा बनाया दस्तक करवाएं और चले गए पंचनामे में क्या लिखा अधिकारी जाने और राम जाने,, आज सुबह लाइव लोकेशन के साथ नरसिंहपुर माइनिंग अधिकारी को व्हाट्सएप के जरिए वीडियो डाला तत्काल वीडियो डालने के बाद रेत माफिया का फोन पत्रकार के पास आ गया इससे यह सिद्ध होता है की नरसिंहपुर के माइनिंग अधिकारी खनिज साफ-साफ रेत माफिया के संपर्क में हैं क्योंकि जब पत्रकार ने माइनिंग अधिकारी को सूचना दी फोटो डाली जस्ट 15 मिनट बाद रेत माफिया का पत्रकार के पास फोन आया कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो पूरे नरसिंहपुर जिले में कुछ नदियों की खदान परमिशन होने के बाद भी जगह-जगह ऐसी कोई नदी या नाला नहीं जहां पर रेत का खनन अवैध तरीके से ना हो रहा हो जब शासन में बैठे अधिकारी जो लाखों रुपए की तनख्वाह ले रहे हैं जनता के टैक्स से, फिर भी इन लोगों को इन माफिया से पैसे मिलते हैं मोटी रकम,, क्योंकि जब शासकीय नौकरी करने वाले अधिकारी ही ऐसे माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं तो जीत कहां से होगी सीतारेवा नदी सूखने की कगार पर आ चुकी है,,,, सच्चाई की कलम2
- म.प्र. वन विभाग द्वारा वर्ष में दो बार (शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन) गिद्धों की गणना की जाती है। जिसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वर्ष 2025-2026 की प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना के अंतर्गत दिनांक 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय गिद्ध गणना कार्य किया जाना है। गिद्ध गणना के प्रथम दिवस 203 गिद्ध देखे गये थे। प्रथम दिवस की गई गणना से अलग क्षेत्रों में द्वितीय दिवस की गई गणना में 79 गिद्ध देखे गए। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय दिवस की गणना में कुल 282 गिद्ध देखे गये हैं। वहीं गिद्धों के घोंसलों की बात की जाए तो प्रथम दिवस 134 सक्रिय घोंसले तथा 25 निष्क्रिय घोंसले एवं द्वितीय दिवस की गणना में 47 सक्रिय तथा 14 निष्क्रिय घोंसले पाये देखे गये। इस प्रकार कुल 181 सक्रिय एवं 39 निष्क्रिय घोंसलों को देखा गया है। कार्य कार्य के दौरान देसी गिद्ध (लॉन्ग-बिल्ड वल्चर Indian vulture), व्हाइट रम्प्ड वल्वर (White-rumped vulture) इजिप्शियन वल्चर (Egyptian vulture) देखे गये। गिद्ध पारिस्थितिकीय तंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं, जो प्राकृतिक रूप से मृत पशुओं के अपघटन में सहायक होकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व द्वारा गिद्ध संरक्षण एवं उनके आवास संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गिद्ध गणना में तृतीय दिवस की गणना होना शेष है, जिसके परिणाम पृथक से जारी किए जाएंगे।1
- हमारे यहां पचमढ़ी की खुशियों का त्यौहार आप सबको आसपास के लोगों को जय महाकाल जय भोलेनाथ जय श्री राम जय श्री राम जय उज्जैन वाले दादा जी की जय3
- सोहागपुर (होशंगाबाद)- आगामी त्यौहारों होली-रंग पंचमी, रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर के त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, सीएमओ, बीएमओ विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री के अलावा समिति के सम्मानीय सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। आगामी त्यौहारों पर समुचित व्यवस्थाओं के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये।1
- कलेक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में प्रशासन की अवैध खनिज उत्खनन पर सख्त कार्रवाई जारी, ट्रक, डंफर, ट्रैक्टर ट्राली सहित 10 से अधिक वाहन जब्त नर्मदापुरम/21,फरवरी,2026/ जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाकर कर कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह में अवैध खनन एवं खनिज का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर कई वाहनों को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा समस्त अनुभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री विजय राय के नेतृत्व में सिवनी मालवा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्राम बाबरी से अवैध रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस थाना शिवपुर एवं पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसी क्रम में रात्रि कार्रवाई के दौरान 05 वाहन (01 ट्रक एवं 04 डंपर) को रेत एवं अन्य खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना प्रभारी सिवनी मालवा के सुपुर्द किया गया। साथ ही गिट्टी के अवैध परिवहन के मामलों में भी संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। नर्मदापुरम क्षेत्र में जासलपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर खनिज एवं राजस्व टीम द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही माइनिंग, राजस्व सहित आरटीओ टीम द्वारा रायपुर रेत खदान नर्मदापुरम पर अवैध रेत परिवहन/ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडे भी उपस्थित रहे। तहसील बनखेड़ी में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। तहसील पिपरिया में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सोहागपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रियंका भलावी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर सोहागपुर में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- नरसिंहपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने शनिवार को नरसिंहपुर शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुभाष पार्क चौराहा से होते हुए बारी रोड, सुनका चौराहा मुसरान पार्क से होते हुए मेन रोड, सिंहपुर चौराहा से नगरपालिका। चौराहे तक पैदल निरीक्षण कर दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, वे अपनी दुकानों की सामग्री सड़क पर ना रखें1
- शनिवार शाम 5 बजे बनखेड़ी थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट , दो से अधिक यात्री बिठाए जाने यातायात का नियमों का पालन नहीं किए जाने एवं ओवर लोडिंग वाहनों चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी दी जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया चलानी कार्रवाई को देख वाहन चालक यहां वहां छिपते नजर आए वही बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय सनस ने बताया कि जिला अधिकारियों के आदेश पर शहर में लगातार ऐसी कार्रवाई होती रहती है जिससे यातयात व्यवस्था सुचारू बनाई जा सके इस कार्रवाई के दौरान 10 वाहन चालकों के चालान बनाए गए है बाकी लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है ।1