logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर: नेशनल हाईवे-11 पर हादसा, बाइक सवार की मौत पहचान हुई बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान: नेशनल हाईवे-11 पर बीकानेर रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक बाइक सवार की पहचान परविंदर सिंह निवासी कोलु पाबूज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

12 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
12 hrs ago

बीकानेर: नेशनल हाईवे-11 पर हादसा, बाइक सवार की मौत पहचान हुई बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान: नेशनल हाईवे-11 पर बीकानेर रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक बाइक सवार की पहचान परविंदर सिंह निवासी कोलु पाबूज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • युद्ध के बाद गैस के बढ़ते दाम, गरीब टैक्सी चालकों पर भारी मार एलपीजी पर लीटर तीस रुपए के करीब बढ़ोतरी,, युद्ध शुरू होने के बाद बीकानेर में गैस के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर में लगभग 80 से 90 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 250 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑटो एलपीजी में भी 25 से 30 रुपए तक दाम बढ़ गए हैं। इसमें भी उनको लाइन में लगना पड़ता कमसे कम आधे दिन, भारत में युद्ध से पहले कहते थे कि हमारे यहां क्या फर्क पड़ना है, लेकिन अब इसका सीधा असर आम लोगों पर दिखने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब टैक्सी चालकों को हो रही है, जिनका पूरा रोज़गार गैस पर निर्भर है। अब हालत यह हो गई है कि 550 ग्राम गैस के लिए 85 रुपए देने पड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि गरीब टैक्सी चालक कैसे अपना घर खर्च चला पाएंगे और क्या कमाएंगे क्या खाएंगे। लगातार बढ़ती महंगाई ने उनकी रोज़ी रोटी पर बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
    1
    युद्ध के बाद गैस के बढ़ते दाम, गरीब टैक्सी चालकों पर भारी मार एलपीजी पर लीटर तीस रुपए के करीब बढ़ोतरी,, युद्ध शुरू होने के बाद बीकानेर में गैस के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर में लगभग 80 से 90 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 250 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑटो एलपीजी में भी 25 से 30 रुपए तक दाम बढ़ गए हैं। इसमें भी उनको लाइन में लगना पड़ता कमसे कम आधे दिन, भारत में युद्ध से पहले कहते थे कि हमारे यहां क्या फर्क पड़ना है, लेकिन अब इसका सीधा असर आम लोगों पर दिखने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब टैक्सी चालकों को हो रही है, जिनका पूरा रोज़गार गैस पर निर्भर है। अब हालत यह हो गई है कि 550 ग्राम गैस के लिए 85 रुपए देने पड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि गरीब टैक्सी चालक कैसे अपना घर खर्च चला पाएंगे और क्या कमाएंगे क्या खाएंगे। लगातार बढ़ती महंगाई ने उनकी रोज़ी रोटी पर बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • आरोपी को सरहद सिणोद से किया दस्तयाब । फ्रॉड में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त आरोपी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप / चैनल बनाकर टास्क के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन एवं मनी विड्रोल का झांसा देकर ठगी की गई। आरोपी कस्टमर सपोर्ट एवं केयर के रुप में कार्य करता था । थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने के बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें। नागौर/खींवसर,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर एवं जतिन जैन वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में सुश्री अदिति उपाध्याय (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टेलीग्राम ग्रुप / चैनल के माध्यम से टास्क फ्राड करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करते हुए एक आरोपी रामकैलाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 मोबाईल फोन एव एक मोटरसाईकिल जब्त कर की गई आरोपी ने अब तक लगभग 7000 से अधिक लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई है जिसके संबंध में गहनता अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नागौर के आदेशानुसार संदिग्ध मोबाईल नम्बर द्वारा उसके उपयोगकर्ता द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी करने वाले की सूचना पर उक्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर की लॉकेशन सरहद सिणोद में आ रही थी जिस पर वास्ते तस्दीक करने दिनांक 10अप्रैल 2026 को थानाधिकारी खींसर अदिति उपाध्याय (प्रोबसर) मय टीम रवाना होकर लोकेशन के अनुसार खेत में खण्डहरनुमा कमरा मौजा सिणोद पहुंचे, वहां एक व्यक्ति मिला, जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्यों का त्यो रोका जाकर नाम पता पूछा तो उक्त और शख्स ने अपना नाम रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर होना बताया व संदिग्ध मोबाईल नम्बर को उपयोग में लेना बताया । उक्त व्यक्ति के पास से पांच मोबाईल फोन मिले जिनको चैक किया तो पांच मोबाईल मिले, सभी मोबाईल फोन स्वंय के होने बताये ।आरोपी रामकैलाश ने बताया कि इन सभी मोबाईल फोन मे आरसीएम प्लस नाम से ग्रुप व टेलीग्राम चैनल बना होकर ग्राहकों से टेलीग्राम पर चैटिंग द्वारा वार्ता होना पाया गया तथा टेलिग्राम गुप मे बैंक डेबिट व कैडिट मैसेज को एडिटिंग कर स्वंय को भेजना व स्वंय द्वारा ग्राहकों को भरोसे मे लेने हेतु फर्जी एडिटिंग नकदी राशि क्रेडिट डेबिट मेसेज ओनलाईन ठगी करने हेतु संचालित फर्जी टेलीग्राम ग्रुप पर भेजना बताया ।वेबसाईट के माध्यम से आमजन के साथ टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू, रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, इत्यादि के नाम से प्रलोभन देकर ग्राहकों से ठगी करने का कार्य करता था, जिस पर प्रकरण संख्या 79 / 2026 धारा 318 ( 4 ), 112 (2), 61 (2) (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आईटी एक्ट 2000 मे दर्ज किया जाकर अनुसधान विनोद कुमार आरपीएस प्रो. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला नागौर के जिम्मे किया गया जब्तशुदा आर्टिकल्स :- 05 मल्टीमीडीया मोबाईल फोन। आरोपी द्वारा उपयोग किए जाने वाले टेलीग्राम चैनल / ग्रुप काविवरण व तरिका वरदात आरोपी रामकैलाश द्वारा अपने मोबाईल फोन में टेलीग्राम ग्रुप / चैनल संचालित था जिसमें आरोपी रामकैलाश द्वारा दुसरे ग्रुपों से जुडकर उन ग्रुपों के सदस्यों के मोबाईल नम्बर सेव करकेउन सभी सदस्यो को हमारे द्वारा टॉस्क स्कीम जैसे की आप उक्त प्रकार से टॉस्क जैसे टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, वाट्सअप इनकम इत्यादि तो आपको इतने पैसे मिलेंगे आदि वगैराह का प्रलोभन देते हैं जबकि वैबसाईट पर सभी जानकारी व पैसों का जो इंटरफेस दिखाई देता था, वो सब फर्जी तरीके से कस्टमाईज किया जाता था तथा यह प्लान व वैबसाईटर करीबन माह तक संचालित करके लोगों से पैसे ठगकर, फिर इसी प्रकार की दूसरी वेबसाईट बना ली जाती थी और इस प्रकार से हमारे द्वारा आमजन के साथ टॉस्क के नाम से फ्रॉड किया जाता था । आमजन से अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें। गिरफ्तार अभियुक्त रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर अन्य फरार मुलिजमान - प्रहलाद राम निवासी धारणा पुलिस थाना जायल जिला नागौर किसनाराम पुत्र श्रवणराम जाति जाट निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर
    2
    आरोपी को सरहद सिणोद से किया दस्तयाब ।
फ्रॉड में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त  आरोपी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप / चैनल बनाकर टास्क के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन एवं मनी विड्रोल का झांसा देकर ठगी की गई।
आरोपी कस्टमर सपोर्ट एवं केयर के रुप में कार्य करता था ।
थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही ।
अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने के बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। 
किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें।
नागौर/खींवसर,,रोशन मीना  पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर
एवं जतिन जैन  वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में सुश्री अदिति उपाध्याय  (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टेलीग्राम ग्रुप / चैनल के माध्यम से टास्क फ्राड करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करते हुए एक आरोपी रामकैलाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 मोबाईल फोन एव एक मोटरसाईकिल जब्त कर की गई
आरोपी ने अब तक लगभग 7000 से अधिक लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई है जिसके संबंध में गहनता अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक नागौर के आदेशानुसार संदिग्ध मोबाईल नम्बर द्वारा उसके उपयोगकर्ता द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी करने वाले की सूचना पर उक्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर की लॉकेशन सरहद सिणोद में आ रही थी जिस पर वास्ते तस्दीक करने दिनांक 10अप्रैल 2026 को थानाधिकारी खींसर अदिति उपाध्याय (प्रोबसर) मय टीम रवाना होकर लोकेशन के अनुसार खेत में खण्डहरनुमा कमरा मौजा सिणोद पहुंचे, वहां एक व्यक्ति मिला, जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्यों का त्यो रोका जाकर नाम पता पूछा तो उक्त और शख्स ने अपना नाम रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर होना बताया व संदिग्ध मोबाईल नम्बर को उपयोग में लेना बताया ।
उक्त व्यक्ति के पास से पांच मोबाईल फोन मिले जिनको चैक किया तो पांच मोबाईल मिले, सभी मोबाईल फोन स्वंय के होने बताये ।आरोपी रामकैलाश ने बताया कि इन सभी मोबाईल फोन मे आरसीएम प्लस नाम से ग्रुप व टेलीग्राम चैनल बना होकर ग्राहकों से टेलीग्राम पर चैटिंग द्वारा वार्ता होना पाया गया तथा टेलिग्राम गुप मे बैंक डेबिट व कैडिट मैसेज को एडिटिंग कर स्वंय को भेजना व स्वंय द्वारा ग्राहकों को भरोसे मे लेने हेतु फर्जी एडिटिंग नकदी राशि क्रेडिट डेबिट मेसेज ओनलाईन ठगी करने हेतु संचालित फर्जी टेलीग्राम ग्रुप पर भेजना बताया ।वेबसाईट के माध्यम से आमजन के साथ टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम,
ऐड व्यू रेवेन्यू, रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम, इत्यादि के नाम से प्रलोभन देकर ग्राहकों से ठगी करने का कार्य करता था, जिस पर प्रकरण संख्या 79 / 2026 धारा 318 ( 4 ), 112 (2), 61 (2) (ए)
भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आईटी एक्ट 2000 मे दर्ज किया जाकर अनुसधान  विनोद कुमार आरपीएस प्रो. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला नागौर के जिम्मे किया गया
जब्तशुदा आर्टिकल्स :- 05 मल्टीमीडीया मोबाईल फोन।
आरोपी द्वारा उपयोग किए जाने वाले टेलीग्राम चैनल / ग्रुप काविवरण व तरिका वरदात
आरोपी रामकैलाश द्वारा अपने मोबाईल फोन में टेलीग्राम ग्रुप / चैनल संचालित था जिसमें
आरोपी रामकैलाश द्वारा दुसरे ग्रुपों से जुडकर उन ग्रुपों के सदस्यों के मोबाईल नम्बर सेव करकेउन सभी सदस्यो को हमारे द्वारा टॉस्क स्कीम जैसे की आप उक्त प्रकार से टॉस्क जैसे टेलीग्राम टॉस्क साईन अप बॉनस, रेफरल इनकम, ऐड व्यू रेवेन्यू रेटिंग क्यूक इनकम, टेलीग्राम इनकम,
वाट्सअप इनकम इत्यादि तो आपको इतने पैसे मिलेंगे आदि वगैराह का प्रलोभन देते हैं जबकि वैबसाईट पर सभी जानकारी व पैसों का जो इंटरफेस दिखाई देता था, वो सब फर्जी तरीके से
कस्टमाईज किया जाता था तथा यह प्लान व वैबसाईटर करीबन माह तक संचालित करके लोगों से पैसे ठगकर, फिर इसी प्रकार की दूसरी वेबसाईट बना ली जाती थी और इस प्रकार से हमारे द्वारा आमजन के साथ टॉस्क के नाम से फ्रॉड किया जाता था ।
आमजन से अपील
नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी लोक लुभावनी स्कीम जैसे कि टॉस्क या किसी अन्य प्रकार से पैसे डबल करने के बारे में आपको कुछ राशि लगाकर अपने परिचितों को वो मैसेज शेयर करने बारे में कहा जाता है, तो उसको इग्नोर करें। किसी प्रकार की साईबर ठगी होने पर उसकी शिकायत सम्बन्धित पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर करें।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामकैलाश पुत्र शिवकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सिणोद पुलिस थाना खींवसर
जिला नागौर अन्य फरार मुलिजमान -
प्रहलाद राम निवासी धारणा पुलिस थाना जायल जिला नागौर
किसनाराम पुत्र श्रवणराम जाति जाट निवासी सिणोद पुलिस थाना खीवसर जिला नागौर
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप। नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं। अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..
    1
    लालूजी बेंदा की ढाणी फतेह नगर सुवाप आऊ में पिछले 7 साल से बंद पड़ा नलकूप।
नलकूप बंद होने से ग्रामीणों को पानी की बहुत बड़ी समस्या हो रही हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि उच्च अधिकारियों से बात करके तुरन्त नलकूप को चालू करवाया जाए..
    user_MBS MEDIA (Suwap)
    MBS MEDIA (Suwap)
    आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 9672185366
    1
    वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 9672185366
    user_User2307
    User2307
    Nurse अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धर्मानगर पुष्कर में आयोजित किया गया यज्ञ विश्व शांति व कल्याण के लिए आसपास व देश-विदेश से सभी लोग भाग ले रहे हैं उत्साह पूरक
    1
    धर्मानगर पुष्कर में आयोजित किया गया यज्ञ विश्व शांति व कल्याण के लिए आसपास व देश-विदेश से सभी लोग भाग ले रहे हैं उत्साह पूरक
    user_Shrawan Kumar Joshi
    Shrawan Kumar Joshi
    Social services organisation सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अफीम, चिट्टा व स्मैक की बढ़ती सप्लाई पर चिंता, सख्त कार्रवाई व विशेष निगरानी की मांग शहर में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब सर्व समाज खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सर्व समाज के प्रतिनिधि हसन रियाज चिश्ती ने बताया कि चूरू में अफीम, हेरोइन, चिट्टा, स्मैक व एमडी जैसे खतरनाक मादक पदार्थों की खुलेआम सप्लाई हो रही है, जिससे युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शेखावत कॉलोनी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिना किसी डर के नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे समाज में भय और चिंता का माहौल है। अंजनी शर्मा ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है और इसका दुष्प्रभाव सामाजिक व पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्व समाज ने मांग की कि शहर में नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम तैनात करने की मांग की। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। समाजसेवी अरविंद भांभू ने बताया कि यह पहल किसी राजनीतिक संगठन के तहत नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समाज के लोगों द्वारा मिलकर की गई है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है। गौरव शर्मा ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चूरू शहर को नशामुक्त बनाने की अपील की। साथ ही नशे के शिकार लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाने की भी आवश्यकता जताई गई। इस अवसर पर धनराज न्यौल, राजुराम, सुनील सैन, कृष, करणनाथ, गुलजार, समीर, गौरव शर्मा, फरमान, आदिल गौरी, महमूद अली व ईशहाक खान आदि मौजूद रहे, एसपी को सौंपा ज्ञापन अफीम, चिट्टा व स्मैक की बढ़ती सप्लाई पर चिंता, सख्त कार्रवाई व विशेष निगरानी की मांग शहर में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब सर्व समाज खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सर्व समाज के प्रतिनिधि हसन रियाज चिश्ती ने बताया कि चूरू में अफीम, हेरोइन, चिट्टा, स्मैक व एमडी जैसे खतरनाक मादक पदार्थों की खुलेआम सप्लाई हो रही है, जिससे युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शेखावत कॉलोनी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिना किसी डर के नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे समाज में भय और चिंता का माहौल है। अंजनी शर्मा ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है और इसका दुष्प्रभाव सामाजिक व पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्व समाज ने मांग की कि शहर में नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम तैनात करने की मांग की। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। समाजसेवी अरविंद भांभू ने बताया कि यह पहल किसी राजनीतिक संगठन के तहत नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समाज के लोगों द्वारा मिलकर की गई है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है। गौरव शर्मा ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चूरू शहर को नशामुक्त बनाने की अपील की। साथ ही नशे के शिकार लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाने की भी आवश्यकता जताई गई। इस अवसर पर धनराज न्यौल, राजुराम, सुनील सैन, कृष, करणनाथ, गुलजार, समीर, गौरव शर्मा, फरमान, आदिल गौरी, महमूद अली व ईशहाक खान आदि मौजूद रहे
    1
    अफीम, चिट्टा व स्मैक की बढ़ती सप्लाई पर चिंता, सख्त कार्रवाई व विशेष निगरानी की मांग
शहर में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब सर्व समाज खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सर्व समाज के प्रतिनिधि हसन रियाज चिश्ती ने बताया कि चूरू में अफीम, हेरोइन, चिट्टा, स्मैक व एमडी जैसे खतरनाक मादक पदार्थों की खुलेआम सप्लाई हो रही है, जिससे युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शेखावत कॉलोनी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिना किसी डर के नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे समाज में भय और चिंता का माहौल है। 
अंजनी शर्मा ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है और इसका दुष्प्रभाव सामाजिक व पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्व समाज ने मांग की कि शहर में नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम तैनात करने की मांग की। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। 
समाजसेवी अरविंद भांभू ने बताया कि यह पहल किसी राजनीतिक संगठन के तहत नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समाज के लोगों द्वारा मिलकर की गई है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है।
गौरव शर्मा ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चूरू शहर को नशामुक्त बनाने की अपील की। साथ ही नशे के शिकार लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाने की भी आवश्यकता जताई गई। इस अवसर पर धनराज न्यौल, राजुराम, सुनील सैन, कृष, करणनाथ, गुलजार, समीर, गौरव शर्मा,  फरमान, आदिल गौरी, महमूद अली व ईशहाक खान आदि मौजूद रहे, एसपी को सौंपा ज्ञापन
अफीम, चिट्टा व स्मैक की बढ़ती सप्लाई पर चिंता, सख्त कार्रवाई व विशेष निगरानी की मांग
शहर में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब सर्व समाज खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सर्व समाज के प्रतिनिधि हसन रियाज चिश्ती ने बताया कि चूरू में अफीम, हेरोइन, चिट्टा, स्मैक व एमडी जैसे खतरनाक मादक पदार्थों की खुलेआम सप्लाई हो रही है, जिससे युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शेखावत कॉलोनी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिना किसी डर के नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे समाज में भय और चिंता का माहौल है। 
अंजनी शर्मा ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है और इसका दुष्प्रभाव सामाजिक व पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्व समाज ने मांग की कि शहर में नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम तैनात करने की मांग की। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। 
समाजसेवी अरविंद भांभू ने बताया कि यह पहल किसी राजनीतिक संगठन के तहत नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समाज के लोगों द्वारा मिलकर की गई है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है।
गौरव शर्मा ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चूरू शहर को नशामुक्त बनाने की अपील की। साथ ही नशे के शिकार लोगों को उपचार व पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाने की भी आवश्यकता जताई गई। इस अवसर पर धनराज न्यौल, राजुराम, सुनील सैन, कृष, करणनाथ, गुलजार, समीर, गौरव शर्मा,  फरमान, आदिल गौरी, महमूद अली व ईशहाक खान आदि मौजूद रहे
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अहमदाबाद / पत्रकार इकबाल खान: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां स्कूटी सवार दो लड़कियां एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन अचानक उनके बेहद करीब आ गया, जिससे वे संतुलन खो बैठीं। हादसा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए लगा कि बड़ी दुर्घटना हो जाएगी, लेकिन किस्मत से दोनों लड़कियां सुरक्षित बच गईं। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
    1
    अहमदाबाद / पत्रकार इकबाल खान:
गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां स्कूटी सवार दो लड़कियां एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन अचानक उनके बेहद करीब आ गया, जिससे वे संतुलन खो बैठीं।
हादसा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए लगा कि बड़ी दुर्घटना हो जाएगी, लेकिन किस्मत से दोनों लड़कियां सुरक्षित बच गईं। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Dr.Sharwan
    1
    Post by Dr.Sharwan
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • थानाधिकारी सुरपालिया के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पांचू जिला बीकानेर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा नागौर में आलीशान मकान बना रखा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार । फिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत 01 करोड़ रूपये सेअधिक है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी थाना सुरपालिया पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । *आपराधिक गतिविधि की जानकारी मोबाईल नम्बर 8784621201 पर Call and WhatsApp से साझा करें* नागौर (प्रदीप कुमार डागा)रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशामुक्त नागौर के तहत आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं खेमाराम बिजारणिया उप अधीक्षक पुलिस वृत जायल के निकटतम सुपरविजन में सुमन थानाधिकारी पुलिस थाना सुरपालिया मय टीम द्वारा मेंडीकेटेड नशा मादक पदार्थ के विरूद्ध एवं मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध ऑपरेशन संकल्प - नशामुक्त नागौर को लगातार चलाया जाकर कस्बा नागौर में स्थित अभियुक्त बहादुर सिंह उर्फ समीर एवं सिमरन के आलीशान मकान को फ्रिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस थाना सुरपालिया की यह पहली कार्यवाही है।
    3
    थानाधिकारी सुरपालिया के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया 
उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पांचू जिला बीकानेर पर एनडीपीएस एक्ट के
तहत प्रकरण है।
आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा नागौर में आलीशान मकान बना रखा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार ।
फिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत 01 करोड़ रूपये सेअधिक है।
नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी
थाना सुरपालिया पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही ।
*आपराधिक गतिविधि की जानकारी मोबाईल नम्बर 8784621201 पर Call and WhatsApp से साझा करें*
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प
नशामुक्त नागौर के तहत  आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं  खेमाराम बिजारणिया उप अधीक्षक पुलिस वृत जायल के निकटतम सुपरविजन में  सुमन थानाधिकारी पुलिस थाना सुरपालिया मय टीम द्वारा मेंडीकेटेड नशा मादक पदार्थ के विरूद्ध एवं मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध ऑपरेशन संकल्प - नशामुक्त नागौर को लगातार चलाया जाकर कस्बा नागौर में स्थित अभियुक्त बहादुर सिंह उर्फ समीर एवं सिमरन के आलीशान मकान को फ्रिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस थाना सुरपालिया की यह पहली कार्यवाही है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.