logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षक संघ ने 23-25 फरवरी को करेगा काली पट्टी बांधकर विरोध, 26 को बीएसए कार्यालय पर धरना,पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे औरेया उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की भाग्यनगर ब्लॉक इकाई ने बुधवार को दिबियापुर के बीआरसी में समीक्षा बैठक की। जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तय की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यसमिति को सक्रिय करना और संघर्ष समिति के कार्यों से अवगत कराना था। इसमें शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं जैसे चयन वेतनमान लागू न होना, बाल्य देखभाल अवकाश से बंचित करना और टीईटी (TET) से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की। इसके तहत, 22 फरवरी को हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद, 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।संघ ने मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में टीएफआई (TFI) के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन करने की भी योजना बनाई है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, ब्लॉक मंत्री बुद्धिपाल सिंह यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष कुमार दोहरे, राजा भाई, ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विमल त्रिपाठी, मंत्री अनिल यादव, सत्यवान, शीता पाल, बबीता राठौर, राधा यादव, रामशंकर तिवारी, ललित तिवारी, रमेश चंद्र सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिक्षक संघ ने 23-25 फरवरी को करेगा काली पट्टी बांधकर विरोध, 26 को बीएसए कार्यालय पर धरना,पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे औरेया उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की भाग्यनगर ब्लॉक इकाई ने बुधवार को दिबियापुर के बीआरसी में समीक्षा बैठक की। जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तय की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यसमिति को सक्रिय करना और संघर्ष समिति के कार्यों से अवगत कराना था। इसमें शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं जैसे चयन वेतनमान लागू न होना, बाल्य देखभाल अवकाश से बंचित करना और टीईटी (TET) से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की। इसके तहत, 22 फरवरी को हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद, 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।संघ ने मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में टीएफआई (TFI) के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन करने की भी योजना बनाई है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, ब्लॉक मंत्री बुद्धिपाल सिंह यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष कुमार दोहरे, राजा भाई, ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विमल त्रिपाठी, मंत्री अनिल यादव, सत्यवान, शीता पाल, बबीता राठौर, राधा यादव, रामशंकर तिवारी, ललित तिवारी, रमेश चंद्र सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार के अंदर कोई व्यक्ति सवार था या नहीं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
    2
    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार के अंदर कोई व्यक्ति सवार था या नहीं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 18/02/2024 रात्रि में इटावा से जालौन जा रहे बुंदेलखंड हाईवे पर दो युवकों का बाइक एक्सीडेंट हुआ एक की हुई इलाज के दौरान मौत ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने एक युवक को रौंदा दोनों युवकों को गंभीर हालत में UPDA एम्बुलेंस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया में भर्ती कराया गया जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई एवं दूसरा युवक हायर सेंटर रेफर हुआ emergency 1777 1778
    3
    18/02/2024 रात्रि में इटावा से जालौन जा रहे बुंदेलखंड हाईवे पर दो युवकों का बाइक एक्सीडेंट हुआ 
एक की हुई इलाज के दौरान मौत 
ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने एक युवक को रौंदा दोनों युवकों को गंभीर हालत में UPDA एम्बुलेंस ने 
जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया में भर्ती कराया गया 
जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई 
एवं दूसरा युवक हायर सेंटर रेफर हुआ 
emergency
1777
1778
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।*
*टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।*
*जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।*
*सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*
*ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।*
*दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।
    2
    औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा
    1
    औरैया , उत्तरप्रदेश  72 घंटे में हत्या का खुलासा
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।
    1
    औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    2
    अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.